HEADLINES


More

महिला थाना बल्लभगढ़ में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 14 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 *फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम करके विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में महिला थाना बल्लभगढ़ एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साइब


र अपराधों से बचाव, डायल-112, दुर्गा शक्ति ऐप, पॉक्सो एक्ट एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


सामुदायिक पुलिसिंग सेल की इंचार्ज निरीक्षक सुनीता ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, महिला सुरक्षा एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर हेड कांस्टेबल सुनील ने साइबर अपराधों से बचाव, ओटीपी एवं पासवर्ड गोपनीय रखने तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिला थाना का भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

No comments :

Leave a Reply