HEADLINES


More

वीकेंड अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी: 2 दिन में 136 आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 24 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा 22 व 23 अगस्त को 2 दिन का विशेष वीकेंड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब तस्करों, जुआ तथा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।


पुलिस प्रवक्ता में जानकारी देते हैं बताया कि अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न थाना, अपराध शाखा व उन स्पेशल टीमों ने 136 आरोपितों को काबू किया। इसके

साथ ही 38 उद्घोषित अपराधियों एवं जमानत पर फरार आरोपितों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस ने 28 गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त की, जिससे परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की टीमों द्वारा 86 बोतल अवैध शराब व 4 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई वहीं 520 ग्राम गांजा, 2 देसी कट्टे,  इसके अलावा जुआ खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹323,840 की नकदी बरामद की गई।

पुलिस आयुक्त, सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधियों पर कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार वीकेंड कार्यक्रम चलाकर कार्रवाई की जा रही है, यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। अपराध, नशा, अवैध हथियार, अवैध शराब और जुए जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

No comments :

Leave a Reply