HEADLINES


More

ठेका कर्मियों को रेगुलर करने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारी 20 मई को बिजली मंत्री केआवास पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 9 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,9 अप्रैल।


ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बेनर तले 20 मई को ठेका कर्मियों को रेगुलर करने की मांग को लेकर बिजली मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंप आफिस पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एनएच 2 स्थित सामुदायिक केंद्र पर ठेका कर्मियों की सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सुबोध ने की। केन्द्रीय कमेटी सदस्य करतार सिंह द्वारा संचालित इस सभा में इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा,ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, सचिव सामून खान,सीसी सदस्य मनोज जाखड़, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, यूनिट कमेटी के नेता प्रवेश बैंस

ला, रामकेश साहरण, राम प्रकाश कर्दम, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक में 20 मई के प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर शामिल होने और शीध्र ही बल्लभगढ़, ग्रेटर व ओल्ड फरीदाबाद यूनिटों में ठेका कर्मचारियों की आम सभा करने का फैसला लिया गया। ईईएफआई के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की टर्म आफ रेफरेंस से संशोधन कर ठेका कर्मियों ने वेतन में बढ़ोतरी की सिफारिश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सन् 2022 से डाटा एंट्री ऑपरेटर व एलडीसी के वेतन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह उनके साथ भद्दा मजाक है।

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी व सचिव सामून खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली निगमों में करीब 16 हजार से ज्यादा ठेका कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद ठेका कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन की नोटिफिकेशन के बिंदु 8.1 के अनुसार एचकेआरएन में पोर्ट होते समय उस पद की शैक्षणिक योग्यता में अगर कोई कमी है और अगर कर्मचारी के पास तीन साल का अनुभव है तो, शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आरटीआई नियमों पर ताक पर रखकर ठेका कर्मचारियों की निजी जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना में ठेका कर्मचारियों की सेलरी से कटौती होने के बावजूद ईलाज के लिए कार्ड नहीं बन रहें हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक भी ठेका कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा। सर्कल सचिव कृष्ण कुमार व सीसी सदस्य मनोज जाखड़ ने कहा कि निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को कागज अधूरे बता कर एचकेआरएन में जॉब सिक्योरिटी के लिए पेपर अपलोड नहीं की जा रही है। जिसको लेकर भी ठेका कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

No comments :

Leave a Reply