HEADLINES


More

समाज में बढ़ती हुई कुरीतियों पर रोक के लिए होने वाली पंचायत का निमंत्रण देने डागर पाल की सरदारी नर्वतपाल के गांव खेड़ी कलां पहुंची

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद (  ) 27 जुलाई। समाज में बढ़ती हुई कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए 6 सितंबर 2026 को गांव मंडकोला पलवल में डागर पाल द्वारा आयोजित की जाने वाली पंचायत का निमंत्रण देने के लिए डागर पाल की सरदारी नर्वतपाल के गांव खेड़ी कलां में पहुंची। डागर पाल की तरफ से निमंत्रण देने के लिए पूर्व विधायक प्रवीण डागर, धर्मवीर प्रधान, करतार डागर, बल्ली पंच, नरेंद्र डागर, मुकेश डागर, खेमी, भरत लाल डागर, सुखराम नंबरदार जी पहुंचे थे। खेड़ी कलां गांव की सरदारी ने डागर पाल के सरदारों का गांव में पधारने पर स्वागत किया और खुशी से निमंत्रण स्वीकार किया। पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि आज समाज में शादियों में दहेज देने की कोई सीमा नहीं है, लगन सगाई में, भात में, बारात


में, छूछक में, बतारी में आदमियों की कोई संख्या नहीं है 250-300 आदमी जाने लगे हैं। डी.जे. के शोर से हार्ट के मरीजों को समस्या होती है एवं झगड़े भी होते है। मृत्यु भोज का प्रचलन बढ़ गया है। युवाओं में नशे की आदत बढ़ रही है। गोद भराई एवं रिंग सेरोमनी के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। एक ही ग्राम में व सम गौत्र में विवाह, सक्रांति पर रूठो के मनाने आदि। इस तरह की काफी कुरीतियों आज समाज में बढ़ गई है। इन पर कुछ अंकुश लगे, इनको लेकर 6 सितंबर को मंडकोला गांव में सर्वसमाज पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नरवत पाल की तरफ से चौधरी छोटू राम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत, कमल सिंह, धर्मवीर, नवल सिंह, सूबेदार देशराज, थानेदार विजेंद्र, धर्मवीर चेयरमैन, इनैलो किसान सेल के अध्यक्ष जितेंद्र नरवत,  जिले सिंह, रणवीर सिंह, परमहंश स्कूल के चेयरमैन हुकमचंद, पूर्व सरपंच जिलेसिंह, थानेदार राजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, यादराम, रवि, बिंदर, चंद्रसिंह, ज्ञानीराम, भजनलाल, करणसिंह एडवोकेट, महेंद्रसिंह, अजीतसिंह, सुखवीर, सोहनपाल, किशनसिंह, भरतलाल आदि सभी ने गांव खेड़ी कलां की तरफ से डागर पाल को आश्वासन दिया कि 6 सितंबर को पंचायत में पहुंचेगे ओर जो फैसले वहां पर लिए जाएंगे उनको अमल में लाएंगे।  होने वाली 

No comments :

Leave a Reply