फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव, नैतिकता तथा धर्म की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं तथा क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
।
डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जल्द ही शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आर.डब्ल्यू.ए. के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दशहरा उत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सभी संस्थाओं एवं आर.डब्ल्यू.ए. का सहयोग लिया जाएगा, ताकि यह आयोजन पूरे शहर के लिए एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन सके।
इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से दशहरा उत्सव में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में दशहरा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं।
इस बैठक में अमर बजाज, सोमनाथ ग्रोवर, बंसी लाल कुकरेजा, विपिन भाटिया, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, तिलक भाटिया, प्रेम बब्बर, सरदार मनीष जीत सिंह भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, कमल कपूर, गगन अरोड़ा, मुकुल कपूर, आशु-आशीष अरोड़ा , सन्नी, अजय शर्मा, जतिन मलिक, सोनू, अमित नरूला, जितिन गाँधी, कल्लू मामा, अनिल अरोड़ा, भरत कपूर, जनक भाटिया, मनीषा कपूर, शैला कपूर, जानवी भाटिया, सोनिया अरोड़ा, नेहा चौहान, मोनिका भाटिया, प्रदीप भाटिया, चिमन भाटिया, वरुण ग्रोवर, शिवम् तनेजा, पंकज अरोड़ा, अनुज नागपाल प्रदीप लखानी, जितिन भाटिया, प्रीतम भाटिया, अरविन्द शर्मा, कपिल कुमार,व् अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन पं. गोविंद पाठक ने किया, जबकि भजन गायिका मीनू मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पं. कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गणेश वंदना “आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात क्रमशः “मैं तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई”, “करके इशारों बुलाई गई रे”, “तेरा बालाजी महाराज डंका बाजे मेहंदीपुर में”, “तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है” तथा “चलो बुलावा आया है” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
पूरे पंडाल में “जय श्री राम” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण बना, जिसने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
फरीदाबाद के 80 वर्षीय सुरजन सिंह करीब तीन महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वजह ऐसी है, जिसे जानकर वह खुद भी हैरान हैं। सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत मार्च 2025 में हो चुकी है। जबकि सुरजन सिंह अपने घर में पत्नी के साथ रह रहे हैं। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि आखिर किस आधार पर उन्हें मृत बता दिया गया।
दरअसल, सुरजन सिंह के बैंक अकाउंट में पहले से करीब 50 हजार रुपए जमा थे और उसी खाते में वृद्धावस्था पेंशन आती थी। करीब तीन महीने पहले बैंक खाते में जमा रकम खत्म हुई तो वो बैंक (SBI) पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि डेढ़ साल से पेंशन नहीं आई है।
इसके बाद जब वो सेक्टर-15 स्थित पेंशन कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी ने रिकॉर्ड देखकर बताया कि पेंशन कार्ड के रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 में दर्ज है। इसी आधार पर पेंशन रोक दी गई है। सुरजन सिंह के मुताबिक उन्हें यह नहीं बताया गया कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत किस दस्तावेज के आधार पर दर्ज किया गया।
अब वो तीन महीने से खुद को जिंदा दिखाने के लिए पेंशन ऑफिस और कई अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ। सुरजन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा-मैं चक्कर काट-काटकर थक गया हूं, 'साहब... अब तो जिंदा मान लो'।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में शुक्रवार, 19 सितम्बर को महिलाओं की विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले खेल में महिलाओं को एक ही माचिस की तिली से अधिकतम मोमबत्तियाँ जलानी थीं। इस रोचक प्रतियोगिता में हेमा पाल विजेता रहीं। दूसरे खेल में महिलाओं को धागे की रील को सबसे पहले खाली करना था और इस प्रतियोगिता में किरण पांचाल विजेता घोषित हुईं। इसी प्रकार मंडल द्वारा अन्य मनोरंजक एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुंबई से आईं श्वेता मेस्त्री, शीतल मेस्त्री, भावना पांचाल, निशा पांचाल, पौर्णिमा पांचाल एवं मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। महाराष्ट्र मित्र मंडल ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार, 07 सितम्बर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर MMM ग्रुप की कलाकार टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत “हे भोला शंकरा” भजन से हुई, जिसके बाद क्रमशः “यमुना चा तीरी”, “शिर्डी वाले साईं बाबा”, “माझे माहेर पंढरी” तथा “तूच सुख करता तूच दुख करता” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कलाकारों में लक्ष्मी पांचाल, सुरेखा भारद्वाज, श्वेता मेस्त्री, भावना पांचाल, शीतल सुतार, पूर्णिमा पांचाल, किरण पांचाल, अक्षय पांचाल एवं लक्ष्य भारद्वाज शामिल रहे। प्रत्येक प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तजनों को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज उठे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल एवं यशवंत पांचाल द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर को भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक प्रीतम पोदार ने अपनी मधुर आवाज में गणेश भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “जय गणेश जय गणेश देवा” से हुई, जिसके बाद क्रमशः सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में”, “देवा श्री गणेशा”, “मणिहार के भेष बनाया” तथा मराठी भजन “आमच्या पप्पांनी गणपती आणला” की प्रस्तुति दी गई। प्रत्येक भजन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज उठे।
करताल और ढोलक की ताल पर गूंजते भजनों ने पूरे भवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांचाल, विलास पांचाल, रविन्द्र पांचाल, रमाकांत गुप्ता, अक्षय द्वारा कलाकारों को पारंपरिक फेंटा एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रीतम पोदार की प्रस्तुति ने संपूर्ण शाम को भक्ति रस में डुबो दिया। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
फरीदाबाद, 14 सितम्बर 2026 — महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना आज प्रातः 11 बजे पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। यह शुभ कार्य मंडल के संरक्षक यशवंत पांचाल एवं यशोदा पांचाल द्वारा संपन्न किया गया, जिन्होंने शास्त्रोक्त विधियों से पूजा संपन्न कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पूजा के उपरांत भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और प्रसाद वितरण भी किया गया.
गणेश उत्सव की महाराष्ट्र से फरीदाबाद तक यात्रा सुरेश मेस्त्री ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव पहले केवल महाराष्ट्र में ही बड़े उत्साह से मनाया जाता था, परंतु अब फरीदाबाद में भी यह पर्व उसी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष इस पर्व को और अधिक भव्यता से मनाने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्थानीय समुदाय को एकजुटता और सांस्कृतिक समरसता का अनुभव हो सके। इस वर्ष भी मंडल ने कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
गणेश चतुर्थी: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का पर्व जितेन्द्र बडोले ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और भक्तों में उल्लास की लहर दौड़ जाती है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मंडल द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए भजन संध्या का आयोजन भी प्रस्तावित है।
सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिक आयोजन मंडल के वरिष्ठ सदस्य विलास पांचाल ने जानकारी दी कि आज रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया
है। इसके अतिरिक्त, 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से मंडल द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भाग लेगी। यह शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा और इसमें रक्तचाप, शुगर, ईसीजी आदि की जांच की जाएगी।
स्थापना पूजा में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित गणेश स्थापना पूजा के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, यशवंत पांचाल, विलास पांचाल, सुरेश मेस्त्री, जितेंद्र बडोले, रविकांत गोसावी, संतराम, कर्ण शर्मा, सचिन, श्रेयस पांचाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा द्वारा आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य श्री गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह उत्सव 13 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक समुदाय भवन, गांधी कॉलोनी में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से ऐतिहासिक है क्योंकि मंडल ने समाजोपयोगी, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी की है।
कार्यक्रम विवरण:
- 13 सितंबर: सायं 4 बजे श्रीमूर्ति शोभायात्रा
- 14 सितंबर: प्रातः: 10 बजे से श्रीमूर्ति स्थापना एवं रात्रि 8 बजे से भजन संध्या
- 15 सितंबर: रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ
- 16 सितंबर: बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम (School of Dance द्वारा)
- 17 सितंबर: हरिनाम संकीर्तन
- 18 सितंबर: महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता
- 19 सितंबर: सांय 4 बजे चित्रकला प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे से बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 20 सितंबर: प्रात: 10 बजे से नि: चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर एवं रात्रि 8 बजे भजन संध्या
- 21 सितंबर: रात्रि 8 बजे भजन संध्या
- 22 सितंबर: रात्रि 8 बजे से श्री खाटू श्याम भजन संध्या
- 23 सितंबर: रात्रि 8 बजे मैजिक शो
- 24 सितंबर: सांय 4 बजे से श्री सत्यनारायण महापूजा एवं रात्रि 8 बजे से महाप्रसाद (भण्डारा)
- 25 सितंबर: दोपहर 12 बजे से श्री गणेश विसर्जन यात्रा
मंडल के सचिव प्रवीण राठोड ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से सांस्कृतिक संध्या, प्रतियोगिता तथा समाजोपयोगी उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सभी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
मंडल के वरिष्ट उपाध्यक्ष यशवंत पांचाल ने कहा कि यह रजत जयंती महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समृद्धि का भी संदेश देता है। इस अवसर पर नि: चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, भजन संध्याएँ, नृत्य एवं कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विसर्जन शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम समाज में उत्साह और ऊर्जा का संचार करेंगे।
मंडल ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सहपरिवार एवं मित्रों सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा 22 व 23 अगस्त को 2 दिन का विशेष वीकेंड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब तस्करों, जुआ तथा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।
साथ ही 38 उद्घोषित अपराधियों एवं जमानत पर फरार आरोपितों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस ने 28 गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त की, जिससे परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
फरीदाबाद ( ) 27 जुलाई। समाज में बढ़ती हुई कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए 6 सितंबर 2026 को गांव मंडकोला पलवल में डागर पाल द्वारा आयोजित की जाने वाली पंचायत का निमंत्रण देने के लिए डागर पाल की सरदारी नर्वतपाल के गांव खेड़ी कलां में पहुंची। डागर पाल की तरफ से निमंत्रण देने के लिए पूर्व विधायक प्रवीण डागर, धर्मवीर प्रधान, करतार डागर, बल्ली पंच, नरेंद्र डागर, मुकेश डागर, खेमी, भरत लाल डागर, सुखराम नंबरदार जी पहुंचे थे। खेड़ी कलां गांव की सरदारी ने डागर पाल के सरदारों का गांव में पधारने पर स्वागत किया और खुशी से निमंत्रण स्वीकार किया। पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि आज समाज में शादियों में दहेज देने की कोई सीमा नहीं है, लगन सगाई में, भात में, बारात
में, छूछक में, बतारी में आदमियों की कोई संख्या नहीं है 250-300 आदमी जाने लगे हैं। डी.जे. के शोर से हार्ट के मरीजों को समस्या होती है एवं झगड़े भी होते है। मृत्यु भोज का प्रचलन बढ़ गया है। युवाओं में नशे की आदत बढ़ रही है। गोद भराई एवं रिंग सेरोमनी के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। एक ही ग्राम में व सम गौत्र में विवाह, सक्रांति पर रूठो के मनाने आदि। इस तरह की काफी कुरीतियों आज समाज में बढ़ गई है। इन पर कुछ अंकुश लगे, इनको लेकर 6 सितंबर को मंडकोला गांव में सर्वसमाज पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नरवत पाल की तरफ से चौधरी छोटू राम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत, कमल सिंह, धर्मवीर, नवल सिंह, सूबेदार देशराज, थानेदार विजेंद्र, धर्मवीर चेयरमैन, इनैलो किसान सेल के अध्यक्ष जितेंद्र नरवत, जिले सिंह, रणवीर सिंह, परमहंश स्कूल के चेयरमैन हुकमचंद, पूर्व सरपंच जिलेसिंह, थानेदार राजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, यादराम, रवि, बिंदर, चंद्रसिंह, ज्ञानीराम, भजनलाल, करणसिंह एडवोकेट, महेंद्रसिंह, अजीतसिंह, सुखवीर, सोहनपाल, किशनसिंह, भरतलाल आदि सभी ने गांव खेड़ी कलां की तरफ से डागर पाल को आश्वासन दिया कि 6 सितंबर को पंचायत में पहुंचेगे ओर जो फैसले वहां पर लिए जाएंगे उनको अमल में लाएंगे। होने वाली
फरीदाबाद। 24 जुलाई। पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देर रात सूचना मिली कि एक गंभीर उपचारधीन के ऑपरेशन के लिए प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता है। सूचना मिलते ही वे फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित अपने निवास से बिना विलंब सीधे सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला पहुंचे और स्वैच्छिक प्लेटलेट्स दान कर उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने 90वीं बार प्लेटलेट्स दान करने का गौरव प्राप्त किया। वे अब तक 184 बार स्वैच्छिक रक्तदान भी कर चुके हैं। पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता के रूप में विख्यात डॉ. वर्मा 1989 से जरूरतमंद मरीजों के लिए दिन-रात सेवा में जुटे हैं। उनका पूरा परिवार भी रक्तदान के इस पुनीत अभियान से जुड़ा हुआ है। उनके पुत्र, पुत्रियाँ, भाई, बहनें, भतीजे और भांजियां भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में मानवता और सेवा का संदेश दे रहे हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि रक्त और प्लेटलेट्स का दान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
फरीदाबाद 20 जुलाई : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। वहीं महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का एक बार पुन: डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल को प्रधान नियुक्त किया गया है। संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में समिति की एक मीटिंग मुख्य कार्यालय सैक्टर-19 फरीदाबाद पर हुई।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 25 वर्षों से परम पिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा एवं भारी जन समर्थन से सर्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह के सफल आयोजन सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 31 अक्टूबर व 1 नवंबर 2026 शनिवार-रविवार को व सर्वजातीय सामूहिक विवाह 13 दिसम्बर 2026 रविवार को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा लगातार 25 वर्षों से यह कार्यक्रम होता रहा है और यह वर्ष 26वां साल है इसलिए संस्था के द्वारा इस वर्ष कुछ विशेष आकर्षण और भव्य डेकोरेशन का भी इंतजाम किया जाएगा।लगभग 300 से ज्यादा पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद से लगभग 150 किलोमीटर के दायरे में हर शहर, हर कस्बे, हर गांव, हर कॉलोनी, व हर छोटी से छोटी जगह तक बनाए जाएंगे जिनमें डॉक्टर, सी ए, टीचर, इंजीनियर, अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले और प्रत्येक जरूरतमंद या किसी भी उम्र व जाती के विवाह योग्य युवक-युवतियों जिसमें लडक़ी की आयु 18 वर्ष से अधिक और युवकों की आयु 21 वर्ष से अधिक हों उनके माता-पिता व उनके अभिभावक अपने बच्चों के या उम्मीदवार स्वयं अपना पंजीकरण करा सकें और वो अभिभावक जिनके बच्चों के रिश्ते तय हो गए है, वो भी अपने बच्चों के फार्म भर कर पंजीकरण करा सकते हैं क्योंकि बिना पंजीकरण के किसी को भी सम्मेलन में आने की इजाजत नहीं होगी। इस बार सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी साथियों के पास बहुत से फोन व निजी तौर पर लोग संपर्क कर रहे हैं। मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने
-अपने विचार व्यक्त किए।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने कहा कि परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह आज दुनिया की जरूरत बन गया है क्योंकि इस तेजी से बढ़ते युग में एकल परिवार होने की वजह से आज बच्चों के शादी विवाह बहुत ही मुश्किल कार्य हो गया है क्योंकि इसका पहला कारण भ्रूण हत्या, जिस के परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं, दूसरा कारण पढ़ाई लिखाई, अच्छी नौकरी और पैसे की भाग दौड़ में लोग अपने गांव, कस्बे, शहरों को छोडकऱ अन्य शहरों व महा नगरों में जाकर रह रहे हैं जहां पर उनके बच्चों के विवाह के लिए कोई बिचौलिया नहीं मिलता है और आजकल कोई रिश्तेदार भाई बंधु भी किसी की मदद नहीं करना चाहते, तीसरा कारण आजकल कोई भी रिश्ते में समझौता नहीं करना चाहता। इस वजह से आज लडक़ा या लडक़ी जिनकी उम्र 30-35 से 40 साल होना आम बात है, सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों,व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें और परिचय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी से निवेदन भी किया।
उन्होंने कहा कि कन्याओं की शादी करवाना एक पुण्य कार्य है तथा समाज के लिए सराहनीय योगदान हैं। इसके लिए आप सभी निजी तौर पर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी ज्यादा से ज्यादा करें ताकि सभी समाजों के अन्तिम छोर तक भी कार्यक्रम का संदेश दिया जा सके। संस्था के माध्यम से आप सभी से अपील है कि जो भी संस्था, व्यक्ति, समाजसेवी, महिला या पुरुष कार्यक्रम में जुडऩा चाहते हों उन सभी का स्वागत है। वैसे तो पिछले सालों में सभी कार्यक्रम अपार सफलता के साथ संपन्न हुए हैं लेकिन फिर भी और लोगों के जुडऩे से कार्यक्रम और अधिक सफलता के मुकाम पर पहुंचेगा ऐसा हमारा मानना है।
मीटिंग में मुख्य रुप से संरक्षक- अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, प्रधान- डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष - रज्जी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- बलराज गुप्ता, युगल मित्तल, बालकिशन मंगला, अमित गुप्ता, महासचिव -भुवनेश्वर अग्रवाल, वी के अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, उप प्रधान- लक्ष्मी नारायण मित्तल, गोविंद गोयल एडवोकेट, रवि गुप्ता, आर के गौड़ वकील, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री - हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव- मनीष शर्मा, गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, राम गोपाल, पदमचंद बर्फ वाले आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
चंडीगढ़: हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (जैसे वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन) का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) डेटाबेस के तहत जन्म तिथि (DOB) का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों की जन्म तिथि अभी तक आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं हुई है, उनके मोबाइल पर
विभाग की ओर से चेतावनी संदेश (SMS) भेजे जा रहे हैं।यदि लाभार्थियों ने अगले 30 दिनों के भीतर अपनी जन्म तिथि का वेरिफिकेशन नहीं कराया, तो उनकी मासिक पेंशन और मिलने वाले अन्य सरकारी लाभ रोक दिए जाएंगे।
हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे शुद्धिकरण अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। दरअसल, पहले कई मामलों में आधार कार्ड के आधार पर जन्म तिथि को 'वेरीफाइड' मान लिया गया था, लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार केवल आधार कार्ड को जन्म तिथि का पुख्ता प्रमाण नहीं माना जा सकता। इसी तकनीकी सुधार के कारण कई लाभार्थियों का स्टेटस 'नॉन-वेरीफाइड' हो गया है, जिन्हें अब 30 दिन की मोहलत दी गई है।
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 का 68वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 जून 2026 दिन रविवार मंदिर प्रांगण में सांय 7:30 बजे बालाजी की चौकी की गई इस दौरान भजन गायक रोहित कपूर तथा दीपक लक्खा ने अपने भजनों ने समां बांधा, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस भक्तिमय आयोजन का आनंद उठाया व् सभी श्रद्धालु बालाजी के भजनों पर खूब झूमते हुए दिखे। अंत बालाजी के केक काट कर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया इसके पश्चात सभी श्रद्धालओं में प्रशाद वितरित किया गया और भंडारा वितरित किया गया आज सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों सहित गणमान्य लोगों ने आहुति डाली। इसके उपरांत 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ततपश्चात पूजा-अर्चना की गई पूजा में मुख्य यजमान वार्ड नं 9 की पार्षद श्रीमती संगीता भाटिया व् नीरज भाटिया रहे उसके बा
द बाला जी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया, इस दौरान भजन गायक रोहित कपूर ने बालाजी का गुणगान किया और उनके मनमोहक भजनों से हर श्रद्धालु का मन आनंदित हो उठा और भक्तिमय होकर नाचने पर मजबूर होना पड़ा तथा सभी ने एक स्वर में जयकारे लगाकर बालाजी के चरणों में आशीष झुकाया। इसके उपरांत केक काटकर बालाजी व् अन्य देवी देवताओं को भोग लगाया गया और प्रसाद लोगों में वितरित किया गया, तत्पश्चात दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा दिवस एवं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया और पिछले कई दिनों से इस आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक करके रुपरेखा तय की गई है। शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लेकर आर्शीवाद प्राप्त किया। डॉ. भाटिया ने कहा कि हर वर्ष हमारा प्रयास यही रहता है कि मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाए ताकि इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालु इसका पूरा आनंद उठा सके। इस मौके पर जगदीश भाटिया, बलजीत भाटिया, सनजीव ग्रोवर, संजय अरोड़ा, बब्बू भाटिया, मोहन लाल अरोड़ा, महंत विष्णु दास (ओल्ड फरीदाबाद) कैलाश गुगलानी, वेद भाटिया(मामा), वेद भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, सचिन ठाकुर, इशांत कथूरिया, लोचन भाटिया, हरीश भाटिया, मुकेश कुमार, राकेश कुमार रक्कू, इन्दर चावला, सूंदर लाल चुग, अनिल चावला, विजय कंठा, चुन्नी चावला, परविंदर राजपाल, आनंद कांत भाटिया, सुरेंदर गेरा, अतुल कपूर, रवि नागपाल, अमित भाटिया, कालू चौधरी, गुलशन बग्गा, खेम बजाज, भुशी, कँवल खत्री, विशम्भर भाटिया, मोंटू सिंह, विपिन भाटिया, शिवम् भाटिया, जीतांशु चावला, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, रविंदर गुलाटी, राज कुमार(काले), पंकज बत्रा, कमल कपूर, संजय अरोड़ा, हरीश कुमार, प्रेम बब्बर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, हरिंदर भाटिया, जतिन मलिक, आशीष अरोड़ा, शिवम् तनेजा, पवन कुमार, अनिल अरोड़ा, यश छाबड़ा चुन्नी लाल खत्री, कुनाल बब्बर, सौरभ रतड़ा, प्रदीप भाटिया, अनुज नागपाल, महिला सेवादार में जनक भाटिया, शैला कपूर, जान्हवी भाटिया, मायरा भाटिया, अर्चना नरूला, सोनिया, नीतू भाटिया, व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- फरीदाबाद, 14 जून। हरियाणा पुलिस का ध्येय वाक्य "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" है। इस आदर्श को अपने जीवन में साकार रूप देने वाले उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज केवल एक पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के पर्याय बन चुके हैं। फरीदाबाद सेक्टर-8 निवासी डॉ. वर्मा ने रक्तदान को जनसेवा का ऐसा माध्यम बनाया है, जिसने हजारों परिवारों के जीवन में नई आशा का संचार किया है। हरियाणा पुलिस में कार्यरत डॉ. अशोक कुमार वर्मा को देश के पुलिस बलों में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों में अग्रणी माना जाता है। अब तक वे 183 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स दान तथा 1 बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण की कहानी है। उनकी रक्तदान यात्रा वर्ष 1990 में छात्र जीवन से शुरू हुई थी, जब उन्होंने एनसीसी कैडेट के रूप में पहली बार रक्तदान किया। बाद में पुत्र के जन्म के समय गंभीर पीलिया की स्थिति में रक्त की आवश्यकता ने उन्हें रक्तदान के महत्व का वास्तविक अनुभव कराया। उसी क्षण उन्होंने संकल्प लिया कि जीवनभर रक्तदान करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के
लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. वर्मा के प्रयास केवल व्यक्तिगत रक्तदान तक सीमित नहीं रहे। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में अब तक 590 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 21,076 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस रक्त से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न माध्यमों से 80 हजार से अधिक जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया है। डॉ. वर्मा का मानना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। एक पुलिसकर्मी समाज का संरक्षक होता है और उसका दायित्व हर परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा करना है। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने यह सिद्ध किया है कि वर्दी की असली पहचान संवेदनशीलता, करुणा और सेवा भाव में निहित है। उनकी प्रेरणा का स्रोत उनके स्वर्गीय पिता कली राम थे, जिन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए। आज वही संस्कार उनके पूरे परिवार में दिखाई देते हैं। उनके परिवार के अनेक सदस्य नियमित रक्तदान और सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस प्रकार रक्तदान उनके परिवार की परंपरा और संस्कार बन चुका है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को केवल एक सामाजिक गतिविधि न समझें, बल्कि इसे मानव जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम मानें। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक स्वस्थ नागरिक नियमित रक्तदान का संकल्प ले ले, तो देश में किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में जीवन नहीं गंवाना पड़ेगा। डॉ. अशोक कुमार वर्मा की जीवन यात्रा यह संदेश देती है कि सच्ची पुलिसिंग केवल कानून लागू करने में नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने में है। उन्होंने अपने कार्यों से हरियाणा पुलिस के ध्येय वाक्य "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" को वास्तविक अर्थों में चरितार्थ किया है। आज वे न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण हैं।
बदलती जीवनशैली, बढ़ती शिक्षा और आर्थिक प्राथमिकताओं ने हरियाणा के परिवारों की तस्वीर बदल दी है। बड़े परिवारों की जगह अब छोटे परिवार ले रहे हैं। हम दो हमारे दो की जगह अब हम दो हमारे एक ने जगह ले ली है। घरों में बच्चों की संख्या घट रही है।
नई पीढ़ी परिवार नियोजन को पहले से अधिक महत्व दे रही है। यही वजह है कि राज्य की कुल प्रजनन दर (टोटल फर्टिलिटी रेट-टीएफआर) अब घटकर 1.9 पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा केवल एक सांख्यिकीय बदलाव नहीं, बल्कि हरियाणा के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय भविष्य की बदलती तस्वीर का संकेत भी है।
सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में एक महिला अपने प्रजनन काल में औसतन 1.9 बच्चों को जन्म दे रही है। यह दर प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से भी नीचे है। प्रतिस्थापन स्तर वह सीमा मानी जाती है, जिस पर एक पीढ़ी खुद को अगली पीढ़ी में बनाए रख सकती है। इसके नीचे जाने का अर्थ है कि आने वाले वर्षों में जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में ईद-उल- अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से एक अलग और अनोखी पहल देखने को मिली। ईद की नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में बैनर लेकर बाहर निकले और केंद्र से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।
इसके साथ ही देशभर में चल रहे बूचड़खानों को बंद करने की भी अपील की गई। इस दौरान लोगों ने भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि गाय हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है और सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। लोगों ने कहा कि देश में प्रेम और भाईचारे का माहौल बना रहना जरूरी है और सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए।
ऊंचा गांव जामा मस्जिद के मौलवी जमालुद्दीन ने बताया कि बकरा ईद का त्योहार केवल कुर्बानी का नहीं बल्कि प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे और सभी ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, देश में अमन-चैन और शांति की दुआ मांगी।
मौलवी जमालुद्दीन ने कहा कि लोग बकरा ईद को केवल बकरे की कुर्बानी से जोड़कर देखते हैं, जबकि असली कुर्बानी इंसान को अपने अंदर की बुराइयों, नफरत और गलत सोच की देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए और समाज में भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बृज 84 कोस परिक्रमा 17 मई से शुरू हो रही है। फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून ने परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की और सुनिश्चित किया कि भक्तों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
यह पवित्र यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न गांवों से होकर गुजरती है, जिसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। पलवल जिले में यह परिक्रमा डाढका, सौंध, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लिखी और हसनपुर जैसे गांवों से होकर गुजरेगी।
फरीदाबाद – हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा बच्चों के पुनर्वास के उद्देश्य से 1 से 30 अप्रैल 2026 तक *“ऑपरेशन स्माइल”* के नाम से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही है। फरीदाबाद पुलिस ने 30 दिनों में 163 गुमशुदा को तलाश कर परिजनों से मिलाया है। इसके अतिरिक्त भीख मांगने वाले 133 बच्चों व 5 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया है।



















