HEADLINES


More

हरियाणा में 190 भ्रष्ट अफसर-कर्मचारियों की लिस्ट तैयार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों पर एसीबी लगातार शिकंजा कस रही है। अब कई भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी एसीबी की रडार पर है, जिन पर नकेल कसने के लिए सूची तैयार की गई है।  ए.सी. बी. प्रमुख चावला ने बताया कि ए.सी.बी. द्वारा प्रदेश में ऐसे 190 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है, जिनके संबंध में लगातार भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें अथवा इनपुट सामने आए हैं। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है और उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 ए.सी. बी. प्रमुख चावला ने बताया कि ए.सी.बी. द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन विभागों, कार्यालयों और क्षेत्रों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं और कौन से क्षेत्र भ्रष्टाचार के हॉटस्पॉट के रूप में सामने आ रहे हैं। हरियाणा में ए.सी.बी. के 7 पुलिस स्टेशन हैं। चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में केवल कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आमजन का विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

 ए.सी. बी. प्रमुख चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकाय


त करने वाले व्यक्ति की पहचान की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहता, उसकी पहचान को गोपनीय रखते हुए भी उसे सम्मानित करने तथा कैश रिवार्ड दिया जाता है। ए. सी. बी. द्वारा नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया को और सरल एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक मोबाइल ऐप विकसित करने का ट्रायल चलाया जा रहा है। चावला ने बताया कि कई बार लोगों को ए.सी.बी. की हैल्पलाइन का नंबर याद नहीं रहता। प्रस्तावित मोबाइल ऐप में ऐसी सुविधा होगी कि नागरिक एक टच के माध्यम से सीधे हैल्पलाइन से जुड़ सकेंगे।

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने महत्वपूर्ण पहल की है। ए.सी.बी. प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग न देने के संबंध में सभी संबंधित सरकारी विभागों को पत्र लिखा गया है।

No comments :

Leave a Reply