HEADLINES


More

हरियाणा में SIR का दावा-आपत्ति चरण खत्म:6 नवंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

Posted by : pramod goyal on : Friday, 2 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। प्रदेश की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ACEO) ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मिले सभी आवेदनों का निपटारा 28 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जाएगा।

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 3 लाख 77 हजार 987 नए मतदाताओं ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, 40 हजार 162 लोगों ने सूची से नाम हटवाने और 2 लाख 14 हजार 693 मतदाताओं ने अपनी जानकारी में सुधार या पता बदलवाने के लिए फॉर्म जमा किए हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नोटिस मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता संबंधित ERO कार्यालय में जाकर सही दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखें और विसंगति दूर कराएं।


No comments :

Leave a Reply