//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 24 जुलाई - सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला कमेटी फरीदाबाद ने जंतर मंतर पर छात्र युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गये बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय पर सैक्टर 12 में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू की जिला उपाध्यक्ष और आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता ने की जबकि संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर आंदोलनरत देश के छात्रों और नौजवानों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स
भी को अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का अधिकार है। लेकिन केंद्र की सरकार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। छात्रों की मुख्य मांगों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को रद्द करना, नई शिक्षा नीति को वापस लेना, एक देश एक परीक्षा नहीं चलेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो आदि हैं। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी देवी राम ने बताया कि सरकार शिक्षा का निजीकरण करने पर लगी हुई है। गरीब लोगों को शिक्षा हासिल करने का अधिकार लगभग समाप्त हो जाएगा क्योंकि प्राइवेट स्कूलों की फीस बहुत अधिक है। जबकि सरकारी स्कूलों को राज्य सरकारें बंद कर रही हैं। कामरेड शिवप्रसाद ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके इनको पूंजी पत्तियों के हवाले किया जा रहा है। मौजूदा सरकार बड़े कारोबारीयो के हितों का ख्याल ज्यादा रखती है। धरने पर बोलते हुए आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव और सीटू की कोषाध्यक्ष सुधा ने कहा कि छात्रों का संघर्ष उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि हर परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। बच्चे साल भर मेहनत करके कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा देने के बाद जब उन्हें इसे रद्द करने की सूचना मिलती है। तब उनकी मेहनत पर पानी फिरता देखकर उन्हें निराशा में जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट के पेपर देने के बाद लीक होने की सूचना मिलते ही कई बच्चों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह पल काफी कष्टकारी और पीड़ा दायक होता है। क्योंकि पेरेंट्स बच्चों को बहुत कुछ बनाना चाहते हैं। इसके लिए हर तरह से तैयारी की जाती है। सरकारी तंत्र की विफलता के कारण उनके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। इस प्रदर्शन को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव राजू बहादुरपुर और आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की प्रधान मालवती ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में बिजेंदर, राम सिंह,राजेंद्र सिंह, सुदर्शन, पूजा गुप्ता, मीनाक्षी, ओम प्रकाश, राजू बहादुरपुर आदि ने भी भाग लिया।

No comments :