//# Adsense Code Here #//
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सेक्टर–2, फरीदाबाद महानगर में नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत ‘#ViksitHaryanaBudget’ को जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह एवं जिला महामंत्री अनुराग गर्ग की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से
ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि यह बजट हरियाणा को विकास की नई दिशा देने वाला है।
कार्यकर्ताओं ने इस बजट को विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी कदम बताया। बजट में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।
यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए प्रदेश की प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

No comments :