पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव में नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने किया माता-पिता को भावुक
फरीदाबाद। पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
फरीदाबाद, 10 अप्रैल 2026 — जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल एलिमेंट्स कलमायका 2026 की शुक्रवार शाम को स्टार नाइट यादगार बन गई। लोकप्रिय सिंगर-रैपर दीप मनी ने अपनी धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस से सभी के दिल जीत लिया।
कार्यक्रम न केवल छात्रों बल्कि विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और उनके परिवारों की भारी उपस्थिति से भरा रहा। शो की शुरुआत दीप मनी ने अपने सुपरहिट गाने ‘डोप शोप’ से की। पहली धुन पर ही दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी नई रिलीज हुई गाने ‘एत्ता शुरुआत ही कराई....बाई, बाई, बाई’ को लाइव गाकर प्रमोट किया, जिसे दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर समर्थन दिया। छात्रों की मांग पर उन्होंने कई और पॉपुलर ट्रैक भी लाइव गाए और मुस्कुराते हुएकहा, “मैं यहां रिकॉर्डेड गाने गाने नहीं आया हूँ।” और पूरा यूनिवर्सिटी ग्राउंड तालियों से गूंज उठा और दर्शकों का दिल जीत लिया।
दीप मनी ने युवाओं से सीधा जुड़ाव बनाया और अपने एनर्जेटिक गानों पर छात्रों को लगातार नचाया। एक खास पल में उन्होंने फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को मंच पर बुलाकर उनके साथ डांस किया।
अपनी विनम्रता का बेहतरीन उदाहरण देते हुए दीप मनी ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी मंच पर आमंत्रित किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। उनके इस जुड़ाव को दर्शकों ने खूब सराहा। शो का अंत में दीप मनी ने यूनिवर्सिटी दोबारा आने की इच्छा भी जताई। इस स्टार नाइट को डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी तथा उनकी पूरी टीम और स्टूडेंट वालंटियर्स ने सफल बनाया।
फरीदाबाद, 30 मार्च। मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के लिए कलाकारों के चयन हेतु भव्य ऑडिशन का आयोजन नेहरू ग्राउण्ड स्थित मान प्रोडेक्शन हाऊस स्टूडियों पर किया गया। इस ऑडिशन में फरीदाबाद व एनसीआर क्षेत्र के करीब 115 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
ऑडिशन में मुख्य रूप से मनधीर सिंह मान, रमाकांत तिवारी, ग्लोबल फ्रेम आर्ट की निर्माता माया देवी, निर्देशक रवि पटेल, लेखक सत्यपाल बलियावी, कास्टिंग डायरेक्टर संजीव सांवरिया, मुख्य नायक अशोक डी स्टार, पीआरओ विजय दहिया, मैनेजर रामनिवास वर्मा, डीओपी नरेश शाह, डा. विंध्या गुप्ता, अंजलि, मोहिनी चौधरी, नंदिनी, सुष्मिता, भगवान दास, विजय कृष्ण, सुनील कुशवाहा सहित अन्य कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।फिल्म के निर्देशक रवि पटेल एवं मुख्य नायक अशोक डी स्टार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद व एनसीआर के उभरते कलाकारों को इस फिल्म में विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है, जिससे नए कलाकारों को आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिल सके।
फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से फरीदाबाद व एनसीआर के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी और क्षेत्रीय कलाकारों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
हरियाणा पुलिस ने गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही बादशाला जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है।
मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में मनाए गए इस समारोह में स्वर साधना मंदिर की निदेशक अंजु मुंजाल के निर्देशन में उनके कलाकारों द्वारा गाए गए होली के गीतों व किए गए सामुहिक नृत्य पर मानव परिवार के सदस्यों,खासकर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सभी ने राधा कृष्ण व
बांके बिहारी की मनमोहक झांकी पर व एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करके फूलों की होली खेली और चंदन टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनसा ग्रुप रियल्टी के चेयरमैन बलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेकर मानव सेवा समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह में टेकपाल सिंह ने समारोह अध्यक्ष,प्रमुख समाजसेवी सीबी रावल,हरीश गोरा,युवा समाजसेवी राहुल भारद्वाज,पंकज गर्ग,योगेश गोयल,सीता वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा,महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गोयनका,महिला मंडल चेयरमैन राज राठी ने सभी अतिथियों को सम्मान पट्टिका,पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मानव परिवार के सदस्य अरुण आहूजा,प्रतिमा गर्ग,परमेश्वरी, सरिता,मीनाक्षी,मोनिका,नरेन्द्र मिश्रा,कमला वर्मा,अनुप गुप्ता, दिनेश शर्मा,आर के सिंगला, आईसी जैन,रोशनलाल बोरड, संदीप राठी,ओपी परमार, कपिल अग्रवाल,बिजेंद्र गर्ग ने भाग लेकर सहयोग प्रदान किया
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी। कोर्ट ने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर उठे सवालों के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को दोबारा फिल्म का रिव्यू करने का निर्देश दिया।
फिल्म शुक्रवार यानी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि फिल्म का नाम और कहानी केरल की छवि खराब कर सकती है।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में जबरन धर्म परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दे दिखाए गए हैं। इससे पूरे केरल के बारे में गलत संदेश जा सकता है और लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं।
कोर्ट ने बुधवार को कहा था कि वह फिल्म देखकर फैसला करेगा, लेकिन निर्माता ने फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि केरल में आपसी सद्भाव है, लेकिन फिल्म में ऐसा दिखाया गया है जैसे ऐसी घटनाएं पूरे राज्य में हो रही हों।
फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में आज (31 जनवरी) से विश्व प्रसिद्ध 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान हरियाणा सीएम नायब सैनी उनके साथ मौजूद रहे।
मेले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा, मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम सहित दूसरे मंत्री शामिल हुए।
15 फरवरी को समापन समारोह के दौरान राज्यपाल प्रोफेसर आशीष कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। मेले सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा।
फरीदाबाद के सूजरकुंड में सांस्कृतिक रंगों से सजा 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का खास स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।
इस बार सूरजकुंड मेले में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम की सांस्कृतिक भागीदारी रहेगी। इन राज्यों की पारंपरिक कला, संस्कृति और खानपान मेले का मुख्य आकर्षण होंगे।
सूरजकुंड मेले में इस वर्ष मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है, जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री घोषित किया गया है। दोनों थीम स्टेट के चार-चार विशेष फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे।
फरीदाबाद, 18 मार्च। सब्बरवाल प्रोडेक्शन हाऊस के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फिल्म व वेब सीरिज के लिए ऑडिशन एन.एच. एक स्थित सब्बरवाल स्टूडियों में किए गए। निर्माता इन्द्रजीत सब्बरवाल ने बताया कि उनकी पहली फिल्म कातिल हसीनों का, खूनी हत्यारा, एलबम मां ये न पाप करो(गायिका अल्का याज्ञनिक) म्यूजिक राम शंकर ने दिया है। यह फिल्म बेटियों पर आधारित है तथा
समाज में बहुत ही शानदार मैसेज दिया जाएगा। जिसकी पूरी शूटिंग फरीदाबाद की विभिन्न लोकेशनों पर की जाएगी।ऑडिशन में एनसीआर के अलावा, मथुरा व आगरा से करीबन 160 कलाकार आए थे। जिसमें कुछ फ्रेशर भी थे। श्री सब्बरवाल ने बताया कि इस फिल्म में फरीदाबाद से जुड़े ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इस मौके पर निर्माता इन्द्रजीत सब्बरवाल, हरभजन सिंह भट्टी, संजीव सांवरिया, डा. विंध्या गुप्ता, स्नेह सहित पूरी प्रोडेक्शन टीम मौजूद रही।
सूरजकुंड मेला हुआ फ्लॉप साबित, जिम्मेदार कोन !
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला इस बार पर्यटन विभाग और प्रसाशनिक अधिकारियों की तानाशाही और नकारात्मक रवैये के चलते फ्लॉप साबित हुआ है। इस बार सूरजकुंड मेले की न तो कहीं चर्चा है और ना ही पर्यटक मेले माँ आ रहे है। 38 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि सूरजकुंड मेला की एंट्री टिकट मेले के बीच में वहां के एडमिनिस्ट्रेशन को आधे दामों पर बेचनी पड़ रही है, क्योंकि इस बार पर्यटक ही नहीं आ रहे है। पहली बार मीडिया में भी सूरजकुंड मेले की चर्चा नही हो रही है। मेला समाप्ति की ओर है और शहर की जनता पूछ रही है कि इस बार मेला कब से कब तक है।
इस बार सूरजकुंड मेला शुरू से ही विवाद में आ गया था, जब हस्तशिल्पियों ने स्टाल आबंटन मामलें अधिकारियों की मनमानी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। रही सही कसर पत्रकारों और सोशल मिडिया को मेला कवरेज न भेजकर पूरी कर दी गई। या यूं कहे कि सरकारी मेल से उनके नाम ही हटा दिए गए। जिसके कारण मेले का समुचित प्रचार नहीं हो पाया। मेले में कम पर्यटक आने का खामियाजा का यहाँ आये हस्तशिल्पियों और दूसरे स्टाल धारकों को भी उठाना पड़ा।
अड़तीसवें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में सराय ख्वाजा विद्यालय का हरियाणवी नृत्य
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्राओं ने अड़तीसवें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के मंच पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस से पूर्व विद्याल
य की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी सर्विसेज के मंच पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राएं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में कानूनी साक्षरता स्टॉल पर तथा शिक्षा विभाग के स्टॉल पर रंगोली और छोटी चौपाल पर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार हरियाणवी लोक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत कर रही हैं। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय की अध्यापिका सुदेश, किरण, रेखा और अध्यापिका नीतू के नेतृत्व में विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने हरियाणा की कला और संस्कृति आधारित हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर आयोजकों से पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय में लौटने पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापक और अध्यापक वर्ग ने इन छात्राओं का विशेष अभिनन्दन किया और उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को सदैव अच्छा करने की प्रेरणा दी तथा सभी स्टाफ सदस्यों का सुंदर समन्वय बनाने के लिए धन्यवाद और आभार अर्पित किया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्राओं ने अड़तीसवें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में हरियाणा लीगल लिटरेसी सर्विसेज के मंच पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विगत कई वर्षों से विद्यालय की छात्राएं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में का
नूनी साक्षरता स्टॉल पर तथा शिक्षा विभाग के स्टॉल पर रंगोली और चौपाल पर हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय की अध्यापिका रेखा और अध्यापिका नीतू के नेतृत्व में विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस से पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभागिता कर आयोजकों से पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय में लौटने पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापक और अध्यापक वर्ग ने इन छात्राओं का विशेष अभिनन्दन किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी अध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और विशेष रूप में प्राध्यापिका ज्योति का विशेष आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के मार्गदर्शन के लिए सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं का भी हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी कार्य में निपुणता और दक्षता के लिए निरंतर अभ्यास और परिश्रम की आवश्यकता होती है तथा किए गए परिश्रम का फल सदैव अच्छा ही होता है यह तथ्य हमेशा स्मरण रखना चाहिए। विद्यालय के छात्र छात्राएं प्रतिभा में किसी से भी पीछे नहीं है और शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समय समय पर सभी कार्यक्रमों में प्रतिभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।
अव्यवस्था और अफसरशाही का प्रतीक बनता जा रहा है सूरजकुंड मेला !
फरीदाबाद। अव्यवस्था और अफसरशाही का प्रतीक बनता जा रहा है सूरजकुंड मेला !जिसके चलते स्टाल धारक और पर्यटक दोनों ही परेशान है। इस बार सूरजकुंड मेले में पर्यटन अधिकारियों मनमर्जी से स्टालों का आबंटन किया। जिन्हे बड़े स्टाल मिलने चाहिए थे उन्हें छोटे स्टाल दिए गए और अपने नजदीकी लोगों को उनकी मनपसंद के स्टाल आबंटित कर दिए गए। जिसे लेकर मेले में पहुंचे कालीन और दूसरे कारीगरों ने अधिकारियो के खिलाफ आवाज भी बुलंद की और राज्य मंत्री राजेश नागर को अवगत कराया। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।
इसके अलावा राजनेताओ और उच्च अधिकारिओ की चापलूसी में व्यस्त मेला आयोजक न तो पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रख पा रहे है और ना ही मेला में कई वर्षो से शिरकत करने वाले शिल्पकारों और कारीगरों की परेशानिओ का निदान कर पा रहे है। इस बार मेले में पत्रकारों को भी समस्याओ से दो - चार होना पड़ रहा है। उधर, राज्य के लोक कलाकारों की उपेक्षा को लेकर उनमे भी काफी रोष है। जिसे लेकर वे पत्रकार वार्ता कर सरकार से अपनी नाराजगी भी जता चुके है।
क्या इस बार भी अधिकारियों और नेताओं की मौज मस्ती का केंद्र बनकर रह जायेगा सूरजकुंड मेला ?
फरीदाबाद। हर साल सूरजकुंड में आयोजत होने वाला सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला क्या इस बार भी अधिकारियों और नेताओं की मौज मस्ती का केंद्र बनकर रह जायेगा ? यह सवाल आज भी जनमानस के मन में बार बार उठ रहा है। क्योकि इससे पहले इस मेले में जितने पर्यटक आते थे, उससे कहीं अधिक रोजाना अधिकारी और नेता या फिर उनके रिस्तेदार मेले का लुत्फ़ उठाने में पीछे नहीं रहते थे। टिकट लेकर मेला आने वाले चाहे कितना ही परेशान क्यों न हो लेकिन वीवीआईपी गेस्ट के नाम पर मंत्री , नेता और अधिकारिओं व् उनके रिश्तेदारों की सेवा में पर्यटन विभाग की अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ते है।
इससे पहले सूरजकुंड मेला बदइंतजामी के लिए भी काफी सुर्खियों में रहा है। चाहे मेले में आने वाले कलाकारों और हस्तशिल्पिओं को कई प्रकार की परेशानी से दो - चार होना पड़े या फिर पर्यटकों को पार्किंग से लेकर दूसरी समस्याओ से जूझना पड़ता है। लेकिन फ्री मेला आने वाले तथाकथित वीआईपी को मेला अधिकारी बाकयदा एस्कॉर्ट करके न केवल मेला घुमाते है, बल्कि खान पान से लेकर उनके मनोरंजन और खरीदारी का भी पूरा ख्याल रखते है। इस बार देखना होगा कि सूरजकुंड मेले में कितने लोग वीआईपी के रूप में फ्री में शिरकत करते है।
फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ हो चुका है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान नायब सैनी और गजेंद्र शेखावत ने मंच से लोगों का संबोधन दिया। बता दें कि यह मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाला है। इसमें भारत के अलावा विदेशों से लाखों लोग शामिल होंगे। साथ ही मिस्र, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस म्यांमार समेत कुल 42 देशों के कुल 648 कलाकार इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं, जो अपनी हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन करेंगे।
सूरजकुंड मेले में अनेक देशों से आए कलाकारों ने प्रदर्शनी और स्टॉल लगाया हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री शेखावत सूरजकुंड मेले में स्टॉल देखते हुए नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुति को देखकर नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री ने उनके पास बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
इसके अलावा ओडिशा के रामचंद्र साहू के हस्तशिल्प को देखकर सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कलाकार रामचंद्र साहू से बात करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई और द्वारा बनाए गए शिल्प के बारे में जानकारी ली। बता दें कि ओडिशा से आए कलाकार रामचंद्र साहू ताड़ ने पत्तों पर पेंटिंग बनाई है। इसके अलावा मेले में बहुत से कलाकार प्रस्तुति देते दिखाई दिए।
फरीदाबाद की अरावली पहाड़ियों में लगने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस साल मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हरियाणा टूरिज्म ने क्यूआर कोड जारी किया है।
इसके जरिए मेले में आने वाले कलाकार और हस्तशिल्पी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दिल्ली चुनाव के चलते इस बार मेला 7 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा।
सूरजकुंड मेले की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। यह मेला हर साल फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है।
पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हरियाणा टूरिज्म ने पहली बार क्यूआर कोड जारी किया है। यह कोड पर्यटन साइट पर उपलब्ध है, जिसके जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन का काम पूरा किया जा सकेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा दूसरे राज्यों से आने वाले कलाकारों और हस्तशिल्पियों को मिलेगा। हस्तशिल्पी ऑनलाइन आवेदन करेंगे और उन्हें ऑनलाइन ही दुकानें आवंटित की जाएंगी।
मेले में पहली बार दो राज्यों ओडिशा और मध्य प्रदेश को स्टेट थीम बनाया गया है। दोनों राज्यों के लिए थीम गेट तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा मेले में दोनों राज्यों के कलाकार और हस्तशिल्पी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।
फरीदाबाद, 09 जनवरी।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद द्वारा 5वें कश्मीरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणवी एवं कश्मीरी संस्कृतियों की जीवंत झलक देखने को मिली।
8 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस एक्सचेंज कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य वक्ता कर्नल गोपाल सिंह, जिला युवा अधिकारी प्रियंका तथा नित्यानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।
नेहरु युवा केंद्र फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने कहा कि कार्यक्रम के दूसरे दिन वातावरण पारंपरिक कश्मीरी संगीत और नृत्य की ध्वनियों से जीवंत रहा, जिसने अपनी मधुर धुनों और सुंदर दृश्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। युवाओं ने लोक संगीत का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें विभिन्न परंपराओं का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण था।
कर्नल गोपाल सिंह ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की और दो विविध संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और भाईचारे को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे युवाओं में राष्ट्रीय एकता की मजबूत भावना पैदा करते हैं, जिससे उन्हें देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जाता है।
डॉ विवेक बाल्यान ने कहा कि कश्मीरी युवा विनिमय कार्य
क्रम ने लगातार जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में काम किया है। आने वाले युवाओं को कॉलेज परिसर में आरामदायक आवास प्रदान किया जाता है, जिससे एक गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल सुनिश्चित होता है। कॉलेज के सभागार में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम को और समृद्ध बनाती हैं, जिसका समापन 13 जनवरी को होगा। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्राथमिक उद्देश्य उत्तर बिहार और कश्मीर की विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाना है। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करके, कश्मीरी युवा अपनी दुनिया में एक अनूठी झलक प्रदान करते हैं, जबकि हमारे कॉलेज के छात्र स्थानीय लोक संगीत और नृत्य की जीवंत झलकियाँ दिखाते हैं। संस्कृतियों का यह अंतर्संबंध आपसी सम्मान और प्रशंसा को बढ़ावा देता है।
डॉ सपना तनेजा ने कश्मीरी युवा को कैरियर काउंसिल के संदर्भ में वक्तव्य दिया और युवाओं से स्टार्टअप और उनके लिए वर्तमान और भविष्य के बिजनेस के बारे युवाओं से संवाद किया वहीं डॉ नीति पंवार ने विकसित 2047 कश्मीरी युवाओं के लिए विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, कौशल विकास, उनके लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसर पर उनका ध्यान केंद्रित करने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में हुई प्रौद्योगिकीय और औद्योगिक उन्नति से अवगत करने के बारे में जानकारी सांझा की।
कार्यक्रम में कांता, विजेता, हिमांशु, पुष्पेंद्र ठाकुर, वंदना, गायत्री, संचिता, डॉ स्नेहा, चित्राक्षी, एंकर हरीश पेलक, विजयपाल, दीपक शर्मा, सिद्धि, किरपन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फरीदाबाद:
रेडियो महारानी 89.6 एफएम ने अपनी फ्रेक्वेंसी की पहली सालगिरह के अवसर पर रविवार को स्टार वॉयस सीजन-4 सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम मॉडल स्कूल, सेक्टर 21 के ऑडिटोरियम में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी थे, जबकि विशेष अतिथि श्रीराम मॉडल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति रहीं। इस अवसर पर डॉ. अमृता ज्योति ने जीवन में सुर और संगीत के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और मंच प्रदान करना था। मुख्य अतिथि पंडित चेतन जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
सी.दास ग्रुप और रेडियो महारानी के निदेशक विपिन भाटिया ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में संगीत और कला के महत्व को भी उजागर करते हैं। श्री भाटिया ने यह भी कहा कि रेडियो महारानी हमेशा से उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी इसी तरह कला और संस्कृति को बढ़ावा देता रहेगा।
स्टार वॉयस सीजन 4 सिंगिंग प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें जीवा स्कूल के निदेशक ऋषिपाल चौहान, मॉडल ओम कालिरामन, संगीत गुरु डॉ. अंजु मुंजाल, जीबीएन स्कूल सेक्टर 21 की प्रिंसिपल डॉ. निशा शर्मा, आकांक्षा भाटिया, भरत भूषण, नीरज खटाना, डॉ. भूपेंद्र मल्होत्रा, डॉ. विजयवंती, रजनी वर्मा, जगदीप ग्रोवर, डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, तबला वादक प्रदीप कुमार सरकार, भूपेश आहूजा, ध्वनि अरोड़ा, अमृता हॉस्पिटल से शिवम वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व शामिल रहे। प्रतियोगिता में नील रंजन मुखर्जी, रंजन कुमार और करिश्मा अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

















