फरीदाबाद। 9 अप्रैल को गुरुग्राम में पुलिस द्वारा श्रमिकों के शान्ति पूर्ण प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें निर्दोष महिलाएं भी शामिल हैं, जिनको गम्भीर रूप से चोट पहुंचाई गई है। इस क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों में बहुत गुस्सा है। हिंद मजदूर सभा हरियाणा इस अनायास लाठी चार्ज कर मजदूरो को घायल करने की कड़ी निन्दा करते हैं। उद्योग निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दे रहे हैं। लाठी डंडे चलवा कर मजदूरो की जायज मांगों की मांग ना करें वर्ना पुलिस विभाग हरियाणा द्वारा फैक्ट्री मालिक के साथ मिलकर मांग को दबा देना चाहते हैं जबकि पुलिस आम नागरिक की सुरक्षा और कानून लागू करवाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश प्रधान एस डी त्यागी का कहना है कि सरकार ने श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और वेतन मानक तय किए हैं. तो उनकी परिपालना को सुनिश्चित करना चाहिए। बड़ी बड़ी कंपनियों के अलावा छोटे उद्योगों और ठेकेदार के श्रमिकों को इस से वंचित रखा जाता है। मजदूर इकठ्ठा हो कर सरकार के संज्ञान में लाते है तो भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस विभाग के अधिकारी उद्योग के मालिकों के प्रति पूरी-पूरी वफादारी दिखाने के लिए निर्दोष निहत्थे श्रमिकों को लहुलुहान कर देते हैं, चाहे महिला कर्मचारी हो चाहे पुरुष कर्मचारी हो।
श्रमिक नेता एस डी त्यागी का कहना है कि गुरुग्राम में बडे बडे पुलिस विभाग में कार्यरत रहने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। गुरुग्राम जिला प्रशासन के लिए सोने की ख़ान बन गया है। हिंद मजदूर सभा हरियाणा सरकार से मांग करती है कि लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए। पुलिस और कुछ असमाजिक तत्वों जो औद्योगिक इकाइयों में बांऊसर रखा जाता है उन्होंने बार बार औद्योगिक मजदूरों को बदनाम करने के लिए ऐसी घटनाओं को करवाया जाता है। जिसमें श्रमिकों के शोषण के मामले सामने ना आ सके। यह अशांति पैदा करना गहरी साज़िश का परिणाम है। दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा। पुलिस को संयम और समझदारी से काम करना चाहिए था। जो नहीं होना चाहिए था वह करवाया गया है। त्यागी ने सभी मजदूर भाईयों से अपील के है कि वे किसी के उकसाने पर तथा भड़काऊ भाषण पर कोई ग़लत काम नहीं करे। अन्यथा हमारे असली मुद्दे दब जायेंगे और अनावश्यक मुद्दे पर चर्चा होगी। जिसमें श्रमिकों का भला नहीं होगा। शान्ति पूर्ण अपने हकों के लिए आन्दोलन हड़ताल करेंगे, जब तक उन्हें हासिल नहीं कर लेंगे।

No comments :