डी पी एस मथुरा रोड सैक्टर 19 में जनकल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता।
छात्र छात्राओं ने सुंदर प्रसंग, भावों एवं गायन द्वारा सभी श्रोताओं एवं अध्यापकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में भी सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुति दी। श्रीरामचरितमानंद चौपाई गायन में चार विभिन्न ग्रुप में तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण मे भी कक्षाओं के आधार पर चार ग्रुप में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में डी पी एस मथुरा रोड सैक्टर 19 की यशस्वी प्रिंसिपल श्रीमति संगीता चक्रवर्ती, अध्यापिका रजनी भसीन, हिन्दी, संस्कृत एवं संगीत विभाग के अध्यापकगण कॉर्डिनेटर एवं अन्य अध्यापिकाओं का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। उन के नेतृत्व में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्तम प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जोनल विजेताओं को जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने, समझने तथा गायन में अत्यधिक रुचि ले रही है यही संस्था का मूल उद्देश्य है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य भगवत प्राप्ति है तथा भागवत प्राप्ति के लिए सत्संग एवं प्रभु के भक्त चरित्रों का श्रवण, कीर्तन और गायन सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। श्री एस सी गुप्ता चौंतीस वर्षों से अनवरत प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए ज्ञान अर्थात कर्म करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहें। जनकल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता एवं उन की समस्त टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति संगीता चक्रवर्ती एवं उन के सभी अध्यापकों और संगीतज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के अध्यापकों ने विद्यार्थियों की बहुत अच्छे से तैयारी करवाई है। जनकल्याण संस्था ने विद्यालय परिवार, स्टाफ, अध्यापकों, छात्र, छात्राओं एवं सभी का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की तथा विद्यालय के उज्वल भविष्य की कामना की।
14 अक्टूबर 2026 नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय लगातार तीसरे दिन सफाई विभाग में वर्षों से कार्यरत
Assit SI, Assit ASI, Assit ASD एवं सफाई दरोगा , एवं सहायक सफाई निरीक्षकों की समस्या का हुआ समाधानआज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की मंच संचालन लक्ष्मण परचा ने किया
आज के प्रदर्शन में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में स्टाफ की भारी कमी के चलते पढ़े लिखे डिप्लोमा होल्डर सफाई सीवर कर्मचारियों को प्रशासन ने सफाई कार्य के निरीक्षण हेतु assit SI Assit ASI Assit ASD के पदों पर लिखित आदेश देकर हाजरी इंचार्ज लगाया था यह कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने मूल पदों का वेतन लेते हुए यह अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं
निगम प्रशासन ने 11 सितंबर 2026 को तानाशाही आदेश जारी करके इन सभी कर्मचारियों को इन पदों से हटा दिया
यह न्यायोचित नहीं था जब संगठन ने इस बारे में निगम अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला प्रशासन के जबाव से असंतुष्ट होकर संघ ने आंदोलन करने का फैसला किया और 2 दिन के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशाशन ने यूनियन की मुख्य मांग को माना और सभी कर्मचारियों के पदों को बहाल कर उनको पूर्व की भांति ड्यूटी करने के मौखिक आदेश दिए प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन एवं राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ने आंदोलन पर मिठाई बाँटकर धरना खत्म करने की घोषणा की
आज के प्रदर्शन में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी जो तिगांव विधानसभा में कार्यरत हैं वह कर्मचारी हाथ में परचा लेकर आए जिस पर लिखा था हमारी नौकरी बहाल करो जो ठेकेदार ने 11 सितंबर 2026 को सरकार से हुए समझौते को अनदेखा करते हुए आज तक भी ड्यूटी पर नहीं लिए संघ के नेताओं ने धरना स्थल से घोषणा कर दी कि कल से यह कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले निगम मुख्यालय पर अपनी नौकरी बहाल करने की माँग एवम् वेतन संबंधी माँग को लेकर 15 अक्टूबर 2026 से धरने पर बैठेंगे जिनका समर्थन संघ की सभी इकाईयों के कर्मचारी करेंगे
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला के उपप्रधान सुदेश जैनवाल उपप्रधान, महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन विशाल पारचा सचिव मदनलाल वरिष्ठ उपप्रधान, वीरेन्द्र नागर कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, दीपचंद, सुनील खण्डेलवाल, देविन्दर पहलवान, बादल, सुनील, सुनील शास्त्री, कुलदीप, भूपेंद्र यादव, डेनि , देवी सिंह, अनिल सौदे, प्रदीप भंडारी, विजेंद्र,दीपक सतबीर, समयपाल, रंगलाल, वीरेंद्र, दीपक, राजकुमार, संजीव, हरि सिंह खंडिया दान सिंह राजेश कामा महिला नेता सुरेश देवी शकुंतला राजवती सपना आदि उपस्थित रहे।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खेड़ीपुल की टीम ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक को मिलने के बहाने बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने तथा चाकू दिखाकर 32,500 रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहिल खान, आशुतोष और अक्षय कौशिक, निवासी आदर्श नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर।
त्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्र के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, 13 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम् वासी निखिल विहार इस्माइलपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर- हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि उत्पादों की सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और सतत विकास सुनिश्चित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री नागर ने कहा कि मानकों को गुणवत्ता, सुरक्षा, स्थिरता और समावेशी विकास का प्रभावी माध्यम बनाया जाना चाहिए। इससे ’’सतत विकास लक्ष्य-7-किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा’’ सहित व्यापक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने गुणवत्ता को साझा जिम्मेदारी और मानकों को अधिक टिकाऊ हरियाणा तथा बेहतर भारत के निर्माण का साझा मार्ग बनाने का आह्वान किया।
वे आज भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ’’विश्व मानक दिवस 2026’’ समारोह में उपस्थितनों को संबोधित कर रहे थे।
इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम ’’“बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण- सतत विकास लक्ष्य-7-किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा पर विशेष ध्यान”’’ है। श्री नागर ने कहा कि यह थीम आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार के लिए सुलभ, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा के महत्व को बताती है। किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, औद्योगिक विकास और सार्वजनिक सेवाओं के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानक भले ही तकनीकी दस्तावेज प्रतीत होते हों, लेकिन उनका प्रभाव प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता से लेकर विद्युत उपकरणों की सुरक्षा तथा तौलने और मापने वाले उपकरणों की सटीकता तक, मानक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा भंडारण और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में हो रहे विकास से नागरिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। हालांकि, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इन तकनीकों से जुड़े उत्पाद सुरक्षित, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल और अपने निर्धारित उपयोग के अनुकूल हों। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सुरक्षित और टिकाऊ बदलाव के लिए मानक एक मजबूत तकनीकी आधार प्रदान करते हैं।
हरियाणा के संबंध में मानकों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए श्री नागर ने कहा कि राज्य की मजबूत कृषि व्यवस्था, विस्तारित औद्योगिक क्षेत्र, बढ़ता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तंत्र तथा विकसित होते शहरी केंद्र विश्वसनीय ऊर्जा और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे पर निर्भर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वस्तुओं को किफायती बनाने के प्रयासों में उनकी गुणवत्ता, सुरक्षा और कार्यक्षमता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बीआईएस सौर ऊर्जा प्रणालियों, पवन ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्युत पारेषण और ऊर्जा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय मानकों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। ये मानक स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों को अपनाने में सहायता करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं और उद्योगों का विश्वास भी बढ़ाते हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए श्री नागर ने कहा कि मानकों का सीधा संबंध उपभोक्ता कल्याण से है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित की जाने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता, खाद्य उत्पादों एवं उनकी पैकेजिंग, भंडारण और गोदामों की व्यवस्था तथा व्यापार में इस्तेमाल होने वाले माप-तौल उपकरणों की सटीकता का जनस्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। खाद्यान्न भंडारण से संबंधित मानकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने ’’आईएस 16144ः2014’’, जो खाद्यान्न भंडारण गोदामों के लिए कार्य-पद्धति निर्धारित करता है, तथा ’’आईएस 609ः2020’’, जो मौजूदा खाद्यान्न भंडारण संरचनाओं में सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है, के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्धारित मानकों का पालन खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने में सहायक है।
श्री नागर ने कहा कि मानकीकरण, प्रमाणन और विधिक माप विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं तथा बाजार में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक उपभोक्ता को यह विश्वास होना चाहिए कि वह जो उत्पाद खरीद रहा है, उसकी गुणवत्ता, मात्रा, सुरक्षा और कार्यक्षमता निर्धारित मानकों के अनुरूप है। उन्होंने उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने में बीआईएस प्रमाणन प्रणाली और मानक चिह्न के महत्व पर जोर दिया और उपभोक्ताओं में जागरूकता होना भी उतना ही आवश्यक है। नागरिकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि मानक चिह्न का क्या अर्थ है, उसकी प्रामाणिकता की जांच कैसे की जा सकती है और घटिया गुणवत्ता वाले उत्पादों अथवा प्रमाणन चिह्न के दुरुपयोग के विरुद्ध शिकायत कहां दर्ज कराई जा सकती है।
श्री नागर ने बीआईएस के हरियाणा शाखा कार्यालय द्वारा उपभोक्ता जागरूकता और जनसंपर्क के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उपभोक्ता संगठनों के साथ संवाद और विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे ’’शाइन कार्यक्रमों’’ के माध्यम से मानकों, गुणवत्ता आश्वासन और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। ऐसे प्रयास नागरिकों को सोच-समझकर खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बीआईएस और हरियाणा सरकार के बीच समन्वय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय समन्वय व्यवस्था के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी आवश्यकताओं के क्रियान्वयन में बीआईएस और राज्य सरकार के विभागों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलता है। इसमें गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का क्रियान्वयन और मानक चिह्न के दुरुपयोग के विरुद्ध कार्रवाई भी शामिल है। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने में राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोगों, उपभोक्ता हेल्पलाइन और जागरूकता कार्यक्रमों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
*फरीदाबाद:* शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक आयुष निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 15 लाख रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक आरोपी आयुष सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
*फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम करके विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में महिला थाना बल्लभगढ़ एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साइब
र अपराधों से बचाव, डायल-112, दुर्गा शक्ति ऐप, पॉक्सो एक्ट एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
*फरीदाबाद, 13 अक्टूबर 2026।* हरियाणा को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने राहुल कॉलोनी तथा एनडी पहाड़ी, फरीदाबाद क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में प्रशिक्षित नार्को डॉग "चार्ली" की मदद से कॉलोनी के संदिग्ध मकानों व ठिकानों की गहनता से चेकिंग की गई।
तथा रिहायशी इलाकों को नशामुक्त रखने की दिशा में अहम कदम माने जाते हैं।
*फरीदाबाद:* त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर को पुराना खेड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम पर रेड कर 7,270 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने गोदाम संचालक हेमंत वधवा निवासी सैयदवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद को काबू किया है। वह पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंडीगढ़: हरियाणा में नियमितीकरण की आस लगाए बैठे करीब एक हजार कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने नियमितीकरण के दावों पर छह महीने के भीतर फैसला करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, यह सभी कर्मचारियों को नियमित करने का स्वतः आदेश नहीं है। प्रत्येक मामले में पात्रता और लागू नियमों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोडों, निगमों और प्राधिकरणों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को हाईकोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कर्मचारियों को हाईकोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के दो सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग में विस्तृत प्रतिवेदन देना होगा। इसके साथ आदेश की प्रति भी लगानी होगी। प्रतिवेदन में नियमितीकरण के दावे और उनसे जुड़े तथ्यों का विवरण देना होगा। सरकार ने विभागों को मदन सिंह मामले में तय सिद्धांतों के अनुसार प्रत्येक दावे पर कारण सहित निर्णय लेने को कहा है। अधिकारियों को आदेश की जानकारी सभी संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचाने और उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सरकार की 1996, 2003 और 2014 की नियमितीकरण नीतियों के तहत लाभ मांगने वाले कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में 151 याचिकाएं दायर की थीं। 22 जनवरी 2025 को एकल पीठ ने 1996 की नीति के तहत लाभ देने से इन्कार किया था, जबकि 2003 और 2011 की नीतियों के तहत दावों पर छह महीने में निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को याचिका दायर करने की तारीख से बकाया लाभ मिल सकता है लेकिन उस पर व्याज नहीं मिलेगा। पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भी संशोधित की जा सकती है। 2003 की नीति लागू होने की पात्रता संबंधित संस्था जांचेगी। किसी प्रतिकूल निर्णय से पहले कर्मचारी को सुनवाई का अवसर देना होगा। पहले से नियमित हो चुके कर्मचारियों को पुरानी नीतियों का लाभ नहीं मिलेगा।
फरीदाबाद में दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को बीच बाजार घेर लिया। पहले उसे सड़क पर गिराकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा, इसके बाद पैर पकड़कर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। हैरानी बात यह रही कि आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
यह पूरी घटना बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाश युवक पर करीब चार मिनट तक लगातार हमला करते रहे और बीच-बीच में कुछ दुकानों की तरफ पथराव भी करते रहे।
बदमाशों के भाग जाने के बाद परिजनों ने बेसुध युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पता चला कि लाठी-डंडों के वार से उसकी दोनों टांगें टूट चुकी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय लगातार दूसरे दिन भी सफाई विभाग में वर्षों से कार्यरत
Assit SI, Assit ASI, Assit ASD एवं सफाई दरोगा , एवं सहायक सफाई निरीक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शनआज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की मंच संचालन नैन सिंह उज्जनवाल ने किया
आज के प्रदर्शन में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में स्टाफ की भारी कमी के चलते पढ़े लिखे डिप्लोमा होल्डर सफाई सीवर कर्मचारियों को प्रशासन ने सफाई कार्य के निरीक्षण हेतु assit SI Assit ASI Assit ASD के पदों पर लिखित आदेश देकर हाजरी इंचार्ज लगाया था यह कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने मूल पदों का वेतन लेते हुए यह अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं
निगम प्रशासन ने 11 सितंबर 2026 को तानाशाही आदेश जारी करके इन सभी कर्मचारियों को इन पदों से हटा दिया
यह न्यायोचित नहीं है हमारी यूनियन इसका विरोध करती है
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन ने सैनिटेशन स्टाफ के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नगर निगम फरीदाबाद में ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां अन्य विभाग के कर्मचारी चाहे माली हो बेलदार ट्यूबवैल हैल्पर हो यह सभी कर्मचारी अपने मूल पदों के अलावा निगम के अन्य पदों का कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ सफाई कर्मचारी और सीवरमैन कर्मचारियों के खिलाफ क्यों यह एक बड़ा सवाल है
प्रशासन 11 सितंबर 2026 के आदेश को वापस कर इन सभी कर्मचारियों की 11 सितंबर से पहले की स्थिति बहाल करें अन्यथा संघ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का काम करेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला के वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, सुदेश जैनवाल उपप्रधान, श्रीनन्द ढ़कोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन कमला देवीमदनलाल, सुभाष चंद्र, दीपचंद, सुनील खण्डेलवाल, देविन्दर पहलवान, बादल, सुनील, सुनील शास्त्री, कुलदीप, भूपेंद्र यादव, डेनि , देवी सिंह, अनिल सौदे, प्रदीप भंडारी, विजेंद्र,दीपक सतबीर, समयपाल, रंगलाल, वीरेंद्र, दीपक, राजकुमार, संजीव, हरि सिंह खंडिया दान सिंह राजेश कामा महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी आदि उपस्थित रहे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने राज्य में 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय "वोट बचाओ–देश बचाओ" मास मूवमेंट और जनसंपर्क अभिया
न के लिए अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में सांसदों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों को सीधे मैदान में उतारा गया है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल ही में कांग्रेस व इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट कटने के विरोध में दिल्ली में किए गए प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं की हिरासत और कड़ाई को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
पार्टी की ओर से सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी, सांसद कुमारी सैलजा को पंचकूला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पंचकूला, अशोक तंवर को गुरुग्राम, सांसद जयप्रकाश को जींद, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक व कर्मबीर बौद्ध को अंबाला का जिम्मा सौंपा गया है।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा तथा सट्टा खाई के 4,530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Faridabad : लघु उद्योग भारती (LUB), हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ स्थित माननीय उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे उठाए गए:
1. HSIIDC द्वारा निरीक्षण एवं सर्वे नोटिस: औद्योगिक इकाइयों को जारी किए जा रहे निरीक्षण एवं सर्वे संबंधी नोटिसों को लेकर उद्यमियों की चिंताओं से मंत्री जी को अवगत कराया गया।
2. गैर-अनुरूप औद्योगिक इकाइयों का नियमितीकरण: ऐसी औद्योगिक इकाइयों के नियमितीकरण हेतु आवेदन करते समय उद्यमियों को आने वाली कठिनाइयों तथा इसके लिए निर्धारित शुल्कों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
3. CTE/CTO के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS): उद्योगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से Consent to Establish (CTE) एवं Consent to Operate (CTO) से संबंधित मामलों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS) लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
4. उद्योगों से संबंधित अन्य मुद्दे: प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे सदस्यों ने उद्योगों के समक्ष आ रही अन्य समस्याओं एवं चुनौतियों को भी प्रमुखता से उठाया।
माननीय उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को धैर्यपूर्वक सुना तथा उठाए गए मुद्दों के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में हरियाणा सरकार की ओर से श्री भारत भूषण गोगिया, अतिरिक्त निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय (MSME); श्री मेजर वीरेंद्र सिंह तथा श्री रविश जानी, वरिष्ठ नगर योजनाकार, HSIIDC उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल में श्री अरुण बजाज, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं हरियाणा प्रभारी; श्री शुभादेश मित्तल, सह प्रभारी, उत्तर क्षेत्र; श्री रमन सलूजा, प्रदेश अध्यक्ष; श्री गौतम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष; श्री सीए मनोज रुंगटा, प्रदेश महामंत्री; श्री संजय दत्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष; श्री भूपेंद्र शर्मा, पूर्वी क्षेत्र उपाध्यक्ष; श्री विनोद बंसल, अंबाला जिला अध्यक्ष; श्री रमन जैन, भिवानी जिला अध्यक्ष; श्री कपिल गुप्ता, पानीपत जिला अध्यक्ष; श्री रोहित सचदेवा, बावल जिला अध्यक्ष; श्री भीम राणा जी, पानीपत; श्री अखिलेश जी, भिवानी; श्री रमन अग्रवाल, भिवानी; श्री राहुल गुप्ता, सोनीपत; तथा श्री राजेंद्र गुप्ता, फिरोजपुर बांगर शामिल रहे।
लघु उद्योग भारती, हरियाणा, माननीय उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी का प्रतिनिधिमंडल को समय देने, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने तथा औद्योगिक समुदाय की चिंताओं के समाधान के प्रति सकारात्मक आश्वासन देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
लघु उद्योग भारती, हरियाणा प्रदेश सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग के माध्यम से उद्योगों की समस्याओं के समाधान तथा प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
चंडीगढ़,13 अक्टूबर ।
या जाना अति आवश्यक है। परन्तु बड़े ही खेद का विषय है कि इस सत्र के दौरान इतनी महत्वपूर्ण स्कीम के तहत कुकिंग कॉस्ट का बजट जारी नहीं किया गया। जिससे स्कूल मुखियाओं/शिक्षकों को कई महीनों से विक्रेताओं की काफी देनदारी होने वजह से इस स्कीम को चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर को संगठन मिड डे मील स्कीम के तहत कुकिंग कॉस्ट का बजट जारी करवाने बारे अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा को पत्र भी लिख चुका है ताकि इस स्कीम को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 38.08 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि दूसरे मामले में APK फाइल भेजकर क्रेडिट कार्ड से 48,633 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। आदि गौंड ब्राह्मण समाज (रजि) फरीदाबाद का चुनाव जिला रजिस्टार आफ सोसाइटीज द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल की देखरेख में आर्य समाज मंदिर एनआईटी-3 फरीदाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने विजय प्रत्याशियों को विजयी पत्र भी सौंपे।
इस बार आदि गौंड ब्राह्मण समाज के चुनाव में दो पैनल के नौ-नौ सदस्यों ने चुनाव लड़ा। जिसमें एक पैनल में राजपाल शर्मा तथा दूसरा पैनल रामस्वरूप शर्मा का रहा। चुनाव दोनों पैनलों द्वारा सभी 9 पोस्टों पर लड़ा गया। जिसमें राजपाल शर्मा पैनल विजयी रहा। जबकि रामस्वरूप पैनल पराजित रहा।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रधान पद पर राजपाल शर्मा, उपप्रधान पद पर राम किशोर शर्मा, महासचिव पद पर बृजेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा, सह.सचिव पद पर दर्शन कुमार शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेंद्र कुमार शर्मा, ओम चंद शर्मा, प्रतीक शर्मा एवं विकास शर्मा विजयी रहे।
संस्था का चुनाव चुनाव अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय व्यक्तियों की देखरेख में एवं दोनों ही पक्षों के उम्मीदवारों एवं सहयोगी, समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर विजयी पैनल राजपाल शर्मा ने चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल सहित सभी बड़े बुजुर्गों का शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयप्रकाश जेमिनी, पूर्व उप.प्रधान करमचंद शास्त्री, रुपचंद पाराशर, हंसराज पाराशर, वकील धर्मेन्द्र शर्मा, वकील रमेश भारद्वाज, महेश शर्मा, बलबीर शास्त्री, अमीचंद शर्मा, सीताराम शर्मा, गोपीचंद शर्मा, सत्य केतु शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा, वेदराम शर्मा, धर्मवीर शर्मा, देवेंद्र अत्री, रघुवीर शास्त्री, त्रिलोक शर्मा, राजकुमार शर्मा, मास्टर दुलीचंद शर्मा, ओम चंद भारद्वाज, देवदत्त शर्मा, रूपचंद भारद्वाज, जीवनलाल वशिष्ठ, आर.सी. कौशिक, केशव देव शास्त्री, मदनलाल शर्मा, किशन चंद शर्मा, सुरेश शुक्ला जी एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को थाना आदर्श नगर एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद की टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदावली, फरीदाबाद में संयुक्त रूप से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।




















