HEADLINES


More

सिंगर-रैपर दीप मनी ने कलमायका की स्टार नाइट में खूब समां बाँधा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 10 अप्रैल 2026 —  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल एलिमेंट्स कलमायका 2026 की शुक्रवार शाम को स्टार नाइट यादगार बन गई। लोकप्रिय सिंगर-रैपर दीप मनी ने अपनी धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस से सभी के दिल जीत लिया।

कार्यक्रम न केवल छात्रों बल्कि विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और उनके परिवारों की भारी उपस्थिति से भरा रहा। शो की शुरुआत दीप मनी ने अपने सुपरहिट गाने ‘डोप शोप’ से की। पहली धुन पर ही दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी नई रिलीज हुई गाने ‘एत्ता शुरुआत ही कराई....बाई, बाई, बाई’ को लाइव गाकर प्रमोट किया, जिसे दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर समर्थन दिया। छात्रों की मांग पर उन्होंने कई और पॉपुलर ट्रैक भी लाइव गाए और मुस्कुराते हुए

कहा, “मैं यहां रिकॉर्डेड गाने गाने नहीं आया हूँ।” और पूरा यूनिवर्सिटी ग्राउंड तालियों से गूंज उठा और दर्शकों का दिल जीत लिया।

दीप मनी ने युवाओं से सीधा जुड़ाव बनाया और अपने एनर्जेटिक गानों पर छात्रों को लगातार नचाया। एक खास पल में उन्होंने फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को मंच पर बुलाकर उनके साथ डांस किया।
अपनी विनम्रता का बेहतरीन उदाहरण देते हुए दीप मनी ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी मंच पर आमंत्रित किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। उनके इस जुड़ाव को दर्शकों ने खूब सराहा। शो का अंत में दीप मनी ने यूनिवर्सिटी दोबारा आने की इच्छा भी जताई। इस स्टार नाइट को डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी तथा उनकी पूरी टीम और स्टूडेंट वालंटियर्स ने सफल बनाया।

No comments :

Leave a Reply