HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद।

ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फे

डरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की।

कन्फेडरेशन प्रतिनिधियों ने मंत्री नागर के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट नोडल अथॉरिटी, निश्चित जवाबदेही और विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया।
कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज एवं चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 2 लाख निवासी रह रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बावजूद विभागीय समन्वय की कमी नजर आती है। यहां नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी के बीच स्पष्ट नोडल अथॉरिटी की बेहद जरूरत है। उन्होंने हाई-राइज सोसाइटियों के निवासियों से लिए जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे उचित एवं तर्कसंगत बनाने की मांग भी रखी। इसके साथ ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़े सिटी पार्क और हाइड्रोलिक हाई-राइज फायर-फाइटिंग मशीनों से सुसज्जित अलग फायर स्टेशन की भी मांग रखी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा मैं इन सभी समस्याओं के बारे में अवगत हूं और इन्हें लेकर निरंतर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विभिन्न मंत्रियों, विभागों के साथ संपर्क में हूं। फिर भी आपका ज्ञापन भी अग्रिम कार्यवाहियों के लिए प्रेषित करूंगा। हम सभी का मकसद विकसित ग्रेटर फरीदाबाद तिगांव विधानसभा है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में आपको एक बेहतर क्षेत्र का निवासी होने का भाव प्राप्त होगा।
इस अवसर पर निशांत रस्तोगी प्रेसिडेंट पुरी प्राणायाम, ओपी तंवर प्रेसिडेंट ओज़ोन पार्क, अंशुमान कौशिक, एच एल छाबड़ा, रमेश चुग, महेश शर्मा, राजीव सचदेवा, मोहित खन्ना, पंकज ग्रोवर, गुरतीत गांधी, विनोद मेहंदीरत्ता आदि अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। का


र्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की, जबकि मंच का संचालन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री भारत की महान विरासत, सादगी, सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा के ऐसे प्रेरणास्रोत हैं, जिनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया और यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और सत्य के मार्ग पर चलते हुए बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उनका जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे, समानता, स्वावलंबन और कमजोर वर्गों के सम्मान के लिए भी निरंतर संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचे। आज आवश्यकता है कि हम गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक थे। साधारण जीवन जीते हुए उन्होंने देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभाली और कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने देशवासियों में आत्मविश्वास और एकता का संचार किया। उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन, दोनों के महत्व को रेखांकित करता है।
कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन में अनेक समानताएं थीं। दोनों ने सादगी को जीवन का आधार बनाया, देश को सर्वोपरि माना और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा। दोनों महापुरुषों ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, त्याग और सेवा की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर डा. एम.पी. सिंह, विनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, अंश वत्स, अनिल शर्मा, मुकेश डागर, नंदनी शर्मा एडवोकेट, एन.के. शर्मा, बलजीत अरोड़ा, सरला भमोत्रा, विकास फागना, राकेश तंवर, नसीमा शेख, एस.एस. गौड़, विशाल पाण्डेय, एस.एस. श्योराण, डा. एच.पी. माहौर, नागेन्द्र प्रसाद, प्रशांत कौशिक, सत्यजीत, धर्मदत्त, देव वशिष्ठ, महेश बैंसला, नवाब रजा खान, देवेन्द्र दीक्षित, राजेश कौशिक, राजा सैनी, प्रेम यादव, के डी शर्मा, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, रणबीर ठाकुर, सलमान, जयवीर, राजकुमार, रामप्रवेश, राहुल नागर, जयभगवान भारद्वाज, सी.एल. भारद्वाज, रमेश पूर्व सरपंच, अर्जुन तंवर, दिनेश गुप्ता, मुकेश परसवाल सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे। 

by : pramod goyal

 गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम उत्तर की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित किया गया है।


बताया गया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
by : pramod goyal

 हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। प्रदेश की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ACEO) ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मिले सभी आवेदनों का निपटारा 28 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जाएगा।

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 3 लाख 77 हजार 987 नए मतदाताओं ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, 40 हजार 162 लोगों ने सूची से नाम हटवाने और 2 लाख 14 हजार 693 मतदाताओं ने अपनी जानकारी में सुधार या पता बदलवाने के लिए फॉर्म जमा किए हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नोटिस मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता संबंधित ERO कार्यालय में जाकर सही दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखें और विसंगति दूर कराएं।


by : pramod goyal

 सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता बादली निवासी संदीप मास्टर को घर से ले जाने के बाद झज्जर से पार्टी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची समर्थकों के साथ पुलिस थाना पहुंचे जहां पुलिस ने चेची को भी डिटेन कर लिया है। संदीप की पत्नी संजू गुलिया ने वीडियो जारी कर बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और संदीप को अपने साथ ले गए। 

संजू गुलिया के अनुसार, घर पहुंचे लोगों ने संदीप से अगले दो दिनों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का काम नहीं किया जाए। इस पर संजू ने कहा कि वे ऐसा कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद संदीप को जबरदस्ती साथ ले जाने की बात कही है।
संदीप की पत्नी संजू ने जारी वीडियो में कहा कि बेरोजगारी और सीईटी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर उनका परिवार आगे भी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों को उठाने का प्रयास जारी रहेगा।

by : pramod goyal

 चंडीगढ़: शहरी स्थानीय निकाय विभाग के क्लेरिकल कैडर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज ULB CAWS टीम ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल जी, आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक मीणा जी तथा MOTP के नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र चौधरी जी से मुलाकात की।


टीम ने क्लर्कों को Online Transfer/MOTP में शामिल किए जाने से उत्पन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। टीम ने बताया कि क्लर्कों का कैडर जिला स्तर पर होने के कारण दूसरे जिले में स्थानांतरण होने से उनकी सीनियरिटी एवं पदोन्नति प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। इसलिए वर्तमान कैडर एवं सीनियरिटी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार किया जाना आवश्यक है।

टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि Transfer करना है तो किया जाए, लेकिन इसे जबरन/अनिवार्य रूप से लागू करने के बजाय पूरी तरह Voluntary रखा जाए। जो कर्मचारी अपनी वर्तमान Seniority को छोड़कर दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, उनसे स्पष्ट Consent लेकर Voluntary “YES” लिया जाए और केवल उन्हीं कर्मचारियों को Inter-District Transfer प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

इससे Transfer चाहने वाले कर्मचारियों को अवसर

भी मिलेगा और कर्मचारी की स्वैच्छिक सहमति के कारण भविष्य में Seniority एवं Transfer से संबंधित कानूनी विवाद की संभावना भी कम होगी।

टीम ने मांग रखी कि जब तक Common Service Rules, समान कैडर एवं State-level Common Seniority की स्पष्ट व्यवस्था नहीं बनती, तब तक Inter-District Transfer को Voluntary Consent के आधार पर ही किया जाए।

मंत्री श्री विपुल गोयल जी, आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक मीणा जी तथा MOTP के नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र चौधरी जी की ओर से टीम को सकारात्मक एवं संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली। मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

बैठक में हिसार से जितेंद्र श्योराण, पवन दहिया, सोमबीर; टोहाना से गुरविंदर गिल; गुरुग्राम से विकास शर्मा कादमा; झज्जर से मनेंद्र पंघाल; फरीदाबाद से अजय जांगड़ा व पंचकुला से नीरज उपस्थित रहे।

ULB CAWS टीम ने मंत्री महोदय, आयुक्त एवं सचिव महोदय तथा MOTP नोडल अधिकारी का कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक रुख अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

by : pramod goyal

 हरियाणा में अब टैक्स चोरी और फर्जीवाड़ा करने वालों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार करों की दरें बढ़ाए बिना अपना राजस्व (टैक्स कलेक्शन) मजबूत करेगी। इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल कर टैक्स चोरी और लीकेज पर नकेल कसी जाएगी।

सीएम सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट (SJHIFM) द्वारा आयोजित ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि AI का उद्देश्य केवल निगरानी रखना नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था बनाकर ईमानदार करदाताओं को सुगम सेवाएं देना भी है।

  •  जीएसटी (GST), संपत्ति पंजीकरण, परिवहन (व्हीकल डेटा), बिजली बिल, शहरी विकास और अन्य सरकारी प्रणालियों के डेटा को आपस में लिंक किया जाएगा।
  •  अलग-अलग विभागों से मिलने वाले डेटा को AI और मशीन लर्निंग के जरिए एनालाइज किया जाएगा। इससे कारोबारियों की वास्तविक आर्थिक गतिविधियों और उनके द्वारा जमा किए गए टैक्स का मिलान आसानी से हो सकेगा।
  •  एडवांस डेटा एनालिटिक्स के जरिए संदिग्ध लेनदेन और टैक्स लीकेज वाले क्षेत्रों की तुरंत पहचान (रिस्क आइडेंटिफिकेशन) हो जाएगी, जिससे टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी।

  • 'पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0' और 'ऑटो म्यूटेशन सिस्टम' जैसे सुधारों के जरिए इंतकाल और रजिस्ट्रेशन को फेसलेस व पारदर्शी बनाया जा रहा है।
by : pramod goyal


 फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को बल्लबगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर खरीफ फसल की खरीद व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में धान की खरीद, उठान, रखरखाव तथा किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मंत्री राजेश नागर ने मंडी परिसर में खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से फसल की आवक, खरीद की स्थिति और खरीदे गए अनाज के उठान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो। इसके साथ ही मंडी में आने वाले किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
दौरे के दौरान मंत्री ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अटल कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसानों को साफ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। अटल कैंटीन में भी किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री राजेश नागर ने मंडी में मौजूद आढ़तियों और किसानों से भी बातचीत की तथा उनसे खरीद व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। किसानों ने फसल खरीद से संबंधित अपनी बात मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान की मेहनत से पैदा हुई फसल की सुचारु और समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और फसल की खरीद एवं उठान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा फसल सीजन में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने केंद्र सरकार से हरियाणा में अनाज की खरीद जल्द शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया था। सोमवार को केंद्र से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से प्रदेश की मंडियों में अनाज की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
मंत्री ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था और खाद्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी फसल की खरीद से लेकर भुगतान और अनाज के उठान तक पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजीव बैसला, मोहना मार्केट कमेटी अध्यक्ष संदीप टोंगर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कविता, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, गिरीश मिश्रा, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी इंद्रपाल, मंडी प्रधान पुरुषोत्तम डागर, आढ़ती राजेंद्र गर्ग, सुनील गोयल, महेंद्र गर्ग, मनीष गोयल, विनोद अग्रवाल, कोऑपरेटिव सोसाइटी इंस्पेक्टर नरेंद्र , नेत्रपाल टोंगर, अजीत टोंगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


by : pramod goyal

 कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को ढाई घंटे बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है। हाल के सभी चुनाव अवैध हैं।”

राहुल ने कहा, "चाहे EVM हो या मतदाता सूची, दोनों से छेड़छाड़ की गई है। दोनों का इस्तेमाल भाजपा चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है।"

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। SIR तत्काल रोकी जाए। हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नाम बहाल किए जाएं, प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी वो


टर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से उस मजबूत लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया है जिसे हमारे पूर्वजों ने बनाया था। युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश- PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची है। फॉर्म 6 से जुड़े नियमों में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया।”

by : pramod goyal

 फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत का मुद्दा दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सामने उठा। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने अधिकारियों पर विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां लोगों को सातवें दिन पानी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पानी के लिए लोग परेशान हैं, लेकिन क्षेत्र में न तो बूस्टर बनाए जा रहे हैं और न ही पानी की अधूरी लाइन का काम पूरा हो रहा है।


विधायक की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और यमुना से एनआईटी तक आ रही पानी की लाइन का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जून 2027 तक मंझावली से एनआईटी और बड़खल तक सीधे पानी पहुंचाने की योजना की जानकारी भी दी गई।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद 28 सितंबर (               ) सेक्टर 37 के आरडब्ल्यूए के चुनाव में आईडी शर्मा की टीम को ज़बरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आज  सेक्टर के आनंद पार्क पांकेट सी के निवासियों नें टीम के समर्थन में एक जन सभा का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। ज्ञातव्य है कि सेक्टर 37 की वर्तमान आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का कार्यकाल 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है और नई बाडी का चुनाव 4 अक्टूबर को होगा।इस टीम में श्री आईडी शर्मा प्रधान, श्रीमती आशा शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, श्री प्रवीण चौहान, श्री सुभाष गुप्ता ट्रेजरार, श्री विशाल वालिया महासचिव , मुकेश शर्मा संयुक्त सचिव, श्री श्याम


सुंदर जेटली संगठन सचिव, श्रीमती कविता बरेजा कार्यालय सचिव एवं श्री बाबूलाल गुप्ता, दीपक कुमार सिंह,मान सिंह, मोहित गुप्ता, श्रीमती नंदा शर्मा, श्री प्रदीप शर्मा, श्री राकेश शर्मा,श्री राम प्रसाद जैन, श्रीमती रमेश कुमारी कसाना, श्री आरके राणा, श्री श्याम सुंदर मिगलानी एवं श्री सुधीर मोहन गुप्ता कार्यकारी सदस्य का चुनाव लड रहे हैं।

आई  आशा शर्मा की जोड़ी द्वारा कराए गए विकास एवं वेलफेयर के कामों पर मुहर लगा कर  विकास की गति को और रफ्तार देने का फैसला कर लिया है। इस टीम ने कम्युनिटी सेंटर को पुलिस मुक्त कराया, पार्कों को नगर निगम से आरडब्ल्यूए को हस्तांतरित करना कर उनमें कैनोपी लगवाया, पार्कों की चारदीवारी कराकर उनमें सुन्दर और रंग बिरंगे फूलों से सौंदर्यीकरण कराकर उनके रख रखाव के लिए निगम से से राशि चालू करवाया, मकान नं 1182-1183 , श्याम पार्क एवं मकान नं 826 के साथ की जमीन को दबंगों से मुक्त कराया, तिकोना पार्क को वीटा डेयरी से मुक्त कराया,टोल समाप्ति का आंदोलन कराया, कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए थाने और पुलिस कमिश्नरेट पर धरना दिया , बिजली दफ्तर, नगरनिगम कार्यालय पर धरना दिया, सुरक्षा बूथ तथा सीसीटीवी लगा एवं एवं एवं कर सेक्टर को सुरक्षित किया, यातायात व्यवस्था में सुधार कराया। सेक्टर में जगह जगह कूड़े के ढेर को साफ कराया,सीवर की समस्या ठीक कराया, जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया। इसके अलावा चिल्ड्रेन पार्क, स्वतंत्रत पार्क, हनुमान वाटिका, परिवर्तन स्थल,अटल स्थल, खाटूश्याम पार्क सद्भावना स्थल, परिवर्तन स्थल, तिरंगा स्थल जैसे अनेक नए पार्क विकसित कराए। सेक्टर से  गंदगी खत्म कराया । इस टीम के कार्यों  से  सेक्टर की सूरत बदल दी है।              
by : pramod goyal

 फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित डीसी ऑफिस के बाहर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले किया और केंद्र की भाजपा सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में हिसार सांसद जयप्रकाश, पृथला विधायक रघुवीर तेवतिया और फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान हिसार सांसद जयप्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने को लेकर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए थे।

उस समय लोगों के मन में यह सवाल था कि राहुल गांधी आखिर ऐसा क्यों कह रहे हैं, लेकिन अब चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रम सामने आने के बाद कांग्रेस के सवाल और गंभीर हो गए हैं।

जयप्रकाश ने एसआईआर को लेकर भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर पत्र लिखकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि बिना किसी शिकायत के देशभर में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद 27 सितंबर (               ) सेक्टर 37 के आरडब्ल्यूए के चुनाव में आईडी शर्मा की टीम को ज़बरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आज  सेक्टर के आनंद पार्क पांकेट सी के निवासियों नें टीम के समर्थन में एक जन सभा का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। ज्ञातव्य है कि सेक्टर 37 की वर्तमान आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का कार्यकाल 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है और नई बाडी का चुनाव 4  अक्टूबर को होगा।इस टीम में श्री आईडी शर्मा प्रधान, श्रीमती आशा शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, श्री प्रवीण चौहान, श्री सुभाष गुप्ता ट्रेजरार, श्री विशाल वालिया महासचिव , मुकेश शर्मा संयुक्त सचिव, श्री श्याम सुंदर जेटली संगठन सचिव, श्रीमती कविता बरेजा कार्यालय सचिव , श्री बाबूलाल गुप्ता, दीपक कु


मार सिंह,मान सिंह, मोहित गुप्ता, श्रीमती नंदा शर्मा, श्री प्रदीप शर्मा, श्री राकेश शर्मा,श्री राम प्रसाद जैन, श्रीमती रमेश कुमारी कसाना, श्री आरके राणा, श्री श्याम सुंदर मिगलानी एवं श्री सुधीर मोहन गुप्ता कार्यकारी सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।

by : pramod goyal

 आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवााल कर रहे थे।

इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला पुलिस के सामने ही हुआ। उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।

युवक ने कहा कि उसने शिकायत दर्ज करा दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन पर एक्शन लेना चाहिए, सस्पेंड कर देना चाहिए।

विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिलने पर विवाद खड़ा कर दिया।

प्रवेश ने यह भी आरोप लगाया कि जरनैल के साथियों ने उनके परिवार को गाली दी, इस हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया।


by : pramod goyal

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार की सुबह सूरजकुंड पहुंचे और ‘ड्रग-फ्री हरियाणा’ फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने लोगों का उत्साह बढ़ाया।

मैराथन में शामिल होने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मैराथन में बड़ी संख्या में धावकों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना रहा।


मैराथन में 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़ और 5 किलोमीटर फन रन का आयोजन किया गया। 21 किलोमीटर दौड़ सुबह 6:15 बजे, 10 किलोमीटर दौड़ 6:30 बजे और 5 किलोमीटर फन रन सुबह 7 बजे शुरू हुई। प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल के गेट सुबह 5 बजे खोल दिए गए थे।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद के एमसी ब्लॉक-1 में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त पहुंचे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस फरीदाबाद में कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इस स्थिति से कांग्रेस को बाहर निकालने की ताकत केवल कार्यकर्ताओं में है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को दोगुनी मेहनत करनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 साल में भाजपा शासन में फरीदाबाद अपराध का गढ़ बन गया है।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो चुका है। यहां लोग पानी की जगह जहर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में रोजाना करीब 30 करोड़ लीटर सीवरेज बिना ट्रीटमेंट के छोड़ा जा रहा है। इससे भूमिगत जल भी प्रदूषित हो रहा है और लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद  24 सितंबर (       ) सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए का चुनाव  आगामी 4 अक्टूबर को सेक्टर के सामुदायिक भवन  में  सम्पन्न हो गा। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव सम्पन्न कराने निर्णय  गत 9 अगस्त सेक्टरवासियों की आमसभा में किया गया। वर्तमान टीम पुनः रिटायर्ड ग्रूप कैप्टन आई शर्मा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है जिसमें वर्तमान वरि


ष्ठ उपप्रधान श्रीमती आशा शर्मा,उप प्रधान श्री प्रवीण चौहान, कैशियर श्री सुभाष गुप्ता, महासचिव श्री विशाल वालिया, कार्यालय सचिव श्रीमती कविता बरेजा,श्री श्याम सुंदर जेटली संगठन सचिव और श्री मुकेश शर्मा संयुक्त सचिव के अलावा 12 सदस्यीय कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है । पार्कों एवं नुक्कडों पर सभाएं हो रही हैं।

by : pramod goyal

 हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता


शामिल हुए।

यह प्रदर्शन चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ किया गया। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी प्रदर्शनकारियों के साथ थे। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने भी इस कूच में हिस्सा लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल थे। कार्यकर्ता वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरवार को दून भारती पब्लिक स्कूल, सेहतपुर, फरीदाबाद में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी द्वारा किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक टीना बैंटिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका भाटिया, जिला सचिव मनीष छोकर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,  मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गुप्ता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक प्रतिभा तिवारी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चंदन नेगी, अजय रावत, समाजसेवी भुवन भाकुनी, मनीष डंगवाल, भूपेंद्र सिंह रावत, संजय अरोड़ा,  सतपाल  मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।


‘विकसित भारत और मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कैनवास पर अपने चित्रों में विकसित भारत, मेरे सपनों का भारत, आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को दर्शाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभ

ग 150 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण,विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल  ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं सेवा आधारित कार्यक्रमों से बच्चों के मन में विकसित भारत के निर्माण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं और स्कूल के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का नेतृत्व करेंगे, इसलिए उनके भीतर राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम की संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी ने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में ही विकसित भारत की मजबूत नींव दिखाई देती है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी सोच और सपनों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को विद्यार्थियों के जीवन का हिस्सा बनाना ही ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम में गिरिश मेहता, जस्मीत सिंह तथा मंडल महामंत्री प्रदीप त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं दून भारती पब्लिक स्कूल की इंचार्ज श्रीमती आशा मल्होत्रा, हेड ऑफ डिपार्टमेंट किशलाय अस्थाना, प्रदीप शास्त्री, संगीता डोभाल, अनिता नायक, तृप्ति सिंह, आकाश, दीपक, प्रत्यूष, गंगा बिष्ट, पीटीआई दीया सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के हेड बॉय रितेश रावत एवं हेड गर्ल शानवी प्रकाश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
by : pramod goyal

 हरियाणा में नई विनिर्माण इकाइयां लगाने और मौजूदा एमएसएमई के विस्तार की प्रक्रिया अब तय समयसीमा के भीतर पूरी करनी होगी। राज्य सरकार ने हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट-2026 लागू कर दिया है। इसके तहत पात्र एमएसएमई को शुरुआती स्तर पर इन-प्रिंसिपल अप्रूवल देने के लिए जिला और राज्य स्तर पर स्पष्ट समयसीमा तय की गई है। निर्धारित अवधि में निर्णय नहीं होने पर आवेदन स्वत: अगले स्तर पर जाएगा और अंततः डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान लागू होगा।



नई व्यवस्था के तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या अस्वीकृति नहीं होने पर आवेदन स्वत: राज्य स्तर पर चला जाएगा। राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारी को अगले 10 कार्यदिवस में निर्णय करना होगा। यहां भी समयसीमा में फैसला नहीं हुआ तो इन-प्रिंसिपल अप्रूवल स्वत: मंजूर माना जाएगा। इस तरह सामान्य स्थिति में आवेदन पर अधिकतम 25 कार्यदिवस में निर्णय सुनिश्चित किया गया है।

इस व्यवस्था का लाभ हर कारोबार को नहीं मिलेगा। यह सुविधा उन पंजीकृत एमएसएमई को दी जाएगी जो नई विनिर्माण इकाई स्थापित करना चाहते हैं या मौजूदा विनिर्माण इकाई का विस्तार करना चाहते हैं। संबंधित इकाई का केंद्र सरकार के उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी होगा। उद्यमी को सबसे पहले जिला नोडल एजेंसी के समक्ष डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट देना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला नोडल एजेंसी को 15 कार्यदिवस में इन-प्रिंसिपल अप्रूवल जारी करना होगा या आवेदन अस्वीकार करना होगा। यदि 15 कार्यदिवस में कोई निर्णय नहीं होता तो आवेदन स्वत: हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पास राज्य स्तर पर पहुंच जाएगा। वहां 10 कार्यदिवस में निर्णय जरूरी होगा। इस अवधि में भी फैसला नहीं होने पर आवेदन को डीम्ड अप्रूवल प्राप्त माना जाएगा। डीम्ड अप्रूवल के बाद जिला नोडल एजेंसी को तीन दिन के भीतर प्रमाणपत्र जारी करना होगा।