HEADLINES


More

फरीदाबाद में पिकअप ने मारी टक्कर, खाना लेकर लौट रहे इकलौते बेटे की मौत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के बाटा फ्लाईओवर के पास बाथरूम करने के लिए कार से उतरे 23 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त उसे उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर किया गया।

हालांकि, बीके अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिंह गेट, बल्लभगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।


मृतक के चचेरे भाई अमित ने बताया कि साहिल अपने तीन दोस्तों के साथ खाना लेने गया था। खाना लेकर सभी कार से वापस लौट रहे थे। बाटा फ्लाईओवर के पास साहिल ने कार रुकवाई और बाथरूम करने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments :

Leave a Reply