HEADLINES


More

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 


 लोधी राजपूत जन कल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम - समिति कार्यालय, डबुआ कालौनी, सैक्टर- 50, फरीदाबाद में आयोजित किया गया । वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द्र पाठक, भुवनेश्वर शर्मा, सचिन तंवर, लाखनसिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर नमन् किया। उपस्थितजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन् किया। समिति संस्थापक/महासचिव : लाखनसिंह लोधी ने बताया कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का जन्म 03 मई 1903 को उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी ग्राम चंद्रिका खेड़ा में श्रीराम रतन सिंह लोधी राजपूत कृषक परिवार में हुआ था। उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का शासनकाल था। समस्त देशवासी  देश की आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे थे । क्रांतिकारियों द्वारा 23 अगस्त 1935 के दिन ब्रिटिश सरकार के मुख्यालयों पर तिरंगा फहराने का निश्चय किया गया। परन्तु अपने ही देश में भारतीयों द्वारा तिरंगा फहराना ब्रिटिश सरकार को स्वीकार नहीं था। इसी श्रृंखला में लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में ब्रिटिश सरकार के मुख्यालय पर तिरंगा फहराना था, उन्नाव जिले से भी जत्थे के जत्थे उस पार्क की ओर जा रहे थे लेकिन ब्रिटिश सरकार के सैनिक उन्हें वहाँ से खदेड़ रहे थे। इन्हीं में से एक जत्थे में क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी शामिल थे, इनके हाथ में एक लकड़ी थी (बैलों के हांकने का पैना) और तिरंगा अपने कपडों में छिपा रखा था। पार्क के पास पहुंचते ही सैनिकों ने जत्थे को खदेड़ना शुरू किया। सैनिकों की नज़र से बचते हुए  अवसर पाकर पार्क में खड़े पेड़ पर चढ़ गए । पेड़ पर चढ़कर उन्होंने तिरंगे को उस लकड़ी (पैना) में लगाकर फहराते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, महात्मा गाँधी की जय का उदघोष करने लगे । ऐसी आवाज सुनते ही ब्रिटिश अधिकारियों ने गोली चलाने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही सैनिकों ने पेड़ पर चढे़ क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी पर गोलियां चला दीं, गोलियां लगते ही वे पेड़ से नीचे जमींन पर आ गिरे। 23 अगस्त 1935 को पूरे देश में झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के तहत लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी ने तिरंगा फहराते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर वीरगति प्राप्त हुए। जिसे लोग "झण्डे वाला" पार्क के नाम से जाने जानने लगे, क्रांतिकारियों के लिए यह पार्क प्रेरणा स्थल बन गया । तत्पश्चात यह पार्क अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम से जाना जाता है। आइये हम सब मिलकर ऐसे महान क्रांतिकारी, झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के अन्तर्गत तिरंगा फहराने वाले महानायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की (03 मई 1903) जयंती पर पुष्प अर्पित कर कोटिशः नमन् करते हैं।

इस अवसर पर देवसिंह लोधी, महावीर सिंह लोधी, संजीव लोधी, ऐबरन सिंह परमार, कंचन सिंह लोधी, मुकेश कुमार लोधी, मानसिंह लोधी राजपूत, राजेश राजपूत, अजय राजपूत, नरेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रेश कुमार, रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार लोधी, रमेश कुमार, हरिशंकर लोधी, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply