फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख 30 हजार 800 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश (27) और राहुल (24), निवासी रैनवाल, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। सुरेश ठगी के लिए पीड़ित से फोन पर बातचीत करता था, जबकि राहुल व्हाट्सऐप के माध्यम से चैट करता था।
चार्ज और एस्कॉर्ट सर्विस चार्ज सहित विभिन्न मदों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2,30,800 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
फरीदाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर सिंडिकेट का फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के चार आरोपियों को ऊना, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने के नाम पर रील डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपी के बैंक खाते में फोन हैक कर ठगी किए गए 45 हजार रुपये आए थे, जबकि दूसरे मामले में आरोपी के खाते में ठगी के 22 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फरीदाबाद। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस एवं हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमका रोड स्थित सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के कांवड़ शिविर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फरीदाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने NIT फरीदाबाद स्थित बिजली के सामान की दुकान से कॉपर की तार चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयुब (34) निवासी जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के करीब 8-9 मामले दर्ज है।
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर सेक्टर-50 स्थित कंपनी से एसी गैस के बॉक्स चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सेर्टर-16 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल व आमिर वासी खैरथल राजस्थान के रुप में हुई है।
फरीदाबाद। सेक्टर-12 फरीदाबाद निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने अधिवक्ता कुणालकांत शर्मा को कथित रूप से डीसीपी सेंट्रल, फरीदाबाद कार्यालय से थाना सेंट्रल ले जाकर लगभग डेढ़ घंटे तक रोके जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, थाना सेंट्रल के एसएचओ, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत एवं स्वतंत्र प्रतिवेदन भेजा है।
अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि अधिवक्ता कुणालकांत शर्मा, जिला न्यायालय फरीदाबाद, अपनी शिकायत के संबंध में 5 अगस्त 2026 को लगभग 12:30 बजे डीसीपी सेंट्रल कार्यालय पहुंचे थे। पीड़ित अधिवक्ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उन्हें लगभग 1 बजे के बाद डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में रोका गया तथा बाद में थाना सेंट्रल ले जाया गया, जहां उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक बैठाकर रखा गया।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें कथित रूप से यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि उन्हें किस एफआईआर, डीडी/जीडी एंट्री अथवा अन्य वैधानिक आधार पर रोका गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ साथी अधिवक्ताओं के थाना सेंट्रल पहुंचने तथा पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
अधिवक्ता मोहन तिवारी ने कहा कि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए डीसीपी सेंट्रल कार्यालय एवं थाना सेंट्रल की सीसीटीवी फुटेज, संबंधित डीडी/जीडी/रोजनामचा, विजिटर रजिस्टर तथा अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड महत्वपूर्ण साक्ष्य हो
सकते हैं। इसके अलावा घटना से संबंधित उपलब्ध फोटो एवं वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रतिवेदन किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत शिकायत की पैरवी के रूप में नहीं, बल्कि एक अधिवक्ता एवं नागरिक के रूप में व्यक्तिगत स्वतंत्रता, नागरिक गरिमा, अधिवक्ताओं के अधिकारों तथा विधि के शासन से जुड़े व्यापक जनहित में है।
डॉ. तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि 5 अगस्त की घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज एवं सरकारी रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित कराए जाएं। साथ ही यह निष्पक्ष रूप से निर्धारित किया जाए कि अधिवक्ता को किस अधिकारी के निर्देश पर, किस समय और किस वैधानिक आधार पर थाना सेंट्रल ले जाया गया तथा उन्हें वहां रोके जाने का वास्तविक कारण क्या था।
उन्होंने घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ताओं के बयान दर्ज करने तथा उपलब्ध फोटो-वीडियो को जांच में शामिल करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा कानून, निर्धारित प्रक्रिया अथवा मानवाधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।
अधिवक्ता मोहन तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक या अधिवक्ता की स्वतंत्रता और गरिमा से जुड़े मामलों में पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि कानून के शासन एवं संस्थाओं के प्रति आम नागरिकों का विश्वास कायम रहे।
फरीदाबाद 8 अगस्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन में सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन ( सीटू) के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के द्वारा हजारों हैंड बिल छपवाये गए हैं। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल , स्टार वायर यूनियन के प्रधान सुदर्शन और भारत गियर लिमिटेड के प्रधान रवि , सचिव मनोज और कोषाध्यक्ष प्रेम और ऑटो रिक्शा ड्राइवर यूनियन के सदस्य जसवंत ने आज इन पर्चों को विभिन्न कारखानों के श्रमिकों के बीच में वितरित किया। श्रमिकों के नेताओं ने कहा कि मजदूरों, किसानों और आम जनता के अधिकारों तथा रोजी-रोटी से जुड़े सवालों को लेकर चलाए जा रहे इस संघर्ष
में सभी को सहयोग देना चाहिए।
फरीदाबाद/नूंह। हरियाणा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत लगातार विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं उप महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।










