प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सरकार ने बनाए कई नियम, मंच ने इसे सिर्फ कागजी कार्रवाई बताया
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी हितों के लिए सदा ही कार्य करती आ रही है पार्टी के इस हितों के कार्यों को देखते हुए ब्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने जिला उपायुक्त संग एक बैठक की, जिसमें, प्रधान ने व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने हेतु दुकानों की समय सीमा को बढ़ाने का भी आग्रह किया जोकि 6:00 बजे से बढ़कर रात्रि 8:00 बजे तक हो। ब्यापार मंडल के प्रधान ने 1-2 चौक खुलवाने व उस पर रेड-लाइट लगाने का आग्रह किया। ब्यापार मंडल के प्रधान ने ब्यापार मंडल के प्रांगण में चल रहे कोविड-19 के टीकाकरण शिविर को सुचारू रूप से चलाए रखने पर, जिला उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त किया। अंत में लीज-शुदा दुकानों की फ्री होल्ड योजना को पुनः लागू कर समय सीमा को आगामी कुछ माह आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया। इस बैठक में प्रधान राजेश भाटिया संग नीरज मिगलानी (प्रधान ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल), बिट्टू पंजाबी (प्रधान व्यापार मंडल बल्लभगढ़), जितेंद्र भारद्वाज (चावला कॉलोनी बल्लभगढ़),सुधीर भाटिया (उपप्रधान), अमर बजाज (उप प्रधान), बंसीलाल कुकरेजा (महासचिव), हरीश कुमार सेठी (उप प्रधान), अजय अरोड़ा (सह कोषाध्यक्ष), गगन अरोड़ा (संयुक्त सचिव), रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, बलजीत भाटिया, जतिन मलिक शामिल थे।
नई दिल्ली:
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीती रात एक घर में छिपे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. बदमाश पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने मुश्किल से बिल्डिंग में रह रहे 15 परिवारों को बाहर निकाला और फिर 3 घंटे के ऑपरेशन के दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया गया. इस दौरान इमारत में रह रहे बच्चे सहम गए. उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी संजय सेन के मुताबिक- 11-12 अगस्त की दरमियानी रात एसएचओ खजूरी खास को एसएचओ बेगमपुर के माध्यम से श्री राम कॉलोनी, खजूरी खास के इलाके में भारी हथियारों और गोला-बारूद के साथ वांछित अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. तुरंत उन्होंने एक टीम गठित की और श्री राम कॉलोनी पहुंचे.
डीसीपी रोहिणी प्रणव तायल के मुताबिक- इसी बीच रोहिणी जिले के बेगमपुर थाने की टीम भी पहुंच गई और उनके साथ हो गई. इसके बाद पुलिस टीम उस घर में पहुंची जहां जहां दो संदिग्ध व्यक्ति छिपे हुए थे. मकान के मालिक ने इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में दो व्यक्तियों के होने की पुष्टि की. चूंकि आरोपी व्यक्तियों के पास भारी हथियार और विस्फोटक होने का संदेह था और श्री राम कॉलोनी का क्षेत्र घनी आबादी वाला है और अन्य किरायेदार भी इमारत में रह रहे थे, इसलिए हर संभव सावधानी बरती गई. इमारत में रह रहे सभी 15 परिवारों और बच्चो को सुरक्षित निकाला गया.
पुलिस टीम दूसरी मंजिल पर पहुंची और अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन दरवाजा खोलने के बजाय, कमरे के अंदर के लोगों ने टीम को धमकी दी तुम यहां से चले जाओ, हमारे पास काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद है. हम खुद को भी खत्म कर लेंगे और इस पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे. वो बार-बार यही धमकी दे रहे थे कि "अगर तुम यहां से नहीं गए तो हम खुद को गोली मार लेंगे और साथ ही सबको मार देंगे. पुलिस टीम ने उन्हें शांत करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे आक्रामक थे और पुलिस के बार-बार अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया. पुलिस टीम ने चुपके से खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो दो व्यक्तियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिन्होंने पिस्टल अपनी कनपटी में तान रखी थी. पुलिस ने उनका फोटो भी लिया. खिड़की के पास पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए उन्होंने फायर कर दिया. बगल के कमरे में एक परिवार रहता था. पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाला और गंभीरता को भांपते हुए अन्य लोगों को भी इमारत से बाहर निकाला.
नकी लगातार माॅनीटिरिंग की जाए।
उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जीरो टोलरेंस नीति पर काम करना होगा। जिन क्षेत्रों से अधिक मामले आएं हैं, वहां पर सर्वे का काम पूरी गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। कंटेनमेंट जोन व साथ लगते बफर जोन में सभी घरों में आईएलआई के पैसंेट की पहचान की जाए। अभी तक जिला में मरीजों व उनके संपर्क में रहे लोगों को जल्दी ट्रैस किया गया, जिस कारण कोरोना के फैलाव पर काफी नियंत्रण रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इसी प्रकार कार्य करती रहें, ताकि जिला में कोरोना के मामलों में कमी आए। आईएलआई के मरीजों की पहचान के लिए जो भी सोर्स तैयार किए गए हैं, उनसे निरंतर संपर्क किया जाए तथा उनके क्षेत्रों में ऐसे पैसेंट का पता चलता है तो उसे तुरंत निगरानी में लिया जाए। इसी प्रकार सभी अस्पतालों को भी निर्देश दिए जाएं कि वे अपने अस्पताल को प्रतिदिन अच्छी तरह से सेनेटाइज अवश्य करवाएं। कोरोना को एक चैलेंज के रूप में लें तथा इसे हर हालत में जिला में खत्म करने का प्रयास करें। सभी प्रकार की एसओपी तैयार हो चुकी है। इस एसओपी के अनुसार कार्य करते रहेंगे तो निश्चित ही हम बेहतरी की और आएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कंटेनमेंट जोन में वेंडर्स की लिमिट तय कर दें। उन्होंने कहा कि जिन प्रवासी लोगों को बाहर भेजा जाना है, उनका मेडिकल चेकअप कर उन्हें सर्टिफिकेट अवश्य दिया जाए। सभी बसों को भी सेनेटाइन करवाया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोकचंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान, सीटीएम बलिना, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, उप सिविल सर्जन डा. रामभगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

