HEADLINES


More

दो अलग-अलग मामलों में 2 देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपितों के कब्जे से दो देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कुमार निवासी गांव मरघटी, जिला छत्तीसगढ़, हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद को कृष्णा कॉलोनी में सेक्टर-24/25 पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त देसी कट्टा छत्तीसगढ़ से 3,000 रुपये में खरीदकर लाया था।

वहीं, दूसरे मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने सोनू निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर के पास से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त देसी कट्टा दिल्ली से 4,000 रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply