HEADLINES


More

सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के कर्मचारियों ने धरना स्थल पर मनाई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 14 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 14 अक्टूबर 2026 नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय लगातार तीसरे दिन सफाई विभाग में वर्षों से कार्यरत

Assit SI, Assit ASI, Assit ASD एवं सफाई दरोगा , एवं सहायक सफाई निरीक्षकों की समस्या का हुआ समाधान
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की  मंच संचालन  लक्ष्मण परचा ने किया
आज के प्रदर्शन में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन  राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में स्टाफ की भारी कमी के चलते पढ़े लिखे डिप्लोमा होल्डर सफाई सीवर कर्मचारियों को प्रशासन ने सफाई कार्य के निरीक्षण हेतु assit SI Assit ASI Assit ASD के पदों पर लिखित आदेश देकर हाजरी इंचार्ज लगाया था यह कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने मूल पदों का वेतन लेते हुए यह अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं
निगम प्रशासन ने 11 सितंबर 2026 को तानाशाही आदेश जारी करके इन सभी कर्मचारियों को इन पदों से हटा दिया
यह न्यायोचित नहीं था जब संगठन ने इस बारे में निगम अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला प्रशासन के  जबाव से असंतुष्ट होकर संघ ने आंदोलन करने का फैसला किया और 2 दिन के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशाशन ने यूनियन की मुख्य मांग को माना और सभी कर्मचारियों के पदों को बहाल कर उनको पूर्व की भांति ड्यूटी करने के मौखिक आदेश दिए  प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन एवं राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ने आंदोलन पर मिठाई बाँटकर धरना खत्म करने की घोषणा की
आज के प्रदर्शन में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी जो तिगांव विधानसभा में कार्यरत हैं वह कर्मचारी हाथ में परचा लेकर आए जिस पर लिखा था हमारी नौकरी बहाल करो जो ठेकेदार ने 11 सितंबर 2026 को सरकार से हुए समझौते को अनदेखा करते हुए आज तक भी ड्यूटी पर नहीं लिए संघ के नेताओं ने धरना स्थल से घोषणा कर दी कि कल से यह कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले निगम मुख्यालय पर अपनी नौकरी बहाल करने की माँग एवम् वेतन संबंधी माँग को लेकर 15 अक्टूबर 2026 से धरने पर बैठेंगे जिनका समर्थन संघ की सभी इकाईयों के कर्मचारी करेंगे

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला के उपप्रधान सुदेश जैनवाल उपप्रधान,  महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन विशाल पारचा सचिव मदनलाल वरिष्ठ उपप्रधान, वीरेन्द्र नागर कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, दीपचंद,  सुनील खण्डेलवाल, देविन्दर पहलवान, बादल,  सुनील, सुनील  शास्त्री, कुलदीप, भूपेंद्र यादव, डेनि , देवी सिंह,  अनिल सौदे, प्रदीप भंडारी,  विजेंद्र,दीपक सतबीर, समयपाल, रंगलाल, वीरेंद्र, दीपक, राजकुमार, संजीव, हरि सिंह खंडिया दान  सिंह राजेश कामा महिला नेता सुरेश देवी शकुंतला राजवती सपना आदि उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply