HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद में दिल्ली-मथुरा-आगरा हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए तीन कंटेनर ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी ड्राइवर को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।

हादसे में शामिल ट्रक ड्राइवर श्यामवीर ने बताया कि वह दिल्ली से लोहे का स्क्रैप खाली करके अपने ट्रक को लेकर पलवल लौट रहा था। ट्रक में उस समय कोई माल लोड नहीं था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसका टायर घूम गया, जिससे ट्रक हाईवे पर एक तरफ पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद हाईवे पर गुजर रहे वाहन ड्राइवरों का ध्यान उसकी ओर गया तो वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर ली।

इसी दौरान दिल्ली से पार्सल लेकर पलवल जा रहा एक कंटेनर चालक भी धीरे हो गया। तभी उसके पीछे आ रहे दूसरे कंटेनर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाला कंटेनर एक कार से जा टकराया। इसके बाद कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और हाईवे के दूसरी ओर लगी लोहे की ग्रिल पर चढ़ गया, जिससे ग्रिल भी टूट गई।

कार ड्राइवर अरविंद रावत ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़कर वापस पलवल जा रहा था। उन्होंने जैसे ही हाईवे पर पलटा हुआ ट्रक देखा, अपनी कार की गति कम कर ली। तभी पीछे से आए कंटेनर ट्रक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा है। अरविंद के अनुसार एक बोलेरो पिकअप भी पीछे से टकराई थी, लेकिन उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद नगर निगम ने बुधवार सुबह एनआईटी-3 स्थित नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान तेज कर दिया। यह कार्रवाई गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए की जा रही है। निगम की ओर से पिछले चार दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम की कार्रवाई बीते चार दिनों से लगातार जारी है। तोड़-फोड़ की शुरुआत 30 मई की देर रात को एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक क्षेत्र से की गई थी, जहां लगभग 700 गज क्षेत्र में बने एक मस्जिद को हटाया गया। इसके अलावा करीब 30 वर्ष पुराने एक शिव मंदिर को भी ध्वस्त किया गया था। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक छोटे-बड़े मिलाकर 50 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है।

नेहरू कॉलोनी में निगम द्वारा परिवारों को मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। कई परिवार पहले ही कॉलोनी छोड़ चुके हैं, जबकि अन्य लोग लगातार घर खाली करने में जुटे हुए हैं।

क्षेत्र में बिजली और पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल लगभग 50 फीट चौड़ाई तक की भूमि को खाली कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि परियोजना के निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।


बुधवार सुबह करीब 7 बजे नगर निगम की जेसीबी मशीनों ने नेहरू कॉलोनी में दुकानों और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

by : pramod goyal

 वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नाव में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है।

हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 15 श्रद्धालुओं की थी, लेकिन नाविक ने 25 लोगों को बिठा लिया था।

पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी पंजाब में लुधियाना, हिसार, और मुक्तेश्वर से हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में नाव तेज हवा से अचानक डगमगाने लगी। स्पीड भी बढ़ गई। तभी नाव पीपा पुल (पांटून पुल) से टकराकर पलट गई।

वृंदावन में कांग्रेस से पार्षद घनश्याम चौधरी ने बताया, प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। न नाविक और न ही किसी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहनी थी।



by : pramod goyal

 दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका करने वाले आतंकी डॉ. उमर उन नबी के नाम वाली इको स्पोर्ट्स कार (DL10CK-0458) की जांच में खुलासा हुआ है कि इससे विस्फोटक की ढुलाई की गई थी। कार की फोरेंसिक जांच में इसके सुराग मिले हैं।

यह कार 2 दिन से फरीदाबाद के खंदावली गांव में खड़ी है। दिल्ली से पहुंची NIA और NSG की टीमें बुधवार शाम से ही इसकी जांच कर रही हैं। पुलिस ने यहां कार खड़ी करने वाले फहीम को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद को फर्जी तरीके से मान्यता का दावा करने के मामले में शो कॉज नोटिस जारी किया है। NAAC ने कहा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी न तो NAAC से मान्यता प्राप्त है और न ही उसने साइकिल-1 के तहत किसी भी मान्यता के लिए आवेदन किया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर गलत तरीके से यह उल्लेख किया गया है।

फहीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर और आतंकी डॉ. उमर का असिस्टेंट है। फहीम की बहन यहां रहती है, इसलिए वह मंगलवार रात कार यहां खड़ी कर चला गया। कार बरामदगी के बाद आसपास के घर खाली करा 200 मीटर का एरिया सील किया गया है।

वहीं, पुलिस ने फरीदाबाद से इस मॉड्यूल से जुड़ी तीसरी ब्रेजा कार को बरामद कर लिया है। यह बरामदगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर से हुई है। यह कार लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के नाम पर बताई जा रही है। हरियाणा STF और NIA की टीम ने कार कब्जे में ली। इस मामले में पुलिस को चौथी स्विफ्ट डिजायर कार की तलाश है।

विस्फोटक बेचने के शक में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां गुरुवार सुबह से गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह के खाद डीलरों की दुकानें खंगाल रहे हैं। नूंह से एक खाद डीलर को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. उमर और मुजम्मिल से जुड़ी डायरियां और डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। इनमें 'ऑपरेशन' जैसे शब्द से कोड वर्ड लिखे होने की बात सामने आ रही है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद में 2900kg विस्फोटक मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रेड की। जांच के लिए NIA की टीम भी पहुंची। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक यूनिवर्सिटी की लैब में काम करने वाले 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये कर्मचारी हैं या छात्र, पुलिस और यूनिवर्सिटी की तरफ से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी जा रही।

इसके साथ ही पुलिस फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव की मस्जिदों में जांच कर रही है। फरीदाबाद से पकड़ा गया डॉक्टर मुजम्मिल शकील तगा की मस्जिद में नमाज के लिए आता था। यहां जमातियों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद 4 जमातियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। इनकी वॉट्सएप चैट डिलीट मिली है।

यह भी सामने आया कि दिल्ली में ब्लास्ट का आरोपी मोहम्मद उमर नबी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। ब्लास्ट वाले दिन यानी सोमवार को उमर यूनिवर्सिटी से ही i20 गाड़ी लेकर निकला था। इसके बाद सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हुआ।


  •  डॉ. मुजम्मिल शकील के धौज गांव स्थित किराए के घर चंडीगढ़ से CID की टीम भी जांच करने के लिए पहुंची। यहां टीम को उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए मिले। टीम ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर जांच के लिए भेजा है।
  •  पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान 4 जमातियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पहले गांव में काफी देर तक पुलिस ने इन जमातियों के दस्तावेज और बैग चेक किए। बाद में शक के आधार पर सभी जमातियों को पुलिस अपने साथ लेकर गई है। इन जमातियों में एक जम्मू कश्मीर एक तमिलनाड़ु , एक ओडीसा और एक पलवल जिले के हथीन का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमातियों के फोन में वॉट्सऐप पर कुछ चैट डिलीट पाई गई। इसके बाद उन्हें अधिक पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।
  •  चंडीगढ़ से एक टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में करीब डेढ़ घंटे तक जांच की। यहां 2 गाड़ियां पहुंची थीं। यहां से निकलने के बाद टीम गांव फतेहपुर तगा की तरफ गई है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया है। इसके साथ ही असॉल्ट राइफल और कारतूस भी मिले हैं। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था।

गिरफ्तार डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है।

इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

जानकारी के मुताबिक डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से अब तक कुल 2900 किलो IED बनाने की सामग्री बरामद की गई है। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम करते थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से हरियाणा और J&K पुलिस का एक जॉइंट ऑपरेशन जारी था। वह अब भी चल रहा है। इसके अंतर्गत एंटी टेरर मॉड्यूल पर काम करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस ने फरीदाबाद से एक एक्टिविस्ट को पकड़ा था, जिसका नाम डॉक्टर मुजम्मिल शकील है। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था।

इसके बाद रविवार (9 नवंबर) को उसके कमरे में रेड की गई, जिसमें करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। वह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है। बरामद विस्फोटक RDX नहीं है।

मौके से टेरर एक्टिविटी में शामिल होने वाला सामान जैसे 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायरआर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं। नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अभी ऑपरेशन की ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती, क्योंकि अभी ऑपरेशन जारी है।



by : pramod goyal

 फरीदाबाद में आज नगर निगम कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बल्लभगढ़ की तहसीलदार भूमिका लाम्बा को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर पक्की भर्ती की जाए ताकि उन्हें स्थायी रोजगार मिल सके। कर्मचारियों ने सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर तहसीलदार से मांग की कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए।

  • सभा को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपये बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में केवल 2100 रुपये का लाभ दिया गया है। इसका हल निकाला जाए।

  • प्रधान ने आगे कहा कि इस धोखाधड़ी से सफाई कर्मचारियों में मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। शास्त्री ने यह भी याद दिलाया कि 29 जून को निकाय मंत्री ने पालिका, परिषद, निगम और अग्निशमन विभाग के हजारों कर्मचारियों से एक सप्ताह में बैठक कर मांगों का समाधान करने का वायदा किया था, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं की गई।

शास्त्री ने घोषणा की कि 6 अक्टूबर को महर्षि गुरु वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद मुख्यमंत्री आवास, कुरुक्षेत्र पर महा रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि रैली से पहले सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली स्थल से ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कर्मचारी हुडा कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और वहां विशाल कर्मचारी सभा का आयोजन किया गया। यह सभा नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप सिंह बहोत की अध्यक्षता में हुई, जबकि संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया।

सभा और प्रदर्शन में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनुप वाल्मीकि, राज्य उपाध्यक्ष कमला देवी, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, सचिव महेंद्र कुड़िया, जितेंद्र छाबड़ा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण, सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार, बेलदार यूनियन के नेता जीतराम गोला, राम रतन कर्दम और महिला सब-कमेटी की राज्य नेता सुरेश देवी व ललिता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में चौथे नवरात्रि पर कुष्मांडा की भव्य पूजा अर्चना की गई. इस शुभ अवसर पर NIT क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश फागना विशेष तौर पर मंदिर में मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. विधायक ने माता रानी के दरबार में माता टेक़


कर पूजा अर्चना में शामिल होकर माता कुष्मांडा का आशीर्वाद ग्रहण किया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने  विधायक सतीश फागना को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. विधायक श्री फागना ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्रों के अवसर पर उन्हें माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना करने का अवसर मिला. इस अवसर पर मंदिर में उनके साथ समाजसेवी प्रदीप झाम. आदित्य विरमानी और साहिल भी उपस्थित हुए.

मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की आराधना की जाती है। मां कूष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति हर तरह के दुख-दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। माना जाता है कि मां कूष्मांडा ने सृष्टि की रचना की थी। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना। ज्योतिष में मां कूष्मांडा का संबध बुध ग्रह से है।  इसलिए माता का ये रूप बुद्धि का वरदान देती हैं। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करने से बुध ग्रह कुंडली में सकारात्मक रहता है। साथ ही सोच सकारात्मक रहती है।मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं है। इसी कारण उन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं। मां कूष्मांडा के नाम से जाना जाता है। बता दें कि मां के एक हाथ में जपमाला और अन्य सात हाथों में धनुष, बाण, कमंडल, कमल, अमृत पूर्ण कलश, चक्र और गदा शामिल है।मां कूष्मांडा की पूजा में विशेष रू 

by : pramod goyal

 *फ़रीदाबाद।* शहर सैक्टर 12 फरीदाबाद निवासी समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार डॉ मोहन तिवारी ने सामाजिक मुद्दों को लेकर काफी सुखियों में रहते है इसी कड़ी में उन्होंने अपने स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा मठिया श्रीराम में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में बिजली की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर के नाम अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रे


म कुमार राय को ज्ञापन सौंपा था। समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार डॉ मोहन तिवारी ने कॉलेज में बिजली की समस्या के अलावा अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही कॉलेज की समस्या को पूरा कराने की मांग किया था।

    समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी के प्रयास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में बिजली की समस्या को जनहित में लेते हुए अधिकारियों ने इसे शीघ्र ही पूरा करने का भरोसा भी दिया था जिसको लेकर मोहन तिवारी ने तमकुहीराज में पत्रकार वार्ता कर मुद्दे को गंभीरता से उठाया था जिसको अब अधिकारियों ने आदेशित कर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।   
   समाजसेवी डा मोहन तिवारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय को, सांसद देवरिया शंशाक मनी त्रिपाठी, एसडीएम तमकुहीराज को बताया था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर मीडिएट कॉलेज मठिया श्रीराम की शिक्षा से जुडी अत्यंत गंभीर स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया था कि करोड़ की लागत से निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज निर्माण के बाद से ही पठन-पाठन के उद्देश्यों पर खरी नहीं उत्तर पा रही है। कालेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव बनी हुई है। यहां तक कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। साढ़े सात एकड़ भूमि पर वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कालेज का शिलान्यास किया था। अब तक लगभग तीन करोड 32 लाख रुपये खर्च कर भवन बना है।
     समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने लिखित रूप से मांग किया था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में पुस्तकालय व प्रयोगशाला की स्थापना होने के बावजूद भी यहां पुस्तकों का अभाव बना हुआ है, बिजली के अभाव में प्रयोगशाला मे रखी गई सामन भी जंग खा रही हैं। 22 कमरे और 48 शौचालय बनने के बाद भी शौचालय आवरण दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में बदहाल पड़ा हुआ है। बावजूद भी शौचालयों की दशा साफ सफाई के अभाव में बदहाल है। शिक्षकों के स्वीकृत 17 पद के सापेक्ष महज आठ सहित एक प्रभारी प्रधानाचार्य की तैनाती है। अभी तक यहां कला प्रतियोगिता, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट वाई फाई, बाउंड्री, गेट, बिजली, जनरेटर और शुद्ध पेयजल को सुविधा नहीं है। वर्ष 2018-19 में शिक्षण का कार्य शुरु होने के बावजूद भी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 200 हैं। जबकि 50 से 80 के बीच ही छात्र-छात्राएं आते हैं। 
    उन्होंने कहा कि आवागमन का कोई बंदोबस्त नहीं है। इर्द-गिर्द गन्ने के खेत, जंगल, श्मशान घाट है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव बिजली की अब तक आपूर्ति नहीं हुई है जिसके बाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय ने उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है और साथ ही साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज में तीन माह में बिजली आपूर्ति कराने सहित मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने की आश्वाशन भी दिए थे। बरहाल समाजसेवी डा मोहन तिवारी के सौजन्य से अब कॉलेज में बिजली की सामग्री गिरना और पोल लगना शुरू हो गया है जिससे आसपास के ग्रामीण के बच्चे और उनके अभिवाहक काफी खुश लग रहे है। 
   आपको बता दें कि समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने वर्ष 2021 मे तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान जर्जर मुख्य सड़क निर्माण को लेकर भूलिया बजार में अनशन पर बैठ गए थे, जो लगभग 56 का दिनो तक का आन्दोलन काफी लंबा रहा जो कि उस वक्त मीडिया के सुर्खियों में प्रमुख रूप से बना रहा, जिसके दौरान सरकार पर जनता का दवाब बना, टेंडर हुआ, वित्तीय स्वीकृति मिली और वह सड़क कई करोड़ों की लगात से बन कर तैयार हो गई। समाजसेवी डॉ.मोहन तिवारी स्थानीय क्षेत्र के मुद्दो को लेकर आवाज उठाते रहते है तथा समय समय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए, सम्बंधित अधिकारियों को पत्रक सौंप कर, अनशन व आंदोलन करके अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते रहते है जिसके उपरांत शासन प्रशासन के लोग उस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा भी करते है।

by : pramod goyal

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड एवम गाइड्स ने वर्ल्ड फर्स्ट एड डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि वर्ल्ड फर्स्ट एड डे विश्व स्तर पर आयोजित किए जाने वाला कार्यक्रम है सितंबर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसे वर्ष 2000 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। प्राथमिक चिकित्सा सभी आयु के लोगों और जन साधारण को अधिक जागरूक और उतरदायी बनाने मे वास्तव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि फर्स्‍ट एड अर्थात पहली सहायता का तात्पर्य किसी घायल व्‍यक्ति को मेडिकल हेल्‍प मिलने से पहले दी जाने वाली सहायता। बहुत से व्यक्ति प्राथमिक उपचार नहीं मिलने पर जीवन से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा सामान्यतः उस अवस्था में होता है जब शरीर से अत्यधिक खून बहने लगता है। इ


स स्थिति में खून को बहने से रोकना, घाव होने पर उस पर मलहम, पट्टी करना आदि से घायल अथवा रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। जे आर सी और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के तत्वाधान में विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और प्राध्यापिका दीपांजलि एवं गीता ने छात्राओं को बेहोशी की अवस्था में क्या प्राथमिक उपचार दिया जाना चाहिए, बताया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और प्राध्यापिका दीपांजलि ने उन्हें रिकवरी पोजिशन के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि यातायात दुर्घटनाओं से हर तीस सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है। इनमे प्राथमिक उपचार न मिल पाने के कारण दुर्घटना ग्रस्त स्थिति में होने वाली मृत्यु की संख्या पचास प्रतिशत से अधिक होती हैं। इस समस्या से समाधान पाने का सबसे सरल उपाय है कि सभी को प्राथमिक सहायता के लिए जागरूक किया जाये क्योंकि इस प्रकार होने वाली जीवन हानि में से अधिकांश को रोका जा सकता है। प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दुर्घटनाओं और गंभीर चोट में रोकथाम पर नागरिकों को शिक्षित करता है और आपात स्थिति को हल करने के लिए कौशल देता है। दुनिया में होने वाली मौतों में सड़क दुर्घटना नौवां प्रमुख कारण है। हर वर्ष तेरह लाख से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार के अभाव में मारे जाते हैं। इनमें अधिकतर मौतें ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण से होती हैं। घर और गाड़ी में अपने साथ हमेशा प्राथमिक उपचार किट रखें। डूबने, जलने, हृदयघात, सड़क दुर्घटना और आत्मघात में प्राथमिक उपचार से जान बचाई जा सकती है। प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण लेने के बाद ही दिया जा सकता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, सोनिया जैन, सुशीला, दीपांजलि, अनिल कुमार और प्राध्यापिका गीता ने प्राथमिक चिकित्सा पर पोस्टर बना कर फर्स्ट ऐड़ की महत्ता को दर्शाने वाली प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं चंचल, राखी, साबरा सहित सभी छात्राओं को सम्मानित किया और प्राथमिक उपचार की सभी विधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी दो दिनों तक फर्स्ट एड की लाइफ सेविंग तकनीक के विषय में विस्तार से बताया जायेगा।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद:-  बता दें कि थाना छांयसा में भगतसिंह वासी जल्हाका, पलवल ने अपनी दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजीव 13 जुलाई को काम के लिए जाने की बोल कर घर से निकला था। बाद में पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार चला गया। 29 जुलाई को उन्हें खबर मिलती है कि उसके भाई राजीव कि लाश छांयसा से हीरापुर रोड नजदीक KGP रोड सड़क के पास खेत में मिली है, जिसकी गर्दन पर निशान थे। जिस शिकायत पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा

DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए बल्लू (57) व विनोद कुमार (50) वासी गांव छांयसा जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजीव की आरोपी बल्लू के बेटे के साथ दोस्ती थी। दोनों शराब पीते और आवारा घुमते रहते थे, जिस सम्बन्ध में बल्लू ने मृतक राजीव को काफी बार समझाया था कि उसके बेटे का साथ छोड दे क्योंकि शराब की वजह से उसके बेटे की पत्नी घर छोड के चली गई थी फिर भी वह नहीं माना तो उसको मारने की योजना बनाई और 28 जुलाई की रात को बल्लू ने राजीव को अपने खेतों पर ले जाकर शराब पिलाई और जब राजीव को नशा हो गया तो गला दबा के उसकी हत्या कर दी और अपने भाई विनोद के साथ मिलकर लाश को खेत में बने कमरे के साथ छुपा दिया।  

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
by : pramod goyal

 फरीदाबाद। एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब एक वैगनआर गाड़ी ने गलत दिशा में चलकर एक कार जोरदार टक्कर मार दी और रोकने पर उलटा छतिग्रस्त कार चाल मुंबई एक्सप्रे क से गाली - गलोच की और जान से मारने की धमकी दी। आज एत्मादपुर पुल के सामने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर सुबह 10.30 बजे ने एक  wagor R taxi no. गाड़ी HR69F 9379 ने wrong side  गाड़ी back करते हुए  IP colony निवासी रामकुमार गुप्ता की swift गाड़ी HR51 CL 2570 को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोट आई।

उसके बाद wagaor R गाड़ी में सवार ड्राइवर टक्कर मारकर फरार हो गया। पीड़ित कार सवार ने पुलिस  में शिकायत दर्ज करा दी है।  कार चालक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी वेगनआर टैक्सी चालक ने उनके साथ गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी भी दी।  

by : pramod goyal

 फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने हुडा कन्वेंशन सेंटर में ग्रीवेंस कमेटी की मासिक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 16 शिकायतों का सुना और उनमें से 9 का मौके पर समाधान कराया और शेष शिकायतों को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में निजी अस्पताल के खिलाफ आई शिकायत के संबंध में राज्य स्तरीय कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए। सेक्टर 23 में पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को समाधान करने को कहा । उन्होंने कहा कि पेयजल संकट किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं। लोगों को पानी के टैंकर नहीं पेयजल का स्थायी समाधान करें। इसमें एमसीएफ व एफएमडीए को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बैठक में पोलुशन कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिए कि जिला में चल रहे आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) की जांच की जाए है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे और अवैध आरएमसी प्लांट को सील करें।


मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं। फाइलों पर बार-बार आपत्तियाँ (ऑब्जेक्शन) लगाने की बजाय एक बार में ही परिवादी को स्पष्ट रूप से नियमों की जानकारी दे दी जाए, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अगर शिकायतों को हल करने के मामले में कोई अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।