HEADLINES


More

कंपनी से एसी गैस के बॉक्स चुराने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 8 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर सेक्टर-50 स्थित कंपनी से एसी गैस के बॉक्स चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सेर्टर-16 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल व आमिर वासी खैरथल राजस्थान के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरुण वासी दिल्ली ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह डबुआ पाली रोड सेक्टर-50 स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है, 2 अगस्त 2026 को दोपहर 2.30 बजे उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया की आपकी कंपनी की दिवार टूटी हुई है तथा कंपनी से कुल 59 एसी गैस के बॉक्स चोरी हुए है, जिस शिकायत पर थाना डुबआ में चोरी से संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

पुछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है तथा एक ही गांव के रहने वाले है, आरोपितों के एक अन्य साथी ने चोरी की प्लानिंग की थी, दोनों आरोपी 2 अगस्त के दिन अपने अन्य साथियों के साथ ऑटो में सवार होकर आये थे, और लोहे की रोड से कंपनी की पीछे की दिवार तोड दी, तथा 59 एसी बाक्स को ऑटो में रखकर वहां से फरार हो गये, ऑटो आरोपी आमीर का था। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 


No comments :

Leave a Reply