HEADLINES


More

मानव परिवार ने खेली फूलों की होली

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में मनाए गए इस समारोह में स्वर साधना मंदिर की निदेशक अंजु मुंजाल के निर्देशन में उनके कलाकारों द्वारा गाए गए होली के गीतों व किए गए सामुहिक नृत्य पर मानव परिवार के सदस्यों,खासकर महिलाओं ने  जमकर नृत्य किया। सभी ने राधा कृष्ण व


बांके बिहारी की मनमोहक झांकी पर व एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करके फूलों की होली खेली और चंदन टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनसा ग्रुप रियल्टी के चेयरमैन बलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेकर मानव सेवा समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह में टेकपाल सिंह ने समारोह अध्यक्ष,प्रमुख समाजसेवी सीबी रावल,हरीश गोरा,युवा समाजसेवी राहुल भारद्वाज,पंकज गर्ग,योगेश गोयल,सीता वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा,महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गोयनका,महिला मंडल चेयरमैन राज राठी ने सभी अतिथियों को सम्मान पट्टिका,पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मानव परिवार के सदस्य अरुण आहूजा,प्रतिमा गर्ग,परमेश्वरी, सरिता,मीनाक्षी,मोनिका,नरेन्द्र मिश्रा,कमला वर्मा,अनुप गुप्ता, दिनेश शर्मा,आर के सिंगला, आईसी जैन,रोशनलाल बोरड, संदीप राठी,ओपी परमार, कपिल अग्रवाल,बिजेंद्र गर्ग ने भाग लेकर सहयोग प्रदान किया

No comments :

Leave a Reply