HEADLINES


More

ऑपरेशन स्माइल:* एक महीने में 66 बच्चे व 97 वयस्क ट्रेस, भीख मांगने वाले 133 बच्चों तथा 5 बाल मजदूरों को किया रेस्क्यू

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा बच्चों के पुनर्वास के उद्देश्य से 1 से 30 अप्रैल 2026 तक *“ऑपरेशन स्माइल”* के नाम से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही है। फरीदाबाद पुलिस ने  30 दिनों में 163 गुमशुदा को तलाश कर परिजनों से मिलाया है। इसके अतिरिक्त भीख मांगने वाले 133 बच्चों व 5 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि *ऑपरेशन स्माइल* के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा थाना स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान *1 से 30 अप्रैल* तक फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 66 गुमशुदा बच्चों व 97 वयस्क को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 133 बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत उनके पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की है। 

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हैं बताया कि फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) द्वारा इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस अभियान के दौरान KAT ने 40 बच्चों/व्यक्तियों को तलाश किया है। थाना सारन क्षेत्र के एक मामले में 16 वर्षिय गुमशुदा एक नाबालिक लडकी को तकनीकी सहायता से  टीम ने 10 अप्रैल को लुधियाना, पंजाब से सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा है। लड़की 4 अप्रैल से गायब चल रही थी। 

वहीं एक अन्य मामले में 3 माह से लापता चल रहे एक 14 वर्षिय बच्चे को KAT द्वारा 17 अप्रैल को महुआ, बिहार से सकुशल बरामद किया है।

फरीदाबाद पुलिस का *“ऑपरेशन स्माइल”* के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये प्रयास लगातार जारी रहेगा।

No comments :

Leave a Reply