//# Adsense Code Here #//
हरियाणा बोर्ड के 10वीं व 11वीं के जो विद्यार्थी उच्च अंक लेकर वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं मानव सेवा समिति उनके लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर रही है। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मानव सुपर-21 के संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि अमीर परिवारों के बच्चे खासकर सीबीएसई वाले तो
कोचिंग सेंटर जाकर या होम ट्यूशन लेकर अपनी परीक्षा की तैयारी कर लेते हैं लेकिन गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चे आर्थिक कारणों से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं ऐसे ही बच्चों के लिए मानव सुपर -21 में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। दसवीं के विद्यार्थियों को गणित व साइंस की व 11वीं के विद्यार्थियों को फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ की कोचिंग कराई जाएगी। कोचिंग में चयन के लिए चयन परीक्षा रविवार 29 नवंबर को मानव भवन सैक्टर 10 में दोपहर 2 बजे आयोजित की जायेगी।
हरियाणा बोर्ड प्राइवेट व सरकारी स्कूल के जो विद्यार्थी चयन परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी 27 नवंबर तक मानव भवन सेक्टर 10 में जमा करा कर रजिस्ट्रेशन करायें। चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर 21-21 के बैैच बनाकर एक दिसम्बर से कोचिंग शुरु की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए 9810499060 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments :