फरीदाबाद। 24 जुलाई। पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देर रात सूचना मिली कि एक गंभीर उपचारधीन के ऑपरेशन के लिए प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता है। सूचना मिलते ही वे फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित अपने निवास से बिना विलंब सीधे सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला पहुंचे और स्वैच्छिक प्लेटलेट्स दान कर उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने 90वीं बार प्लेटलेट्स दान करने का गौरव प्राप्त किया। वे अब तक 184 बार स्वैच्छिक रक्तदान भी कर चुके हैं। पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता के रूप में विख्यात डॉ. वर्मा 1989 से जरूरतमंद मरीजों के लिए दिन-रात सेवा में जुटे हैं। उनका पूरा परिवार भी रक्तदान के इस पुनीत अभियान से जुड़ा हुआ है। उनके पुत्र, पुत्रियाँ, भाई, बहनें, भतीजे और भांजियां भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में मानवता और सेवा का संदेश दे रहे हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि रक्त और प्लेटलेट्स का दान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
आपातकालीन सूचना मिलते ही डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया 90वीं बार प्लेटलेट्स दान
Posted by :
pramod goyal
on :
Friday, 24 July 2026
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :