HEADLINES


More

छात्रा से गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 2 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में एक खंडहर बिल्डिंग के अंदर नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार युवकों का पुलिस द्वारा रात वीरवार की रात को मेडिकल कराया गया। पुलिस तीनों को रात में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से तीनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बीपीटीपी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि थाना क्षेत्र की 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक किशोरी 24 अगस्त को ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रही थी। लेकिन इस दौरान वह अपने एक दोस्त से मिलने चली गई। जब वह अपने दोस्त के साथ थी तो 6 युवक उसका पीछा करते हुए खंडहर की बिल्डिंग में पहुंच गए। इसके बाद दोनों को डरा-धमकाकर उनके साथ गैंग रेप किया।

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के साथ गैंगरेप की बात बताई गई है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा किशोरी के दोस्त के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। किशोरी की उम्र 13 साल है जबकि उसके दोस्त की उम्र 16 साल है।


No comments :

Leave a Reply