HEADLINES


More

अड़तीसवें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में सराय ख्वाजा विद्यालय का हरियाणवी नृत्य

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्राओं ने अड़तीसवें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के मंच पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस से पूर्व विद्याल


य की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी सर्विसेज के मंच पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया था। उन्होंने  बताया कि विद्यालय की छात्राएं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में कानूनी साक्षरता स्टॉल पर तथा शिक्षा विभाग के स्टॉल पर रंगोली और छोटी चौपाल पर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार हरियाणवी लोक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत कर रही हैं। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय की अध्यापिका सुदेश, किरण, रेखा और अध्यापिका नीतू के नेतृत्व में विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने हरियाणा की कला और संस्कृति आधारित हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में  प्रतिभागिता कर आयोजकों से पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय में लौटने पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापक और अध्यापक वर्ग ने इन छात्राओं का विशेष अभिनन्दन किया और उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को सदैव अच्छा करने की प्रेरणा दी तथा सभी स्टाफ सदस्यों का सुंदर समन्वय बनाने के लिए धन्यवाद और आभार अर्पित किया।

No comments :

Leave a Reply