HEADLINES


More

फायरफाइटर भवी चंद शर्मा व रणबीर को श्रद्धांजलि अर्पित

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 2 मार्च

  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एन0 एच01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर भवी चंद शर्मा व रणवीर  को अर्पित की श्रद्धांजलि फायर अफसर को 8 व 9 अप्रैल काकी जाने वाली हड़ताल का दिया नोटिस कर्मचारियों ने सभा में पानीपत रिफाइनरी के कर्मचारियों के साथ की जा रही तानाशाही बर्बरता का भी विरोध जताया कर्मचारियों ने कहा श्रम संहिता लागू होने से पहले ही सरकार व मैनेजमेंट ने मजदूर कर्मचारी विरोधी रुख अपनाया  प्रजातंत्र में फंडामेंटल अधिकारों पर हमला। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा स

र्व कर्मचारी संघ हरियाणा  व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौरतलब है, कि 16 फरवरी कालकाजी इंडस्ट्री में भारी आगजनी एवं केमिकल के ड्रामा में विस्फोट हो गया था जिससे 35 लोग घायल हुए और लोगों का भारी नुकसान भी हुआ इस घटना में घायल पीड़ितों में से उपचार के दौरान 6 लोगों की मृत्यु हो गई जेल में तो फायर के कर्मचारी भी इलाज के दौरान मौत के मुंह मे समा गए थे । आज कर्मचारियों ने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फायर के शाहिद भविष्य शर्मा व रणवीर को सही का दर्जा देने  परिवार को एक एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग करते हुए इस घटना की न्यायिक जांच घायलों को 10-10 लाख आर्थिक सहायता मुफ्त इलाज एवं पुलिस कर्मचारियों को भी अन्य शहीदों की भांति सभी लाभ देने की मांग को दोहराया  

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा वह नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि अग्नि /ब्लास्ट प्रकरण के मृतक फायर योद्धाओं को शहीद का दर्जा देने में की जा रही देरी से फायर कर्मचारियों एवं परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने विगत दिनों कविनेट मंत्री राव नरवीर के फायर कर्मियों को गैर जिम्मेदार बताने की घोर निंदा करते हुए शास्त्री ने कहा कि हरियाणा फायर कर्मी निष्ठावान एवं समर्पित हैं 16 फरवरी को सेक्टर 24 मुजेसर  में आगजनी की घटना में आमजन की जान और माल की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करके साबित कर दिया है। कहा की फायर कर्मी केवल आजीविका चलाने के लिए नौकरी नहीं करते बल्कि सामाजिक देश हित में सेवार्थ भावना से कार्य करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह, सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान शब्बीर खान सर्किल सचिव कृष्ण कालीरमन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव अनु ऑडिटर परसराम अधना सचिव अजय शास्त्री सहसचिव वेद शर्मा, संघ के जिला प्रधान दिलीप जिला सचिव अनिल चंडालिया फायर विभाग के मेघश्याम, जोगेंद्र बृजमोहन हरदत सुरेंद्र विजय पाल टेकचंद वह क्लर्क यूनियन के नेता रंजीत शुक्ला वाटर सप्लाई नेता देवी चरण शर्मा महेश शर्माआदि नेता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply