फरीदाबाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर सफाई कर्मचारियों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान पृथला से कांग्रेस के विधायक रघुवीर तेवतिया, जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित कई दूसरे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस के पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार को तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। सरकार की गलतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है।
फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार की कमजोर नीतियों के चलते पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है।
भाजपा के नेता खुद बता रहे हैं कि नगर निगम में अधिकारियों के द्वारा किस तरह से भष्ट्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए की कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे और आम जनता को होने वाले परेशानियों से निजात दिलाए।

No comments :