HEADLINES


More

by : pramod goyal

 ‌फरीदाबाद 17 अक्टूबर ‌- आंगनवाड़ी ‌ वर्कर और  हैल्पर यूनियन  ( सीटू)  जिला कमेटी  फरीदाबाद की मीटिंग आज सेक्टर 12 में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की। जबकि संचालन जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस अवसर पर ‌‌सीटू के ‌ जिला प्रधान निरंतर पाराशर, ‌ डिस्टिक सेक्रेट्री वीरेंद्र सिंह डंगवाल, ‌ आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष नवल सिंह तथा पूर्व कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। ‌ बैठक में आगामी 1-3 दिसम्बर तक ‌ दि


ल्ली के रामलीला मैदान में होने तीन दिवसीय महापड़ाव को ‌ सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। ‌ इसके लिए 22 अक्टूबर को  तिगांव के ‌ प्राइमरी स्कूल में आंगनवाड़ी वर्कर  एवं हेल्पर , आशा वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। जिसमें दिल्ली कूच के लिए ‌ तालमेल कमेटी का गठन किया जाएगा।‌ इसके अलावा  22 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस  बल्लभगढ़, में ‌ अर्बन ओर देहात में ‌ कार्यरत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की संयुक्त बैठक होगी। ‌ इसके बाद 31 अक्टूबर को फरीदाबाद, शहरी और ग्रामीण ‌ दोनों की बैठक सेक्टर 12 में होगी। ‌ बैठक में 14 नवंबर को जिला कमेटी की मीटिंग करने का निर्णय भी लिया गया। ‌ आज की बैठक में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की मेंबरशिप का काम दिसंबर में शुरू करने का भी फैसला हुआ। मीटिंग में ‌ आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों ने अपनी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभी तक 2022 में हुई हड़ताल के दौरान नौकरी से बर्खास्त हुई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को  वेतन नहीं मिला है। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया नहीं मिल रहा है।‌ उनके मानदेय में 2018 से बढ़ोतरी नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी ग्रेच्यूटी लागू नहीं की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पीने का साफ पानी, पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं, गैस कनेक्शन, बर्तन और आधुनिक किचन के उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ‌‌ उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अपने मूल काम के अलावा 

 बी एल ओ की ड्यूटी पर लगाया जाता है। जिसमें एस आई आर  और ‌ अन्य तरह के सर्वे करने का काम भी लिया जाता है। ‌ आज की बैठक में कमलेश, सविता, अनीता, मीनू,‌ चारु मेहंदीरता, हेमलता, पूजा,‌ आज दिन भी भाग लिया।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर 17 अक्टूबर को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रातः साइकि


ल यात्रा आरंभ की। वे 18 किलोमीटर साइकिल चलाकर बल्लभगढ़ की संजय कॉलोनी स्थित डीएमडी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की समन्वयक शमा परवीन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर 255 छात्र-छात्राओं तथा 15 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। विद्यालय पहुँचने पर शमा परवीन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. अशोक कुमार वर्मा का स्वागत किया। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी और नशे की समस्या कई बार एक-दूसरे को बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं। नशे की लत के कारण व्यक्ति की कमाई का बड़ा हिस्सा व्यर्थ खर्च हो सकता है, रोजगार की क्षमता प्रभावित हो सकती है तथा उपचार पर अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे परिवार आर्थिक संकट में घिर सकता है। वहीं, गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक कठिनाइयां भी कुछ लोगों के नशे की चपेट में आने का जोखिम बढ़ा सकती हैं। इसलिए नशा मुक्ति, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और पुनर्वास को बढ़ावा देना स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से चरित्र निर्माण, अनुशासन, सकारात्मक सोच और नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, दूसरों को जागरूक करने तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। नशे को ना, व्यायाम को हाँ; नशामुक्त युवा, समृद्ध परिवार और सशक्त समाज। प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध सहायता हेल्पलाइन: 1933 तथा हरियाणा हेल्पलाइन: 9050891508 

by : pramod goyal

 *फरीदाबाद, 17 अक्टूबर:* पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर जिले के सभी पुलिस थानों में महिला कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए POSH (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रो


कथाम) अधिनियम 2013 पर विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है।


इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को थाना सेक्टर-8 में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता काम्या ने पुलिस कर्मियों को POSH कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

एडवोकेट काम्या ने बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न क्या है?, इसकी शिकायत कैसे की जाती है?, Internal Complaints Committee (ICC) की भूमिका क्या है? और पुलिस थानों में तैनात महिला कर्मियों व महिला शिकायतकर्ताओं के मामलों में बरती जाने वाली संवेदनशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के विशाखा गाइडलाइंस और हालिया संशोधनों के बारे में भी बताया।

इस प्रशिक्षण में थाना सेक्टर-8 के एसएचओ सहित लगभग 30 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने POSH कानून को गंभीरता से समझा और इसे थाने के दैनिक कार्य में लागू करने का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों में महिला सुरक्षा को लेकर और अधिक जागरूकता आएगी। यह प्रशिक्षण अभियान डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जिले के सभी 31 थानों में आगामी दिनों में जारी रहेगा।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद। सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।


   अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि 10 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से हस्तक्षेप का अ

नुरोध किया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और हिरासत में लिए गए अधिवक्ताओं की रिहाई का रास्ता प्रशस्त हुआ। उन्होंने इस हस्तक्षेप को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन किसी भी कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के साथ अनुचित व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग की शिकायत सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

   अधिवक्ता मोहन.तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके सम्मान और पेशेवर स्वतंत्रता से जुड़े विषयों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

   उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष समीक्षा करने और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से अपने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दों पर एकजुट रहने तथा संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। 

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 17 अक्टूबर। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा, फरीदाबाद की ओर से दशहरा मैदान में तैयार की गई लंका में आज एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलक्खा ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। विधायक धनेश अदलखा ने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। शहर की प्रगति में यहां के नाग


रिकों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर संस्था के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। फरीदाबाद ने वर्षों में औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे अवसर हमें अपने शहर की उपलब्धियों पर गर्व करने और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर महाबीर दल सदैव धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है। पंजाबी सभा, फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि शहर के स्थापना दिवस जैसे अवसर नागरिकों में आपसी भाईचारे, एकता और अपने शहर के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। फरीदाबाद हम सभी की कर्मभूमि है और इसकी तरक्की एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा द्वारा धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। इसी कड़ी में दशहरा मैदान में लंका के निर्माण के दौरान एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली एवं विकास की कामना की।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा AVTS-2 भूपानी की टीम ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अक्टूबर 2026 में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य संजीत व मनीष को गिरफ्तार कर उनसे 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों से 11 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व एक स्कॉर्पियो सहित कुल 17 चोरीशुदा वाहन बरामद किए गए हैं।


*वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, संजीत व मनीष गिरफ्तार*

अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने वाहन चोरी करने

वाले गिरोह के सदस्य संजीत व मनीष को गिरफ्तार कर उनसे 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जांच के अनुसार, आरोपी संजीत मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने में भी संलिप्त है। आरोपियों द्वारा सेक्टर-12 तथा BPTP क्षेत्र से दो-दो मोटरसाइकिल चोरी की गई थीं।


*सोशल मीडिया पर वाहन चोरी की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी मुरारी गिरफ्तार, कुल 8 मोटरसाइकिल बरामद*

अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने वाहन चोरी के एक आरोपी मुरारी वासी राजेग्राम, जिला मधुबनी, बिहार, हाल निवासी गांव मवई को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा वाहन चोरी किए जाने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिससे कुल 8 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

*अन्य 3 आरोपियों से भी चोरीशुदा वाहन बरामद*

वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए AVTS-2 की टीम द्वारा 3 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किये हैं। आरोपी सन्नी से एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की गई है। वहीं आरोपी सुरेंद्र तथा अल्फेज मोहम्मद से भी एक-एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इस प्रकार अपराध शाखा AVTS-2 की कार्रवाई में अक्टूबर 2026 में कुल 17 चोरीशुदा वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें मोटरसाइकिल, स्कूटी व एक स्कॉर्पियो शामिल हैं।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने 16 अक्टूबर को एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचा


न धीरेंद्र उर्फ भीम निवासी गांव अलीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 अक्टूबर को अपराध शाखा NIT की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धीरेंद्र उर्फ भीम को गांव लैहडोला के पास से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध थाना छायंसा में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की गांव मंझावली के एक युवक के साथ रंजिश चल रही है। इसी के चलते वह अपनी सुरक्षा के लिए गुरुग्राम से 5,000 रुपये में देसी कट्टा खरीदकर लाया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
by : pramod goyal

 *फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 1.588 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नोएडा से करीब 4 लाख रुपये में अफीम खरीदकर फरीदाबाद लाए थे। पुलिस ने अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी रानू को भी नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी ब


रामद की गई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 16 अक्टूबर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नहर पार रोड, पल्ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विपिन और सुखवीर को काबू किया। जिनके कब्जे से कुल 1.588 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा अफीम और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विपिन और सुखवीर उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव बांस बरोलिया के निवासी हैं और फिलहाल फरीदाबाद की मोहन सरपंच कॉलोनी, पल्ला में रह रहे थे। दोनों नोएडा निवासी रानू से करीब 4 लाख रुपये में अफीम खरीदकर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नोएडा में कार्रवाई करते हुए कथित सप्लायर रानू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: ऑनलाइन इंवेस्टमेंट के नाम पर 2 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भीम शर्मा निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गोकलपुरी, शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी कि 18 मई 2026 को उसने गूगल पर QORA.COM से संबंधित ऑनलाइन इंवेस्टमेंट का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसके व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उक्त प्लेटफॉर्म का कर्मचारी बताकर निवेश संबंधी जानकारी दी। इसके बाद कथित कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के साथ जूम मीटिंग की और ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों ने निवेश के लिए शिकायतकर्ता का एक अकाउंट भी खुलवाया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 18 मई से 8 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2,44,25,000 रुपये निवेश कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित भीम शर्मा इस मामले में खाताधारक है। उसने अपने एक जानकार के माध्यम से अपना बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। जांच में सामने आया कि आरोपित के खाते में ठगी की रकम में से 2.5 लाख रुपये आए थे। पुलिस द्वारा आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।