//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 2 मार्च -
सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने आज पानीपत के हड़ताली मजदूरों की मांगो के समर्थन में उपायुक्त के कार्यालय में सात सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। यह मांग पत्र तहसीलदार श्री सुमेर सिंह को सौंपा गया ।इस अवसर पर सीटू की जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रधान निरंतर पाराशर, जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, सह सचिव वीरेंद्र पाल, और रंजीत चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पानीपत रिफाइनरी के मजदूर
पिछले 23 फरवरी से अपनी मांगों को प्राप्त करने के लिए हड़ताल पर हैं । लेकिन प्रशासन और विभाग के अधिकारियों ने मांगो का समाधान नहीं किया । इसके बजाय मजदूरों पर बाउंसरों और असामाजिक तत्वों से हमले किए जा रहे हैं। इस तरह उनका दमन हो रहा है। सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद पानीपत प्रशासन और कंपनी मैनेजमेंट की इन उत्पीड़न की कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। क्योंकि मजदूर अपनी उजरत में बढ़ोतरी और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार इनका हल निकालने के बजाय दमनकारी नीतियां अपना रही है। अभी तक प्रशाशन वेतन बढ़ोतरी के सवाल पर चुप्पी साधे हुए है। मजदूरों में प्रशाशन के इस रुख के खिलाफ भारी गुस्सा है। मजदूरों की हालत काफी दयनीय है । जिला कमेटी फरीदाबाद ने पानीपत की
रिफाइनरी प्रबंधन कमेटी से मजदूरों के बीच आकर बातचीत का सिलसिला शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की धर पकड़ करने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। इसके बजाय यूनियन शिष्टमंडल को नेगोशिएशन के लिए आमंत्रित किया जाए। ताकि मागों का निपटारा हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है। कि यदि आंदोलनरत वर्करों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया ।तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

No comments :