HEADLINES


More

डेटिंग ऐप के जरिए युवक को मिलने के बहाने बुलाकर, चाकू दिखाकर 32,500 रुपये लूटे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 14 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खेड़ीपुल की टीम ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक को मिलने के बहाने बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने तथा चाकू दिखाकर 32,500 रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहिल खान, आशुतोष और अक्षय कौशिक, निवासी आदर्श नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीवन नगर, खेड़ीपुल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर 2026 को Grindr डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी एक युवक से बातचीत हुई, जिसने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। आरोपियों ने उसके हाथ बांधकर मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उससे 10,000 रुपये नकद छीन लिए तथा फोन-पे के माध्यम से उसके दोस्तों से 22,500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। वारदात के बाद आरोपी उसे सड़क पर धक्का देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशुतोष ने अपने मोबाइल फोन पर डेटिंग ऐप की आईडी बनाई थी। इसके बाद उसने अपने साथी सोहिल खान और अक्षय कौशिक के साथ मिलकर ऐप के जरिए लोगों को मिलने के बहाने बुलाकर उनसे पैसे ऐंठने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता से संपर्क होने पर आशुतोष ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उस समय सोहिल और अक्षय भी कार में उसके साथ मौजूद थे। तीनों शिकायतकर्ता को कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर ₹10000 छीन लिये। इसके उपरांत आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर उसके दोस्त से 22,500 रुपये मंगवाए। यह रकम प्राप्त होने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन से एक ऑनलाइन बेटिंग साइट पर लॉग-इन कर उक्त रकम उसमें डाल दी।


No comments :

Leave a Reply