//# Adsense Code Here #//
देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बृज 84 कोस परिक्रमा 17 मई से शुरू हो रही है। फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून ने परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की और सुनिश्चित किया कि भक्तों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
यह पवित्र यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न गांवों से होकर गुजरती है, जिसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। पलवल जिले में यह परिक्रमा डाढका, सौंध, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लिखी और हसनपुर जैसे गांवों से होकर गुजरेगी।

No comments :