//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जी रही है, जिस पर तिगांव वासी एक व्यक्ति से फोन हैक कर 2,27,087 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलमान व अरबाज वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार तिगांव वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2026 को उसका फोन अचानक से हैक हो गया और अपने आप चलने लगा। जिसके बाद उसके खाता से 2,27,087 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लबगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित सलमान खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे अरबाज को दिया था व अरबाज ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। जिसके खाता में ठगी के 22,000 रुपये आये थे सलमान दसवीं पास व फैबरीकेशन का काम करता है वहीं अरबाज 12वीं पास है व सिलाई का काम करता है। अरबाज, सलमान की मौसी का लडका है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :