//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 चूड़ी, 1 चैन, 1 मांग टीका, 4 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी टॉप्स, 1 तागड़ी, 3 जोड़ी सैंपल चांदी तथा 3,18,000/- रुपये नकद बरामद कर चोरी करने वाले 2 अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव तिगांव में 19 फरवरी को एक घर में चोरों द्वारा आभूषण व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया तथा उसकी निशानदेही पर 4 चूड़ी, 1 चैन, 1 मांग टीका, 4 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी टॉप्स, 1 तागड़ी, 3 जोड़ी सैंपल चांदी तथा 2,30,000/- रुपये नकद बरामद किये गये।
इसी प्रकार थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को सुलझाते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। जिनसे चोरी का सामान बेचने के उपरांत मिले पैसों में से 88,000/- रुपये नकद बरामद किये हैं।

No comments :