HEADLINES


More

महिलाओं के खेलों से सजी श्री गणेशोत्सव की संध्या

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में शुक्रवार, 19 सितम्बर को महिलाओं की विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहले खेल में महिलाओं को एक ही माचिस की तिली से अधिकतम मोमबत्तियाँ जलानी थीं। इस रोचक प्रतियोगिता में हेमा पाल विजेता रहीं। दूसरे खेल में महिलाओं को धागे की रील को सबसे पहले खाली करना था और इस प्रतियोगिता में किरण पांचाल विजेता घोषित हुईं। इसी प्रकार मंडल द्वारा अन्य मनोरंजक एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुंबई से आईं श्वेता मेस्त्री, शीतल मेस्त्री, भावना पांचाल, निशा पांचाल, पौर्णिमा पांचाल एवं मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। महाराष्ट्र मित्र मंडल ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।



No comments :

Leave a Reply