HEADLINES


More

तीन पीढ़ियों की देशसेवा का गौरव: सेवानिवृत्त होने पर गांव चीरसी में ऐतिहासिक स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिले के गांव चीरसी में उस समय देशभक्ति का माहौल बन गया जब 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवाएं देने वाले सैनिक सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होकर पहली बार गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।


गांव वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में न केवल गांव के लोग, बल्कि आ

सपास के गांवों के सेवानिवृत्त फौजी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।


गांव निवासी सुनील ने बताया कि सुरेश यादव का परिवार गांव में 'फौजियों का परिवार' के नाम से जाना जाता है। उनके दादा श्रीचांद यादव, ताऊ श्यामबीर यादव और चाचा सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भी सेना में रह चुके हैं। यह परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है, जिसके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा अपने परिवार को देखकर मिली। इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर 26 वर्षों तक देश की सेवा की।

समारोह में रोहताश यादव, मुकेश यादव, सरपंच सूबे सिंह, ताराचंद, मुकेश यादव, सुनील, जगदीश, नरेंद्र यादव, बीर सिंह, महेंद्र, सतबीर, राजेन्द्र, सूबेदार मोहर सिंह, बलबीर यादव, विक्रम यादव, राजेंद्र सहित आसपास के गांवों के दर्जनभर से अधिक सेवानिवृत्त फौजी भी मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply