HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद में एक बुजुर्ग पिता अपने बेटे की मौत का सच जानने के लिए पिछले करीब साढ़े तीन महीने से भटक रहा है। बेटे को खोने का गम एक तरफ है और उसकी मौत की असल वजह जानने की बेचैनी दूसरी तरफ।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के हर्जनपुरवा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय किशन अब तक करीब 12 बार फरीदाबाद के बीके अस्पताल आ चुके हैं। हर बार हजारों रुपए खर्च कर इस उम्मीद से पहुंचते हैं कि उन्हें बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है।

किशन का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन साढ़े तीन महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। सोमवार को भी वह 12वीं बार रिपोर्ट लेने पहुंचे, मगर एक बार फिर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने पाकिस्तान, ISI, अलकायदा और आतंकी हाफिज सईद जिंदाबाद में नारे लगाए। सीनियर सिटीजन क्लब के सामने हुए विवाद के दौरान आरोपी ने यह हरकत की। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

आरोपी ने यह भी कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रविवार रात को सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और आपसी भाईचारा बिगाड़ने से जुड़ी धारा में मामला दर्ज कर आरोपी अनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अनोज मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह कई साल से


बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में रह रहा है और ऑटो चलाता है। वह MA पास आउट है।

हिंदू जागरण मंच के सदस्यों का आरोप है कि हिमाचल से फरीदाबाद आने के बाद अनोज ने धर्म परिवर्तन कर लिया और अपना नाम सुन्नी खान रख लिया। हालांकि, पुलिस ने धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं की है।

by : pramod goyal

 *फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष वीकेंड अभियान के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में 20 नवंबर से 22 नवंबर तक चलाए गए तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 152 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 587 ग्राम गांजा, 3.88 ग्राम एमडीएमए, 162 बोतल देसी व 63 बोतल अंग्रेजी शराब तथा जुआ अधिनियम के अंतर्गत 7010/- रुपए बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों, अपराध शाखाओं और विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब बेचने वालों तथा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा ही है। साथ ही 29 गुमशुदा व्यक्तियों को भी तलाश कर परिजनों से मिलाया है।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशा में संलिप्त 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा 587 ग्राम गांजा व 3.88 ग्राम  एमडीएमए, रामद किया है, वहीं 9 लोगों से 162 बोतल देसी शराब, 63 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए 06 लोगों गिरफ्तार कर 7010/- रुपए बरामद किये हैं।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से कानून से बचकर घूम रहे 47 आरोपितों पर शिकंजा कसने में मदद मिली।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर *9999150000*, *0129-2227200* अथवा *डायल 112* पर संपर्क किया जा सकता है। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर पर्वतीया कालोनी वासी एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7,65,839 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुरेश वासी इंद्रपुरी वेस्ट दिल्ली के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीया कालोनी वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 अक्टूबर 2026 उसके फोन पर एक लडकी का फोन आया जिसने पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताय़ा, फिर कथित लडकी ने एक टेलीग्राम आईडी उसके व्हॉट्सएप पर भेजी जिसको ज्वाइन करने के बाद उसे प्रीपेड टेलीग्राम टास्क दिए जाने लगे जिसमें उसने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 7,65,839 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित सुरेश खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 50,000 रुपये आये थे। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। जो बी.कॉम पास है व प्राईवेट नौकरी करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध सेक्टर-56 व AVTS सिकरोना की टीम ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना सेक्टर-17 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए कमल वासी सूरदास कालोनी फरीदाबाद को मेट्रो फ्लैट्स सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं, अपराध शाखा AVTS  सिकरोना ने थाना मुजेसर में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद वासी जिला नूंह को बाईपास रोड सेक्टर-58 एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार  किया है। जिसकी पहचान चंदन ठाकुर वासी द्वारका दिल्ली के रुप में हुई


है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष कालोनी सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 14 नवंबर 2026 को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को इंडसइंड  बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड में 6500 रिवॉर्ड पॉइंट हैं, जिन्हें रिडीम करने का ऑफर आया हुआ है। फिर कथित ठगो ने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा जिसमें क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरने को कहा गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने उसमें सभी डिटेल्स भर दी। जिसके बाद शिकायतकर्ता के खाता से 49,656 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में ठगी की धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 49,656 रुपये आये थे। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। जो दंसवी पास है व नाई का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल बेजा गया है।
by : pramod goyal

 *फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की गाड़ी पर फायरिंग करने और डंडों से हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करण, पुनीत और गुरमीत निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार विजय नगर, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाना सारन में शिकायत दी थी कि 25 अक्टूबर 2026 को उसकी करण और नोनी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस विवाद को सुलझाने के बहाने उसे जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद बुलाया गया। शिकायतकर्ता अपने एक साथी के साथ गाड़ी में वहां पहुंचा तो नोनी, करण और उनके अन्य साथी पहले से ही हथियारों व डंडों से लैस होकर मौजूद थे। आरोपितों ने शिकायतकर्ता की गाड़ी पर फायरिंग की और डंडों से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए करण, पुनीत और गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि 25 अक्टूबर को करण और नोनी की शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता को जवाहर कॉलोनी बुलाया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी पर फायरिंग व डंडों से हमला किया था। गिरफ्तार तीनों आरोपित आपस में दोस्त हैं।

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपितों के संबंध में पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जी रही है, जिस पर तिगांव वासी एक व्यक्ति से फोन हैक कर 2,27,087 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलमान व अरबाज वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार तिगांव वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2026 को उसका फोन अचानक से हैक हो गया और अपने आप चलने लगा। जिसके बाद उसके खाता से 2,27,087 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लबगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित सलमान खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे अरबाज को दिया था व अरबाज ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। जिसके खाता में ठगी के 22,000 रुपये आये थे सलमान दसवीं पास व फैबरीकेशन का काम करता है वहीं अरबाज 12वीं पास है व सिलाई का काम करता है। अरबाज, सलमान की मौसी का लडका है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
by : pramod goyal

 गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को एसीबी टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने पश्चिमी बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति से शिकायत का निपटारा करने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्तमान में वह ईएमएएआर प्लम हिल्स सोसायटी में किराये पर रहता है। भूपेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ थाना शिवाजी नगर में शिकायत दी गई थी।

इस शिकायत का निपटारा करने तथा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने की एवज में आरोपी सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह ने उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 60 हजार रुपये तय हुई।


by : pramod goyal

 यमुनानगर में रील बनाते समय 10वीं कक्षा का छात्र हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। वह जगाधरी वर्कशॉप के सामने खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर वीडियो बनवा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज लाइन से उसे करंट लग गया।

जोरदार धमाके के साथ उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय उसका फुफेरा भाई नीचे खड़ा था। धमाके की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो किशोर मालगाड़ी के ऊपर पड़ा था और उसके शरीर से धुआं निकल रहा था।

मृतक की पहचान राजा गार्डन निवासी केशव (15) के रूप में हुई है। केशव 10वीं कक्षा में पढ़ता था। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 



by : pramod goyal

 फऱीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना डबुआ के अंतर्गत चाय वाले से जबरन वसुली व मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मन्नु व शुभम वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद के रुप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार नसीम वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16/17  नवंबर की रात को उसके दोस्त फरदीन को बौंचा व अन्य ने मिलकर उसके दोस्त फरदीन के साथ मारपीट की है, जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित अपने दोस्त बौंचा व अन्य के साथ फरदीन से जबरन वसुली के लिए उसके पास गये थे जो वसुली ना देने पर आरोपितों ने पीडित पर डंडो से हमला कर दिया। दोनों आरोपितो को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना तिगांव क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण वासी गांव बदरौला द्वारा थाना तिंगाव में -09 नवंबर 2026 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी ओमेंद्र वासी गाँव बदरोला बल्लबगढ़ फरीदाबाद को तिगांव पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

by : pramod goyal

फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 51 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से ₹3,93,000 की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ₹11,81,931 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 10 मामलों में 51 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 04 मामले व साइबर थाना सेंट्रल के 04 व बल्लभगढ के 02 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 4


28 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। यह कार्रवाई 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में बादल, दीपक, दीपक, कन्हैया चंद्रवंशी, कृष्ण, अमन, दिलखुश, रामनिवास, अरविंद, राजकुमार, प्रबल प्रताप, सुगम, मोनू, मिथुन,हिमांशु, ऋतिक, रोहन, मनीष, अभिषेक, अमित, मुकुल, विनोद, धर्मेंद्र, हेमंत, मनु वासन्य, अनिल मिश्रा, हर्षित, विवेक, दीपजल, राजबीर , जय शर्मा, सन्नी, यशपाल, अवदेश, मुकेश, विनम्र जैन, मुकेश भावसार, अनिकेत भार्गव, सलीम यासीन, नोमान जाकिर, जतिन, शुभम, राहुल, मोमिन, नरेश, नरेश, सुखवंत सिंह, पीयूष, तुषार, विक्रांत व 1 महिला का नाम शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराये। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गांव जखोपुर में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति व उसकी भाभी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने दो आरोपियों आबिद खान व जावेद निवासी गांव जखोपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फारूक निवासी गांव जखोपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह खेत से ट्रैक्टर लेकर

अपने घर पहुंचा था। वहां उसने देखा कि उसकी भाभी असमीना के साथ आबिद, समसू, जाबीद, गुब्बी, जमशेद, मुंफत, वाहिद, मुनासिफ, रहीसन, अनीसा व सहनाज झगड़ा कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा फरसे से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता व आरोपी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं तथा उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। वारदात के दौरान जावेद ने डंडे से तथा आबिद ने ट्रैक्टर से लोहे की पत्ती निकालकर शिकायतकर्ता पर हमला किया था अन्य लोगों ने उसके व उसकी भाभी के साथ मारपीट की। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सिकरोना एवं अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-8 क्षेत्र में 25 अक्टूबर 2026 को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने आरोपी मुबारिक निवासी गांव शाहसन, जिला डीग (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

इसी प्रकार थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी विमल उर्फ सोनू निवासी छपरा, बिहार को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है। 20 नवम्बर को 2 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुये अपराध शाखाओं की टीमों ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 587 ग्राम गांजा व 3.88 ग्राम MDMA बरामद की गई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित वासू स्वामी उर्फ आशु वासी रायबरेली हाल संजय कॉलो

नी, फरीदाबाद को सेक्टर-19 बाई पास के पास से 587 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने 600 ग्राम गांजा ओल्ड रेलवे स्टेशन से किसी अंजान व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदा था।


वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर  की टीम ने राहुल वासी तुगलकाबाद, दिल्ली को 3.88 ग्राम MDMA सहित काबू किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से 5 ग्राम MDMA 8000/-रू में खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था। आगामी जांच के लिए आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने ऑनलाइन सीमेंट बेचने का झांसा देकर 93 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी आरोपी दूसरे मामले में दिल्ली जेल में बंद थे, जिन्हें इस मामले में पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाली, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि उसे 300 कट्टे सीमेंट की आवश्यकता थी। 23 अगस्त को उसके पड़ोसी ने गूगल पर सीमेंट विक्रेता का मोबाइल नंबर तलाश कर उसे दिया। पीड़ित ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो कथित सीमेंट डीलर ने सीमेंट उपलब्ध करवाने का भरोसा देकर ऑनलाइन भुगतान के लिए स्कैनर भेज दिया। पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 93,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने न तो सीमेंट की सप्लाई की और न ही फोन का जवाब दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू कुमार निवासी शेखपुरा, सुगम कुमार निवासी नवादा, मनीष कुमार निवासी नालंदा, मिथुन कुमार निवासी शेखपुरा, रितिक कुमार निवासी नालंदा, हिमांशु निवासी शेखपुरा तथा रोहन कुमार निवासी नालंदा, बिहार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुगम, रोहन, मनीष और रितिक मिलकर दिल्ली में कॉल सेंटर चलाते थे। मोनू, मिथुन और हिमांशु वहां कॉलर के रूप में काम करते थे तथा लोगों को ऑनलाइन सीमेंट विक्रेता बनकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद पीड़ितों से ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जाती थी। ठगी की रकम में से सुगम, रोहन, मनीष और रितिक अपना-अपना हिस्सा बांट लेते थे तथा कॉलर को भी उसके हिस्से की रकम दे दी जाती थी।

सभी सातों आरोपी साइबर फ्रॉड के एक अन्य मामले में दिल्ली जेल में बंद थे। साइबर थाना NIT की टीम ने उन्हें इस मामले में पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को वापस दिल्ली जेल भेज दिया गया है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद में रियल एस्टेट कारोबार बंद होने के बाद कंपनी की करोड़ों रुपए की संपत्ति को कथित तौर पर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के एक शेयरधारक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी बोर्ड रेजोल्यूशन तैयार कराया और दूसरे शेयरधारक के जाली हस्ताक्षर कराकर पावटा गांव स्थित 2 फार्महाउस की रजिस्ट्री अपने करीबियों के नाम करा दी। शिकायत में दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 15.75 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ऊंचा गांव निवासी अशोक कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में राहुल सूरी, दिनेश सिंह और बद्री प्रसाद के साथ मिलकर काजमस बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी। कंपनी में चारों की 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अशोक कुमार चौधरी और दिनेश सिंह कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2016 के बाद कंपनी का कारोबार बंद हो गया था। इसके बाद कंपनी की कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं हुई।

शोक कुमार के अनुसार, 7 जून 2019 को राहुल सूरी ने कंपनी के नाम से फर्जी रेजोल्यूशन तैयार किया। इसमें उनके जाली हस्ताक्षर किए गए। आरोप है कि न तो उन्हें बोर्ड बैठक की सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। इसी कथित फर्जी प्रस्ताव को आधार बनाकर कंपनी की जमीन के हस्तांतरण का रास्ता तैयार किया गया।


कंपनी ने पावटा गांव में अरावली फेंटासिया नाम से फार्महाउस प्रोजेक्ट विकसित किया था। प्रोजेक्ट के कई प्लॉट बिकने के बाद फार्म नंबर-29 और फार्म नंबर-11 कंपनी के नाम पर बचे हुए थे।

शिकायत के मुताबिक, 1400 वर्ग गज के फार्म नंबर-29 की रजिस्ट्री 5 दिसंबर 2024 को राहुल सूरी ने अपने करीबी के नाम करा दी। इसके बाद 8500 वर्ग गज के फार्म नंबर-11 की रजिस्ट्री 18 दिसंबर 2025 को डॉ. विकास शर्मा के नाम कराई गई। शिकायत में दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 15.75 करोड़ रुपए बताई गई है।

by : pramod goyal

 पंचकूला में 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार के घर से CBI को करीब 1.86 करोड़ रुपए मूल्य की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण/ईंटें और विदेशी करंसी मिली है।

इसके अलावा आरोपी अधिकारी और उसके परिजनों के नाम पर बेनामी संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

CBI ने 20 नवंबर को आरोपी के घर छापेमारी की थी। एजेंसी ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

CBI द्वारा जारी तस्वीर में 100 रुपए की 8, 200 रुपए की 5, 500 रुपए की 30 और विदेशी करंसी की 5 गड्डियां दिखाई दे रही हैं।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, छापेमारी में 24.29 लाख रुपए की भारतीय करंसी और 15.65 लाख रुपए मूल्य की विदेशी करंसी मिली है। वहीं, बरामद सोने-चांदी की कुल कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपए बताई गई है।

फिलहाल जांच एजेंसी बरामद दस्तावेजों के आधार पर आरोपी और उसके परिवार की संपत्तियों व वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है।


by : pramod goyal


 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपितों के कब्जे से दो देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कुमार निवासी गांव मरघटी, जिला छत्तीसगढ़, हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद को कृष्णा कॉलोनी में सेक्टर-24/25 पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त देसी कट्टा छत्तीसगढ़ से 3,000 रुपये में खरीदकर लाया था।

वहीं, दूसरे मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने सोनू निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर के पास से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त देसी कट्टा दिल्ली से 4,000 रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।