HEADLINES


More

मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट द्वारा ऑडिशन का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 30 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 30 मार्च। मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के लिए कलाकारों के चयन हेतु भव्य ऑडिशन का आयोजन नेहरू ग्राउण्ड स्थित मान प्रोडेक्शन हाऊस स्टूडियों पर किया गया। इस ऑडिशन में फरीदाबाद व एनसीआर क्षेत्र के करीब 115 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ऑडिशन में मुख्य रूप से मनधीर सिंह मान, रमाकांत तिवारी, ग्लोबल फ्रेम आर्ट की निर्माता माया देवी, निर्देशक रवि पटेल, लेखक सत्यपाल बलियावी, कास्टिंग डायरेक्टर संजीव सांवरिया, मुख्य नायक अशोक डी स्टार, पीआरओ विजय दहिया, मैनेजर रामनिवास वर्मा, डीओपी नरेश शाह, डा. विंध्या गुप्ता, अंजलि, मोहिनी चौधरी, नंदिनी, सुष्मिता, भगवान दास, विजय कृष्ण, सुनील कुशवाहा सहित अन्य कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
फिल्म के निर्देशक रवि पटेल एवं मुख्य नायक अशोक डी स्टार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद व एनसीआर के उभरते कलाकारों को इस फिल्म में विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है, जिससे नए कलाकारों को आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिल सके।
फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से फरीदाबाद व एनसीआर के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी और क्षेत्रीय कलाकारों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।


No comments :

Leave a Reply