HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 5 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस की AVTS-2 भूपानी की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी में छात्र के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खेड़ी निवासी रोहित पुत्र देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है और एन.एस. विद्या मंदिर स्कूल, फरीदपुर से में पढता है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 2 युवक मोटरसाइकिल पर गांव खेड़ी स्थित उसके घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बीपीटीपी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान दोनों आरोपित दबोचे*

मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जवाहर,

सिपाही भवानी प्रसाद और सिपाही सचिन की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 अगस्त को 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान अभिषेक (22) पुत्र कर्मवीर निवासी गांव फरीदपुर तथा अमन उर्फ फल्लू (25) पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव फरीदपुर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अभिषेक के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि अमन उर्फ फल्लू की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी एन.एस. विद्या मंदिर स्कूल, फरीदपुर में पढ़ती है। देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी को लेकर 31 जुलाई को अभिषेक अपने साथी अमन के साथ मोटरसाइकिल पर गांव खेड़ी स्थित उनके घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर फरार हो गए।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपित अभिषेक करीब एक वर्ष पहले अवैध देशी पिस्टल ली थी, टीम ने सोर्स की पहचान कर ली है जिसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 5 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपित डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देर रात सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर को निशाना ब


नाया था। पुलिस तीसरे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद स्विफ्ट कार नम्बर DL7CS0299 से जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान तीन युवकों ने मौका पाकर उसको जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, दो डेबिट कार्ड तथा हाथ की घड़ी लूट ली। वारदात के बाद शिकायतकर्ता को उसकी कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय वे कार की चाबी भी अपने साथ ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की और 4 अगस्त को हेमंत उर्फ अन्नू (24) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद तथा राजा (18) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 4 अगस्त 2026। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने आमजन की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।


फरीदाबाद पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा कैनाल के साथ-साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं नाकाबंदी कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक बैरिकेडिंग तक पहुंचकर यातायात व्यवस्था और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्गा बिल्डर से सोतई पुल तक आगरा कैनाल के साथ वाले मार्ग का उपयोग न करें तथा इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

नहर पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग

- नया पल्ला पुल से होकर सेहतपुर 

- पल्ला पुल से होकर पल्ला एवं तिलपत की ओर आवागमन 

- सेक्टर-28/29 पुल से होकर मवई, धीरज नगर एवं अन्य क्षेत्रों की ओर जाएं।

फरीदाबाद पुलिस नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अनुरोध करती है कि शिवरात्रि तक जारी इस व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

फरीदाबाद पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


by : pramod goyal

 चंडीगढ़, 4 अगस्त। 

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री वह महासचिव मंगाराम तिगरा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को 5 अगस्त , प्रातः 11:00 बजे हरियाणा निवास, सेक्टर-3, चंडीगढ़ में वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है।

शास्त्री ने बताया कि पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारियों की लंबी आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं हड़ताल के बाद 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई थी। इसके बाद 29 जुलाई को भी सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई, लेकिन 13 मई की वार्ता में जिन 22 मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी, उनके संबंध में अब तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसी कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वे

तन, ईएसआई एवं ईपीएफ का लाभ देने सहित सहमत मांगों के आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 हरियाणाअग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द एवं महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि अग्निशमन विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत ड्राइवर एवं फायरमैन को फायर ऑपरेटर के पदों में समायोजित कर नियमित किया जाए। साथ ही वर्दी भत्ता, जोखिम भत्ता, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये का बीमा तथा मृतक कर्मचारी के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी देने की नीति भी लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार इन मांगों पर कई बार आश्वासन दे चुकी है। अब कर्मचारियों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई एवं सीवर के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती तथा 13 मई के समझौते के अनुसार 17 सहमत मांगों के आदेश जारी होने की अपेक्षा है।

नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार और यूनियन के बीच कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। अब समय आदेश जारी कर समझौते को लागू करने का है। यदि 5 अगस्त की वार्ता में सरकार सहमत मांगों के आदेश जारी नहीं करती है तो प्रदेश के सभी पालिका परिषद, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 6 अगस्त से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 4 अगस्त, 2026: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने उन्नत डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के बाद विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों के मई-2026 परीक्षाओं के परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।


विश्वविद्यालय इस डिजिटल पहल को शुरू करने वाला हरियाणा का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है। यह परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रणाली से मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर सही, सुरक्षित, पारदर्शी एवं जवाबदेही व्यवस्था सुनिश्चित होने के साथ-साथ मूल्यांकन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

विश्वविद्यालय द्वारा मई-2026 की परीक्षाओं से डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली में उच्च गति से उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग, सुरक्षित ऑन-स्क्रीन डिजिटल मूल्यांकन, अंकों एवं ग्रेड की स्वचालित प्रोसेसिंग तथा प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से अधिक लचीलेपन और सटीकता के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं।

इस प्रणाली की एक प्रमुख विशेषता यह है कि विद्यार्थी अपने ईआरपी लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं देख सकते हैं तथा अनुत्तरित प्रश्नों, अंकों के योग में त्रुटि अथवा कम अंक दिए जाने संबंधी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों पर वि

श्वविद्यालय द्वारा विचार किया जाता है और आवश्यकता होने पर आवश्यक सुधार किए जाते हैं। इससे परीक्षा संबंधी शिकायतों और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए आवेदनों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही, हर बार उत्तर पुस्तिकाओं को ढूंढने में लगने वाले समय की समस्या भी समाप्त हुई है। खास बात यह है कि मई-2026 की परीक्षा के दौरान किसी भी उत्तर-पुस्तिका के गुम होने या बदले जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एक माह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया में दक्षता एवं जवाबदेही बढ़ी है तथा परिणाम तैयार करने में लगने वाले समय में भी उल्लेखनीय कमी आई है। विश्वविद्यालय ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू करने से पहले शिक्षक के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए थे।

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को अपनाना परीक्षा व्यवस्था में एक प्रगतिशील कदम है, जिससे पारदर्शिता, शुद्धता, दक्षता एवं विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली विश्वविद्यालय को न्यूनतम संभव समय में परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा विद्यार्थियों की शिकायतों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान करने में सहायता करेगी।

विश्वविद्यालय अब परीक्षा प्रक्रिया में और अधिक तकनीक आधारित सुधार लागू करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके तहत न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ प्रश्नपत्र तैयार करने एवं प्रोसेसिंग के लिए डिजिटल समाधान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा।
by : pramod goyal

 दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मिन शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया।

इसके बाद केजरीवाल सहित अन्य AAP नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। AAP ने करीब 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च निकाला था। पार्टी का दावा है कि उसने देशभर से 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं जुटाई हैं।

मार्च के दौरान केजरीवाल ने कहा कि E20 के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी हैं, जिन्हें वे खुद प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते थे लेकिन हमें पुलिस ने रोक दिया। हमने सभी चिट्ठियां पुलिस के हाथों मोदी जी को भेज दी हैं। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि पीएम हमसे मिलेंगे।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर एक महिला से ₹90,430 की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपितों को लखनऊ उत्तर प्रदेश से 3 अगस्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इरोज अपार्टमेंट निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत  में बताया कि उसे घर बैठे कमाई का लालच देकर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में कुछ टास्क पूरे कराकर विश्वास बनाया गया, जिसके बाद प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7 अप्रैल 2026 को उससे ₹90,430 की ठगी कर ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच के दौरान साइबर थाना NIT की टीम ने अंकित कनौजिया, आकाश तथा आदर्श सिंह निवासी गौमती नगर, लखनऊ को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आदर्श सिंह ने अमित का बैंक में खाता खुलवाया और इस खाते में उसने आरोपित अंकित और आकाश द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल SIM पंजीकृत कराया था। फिर आदर्श ने बैंक खाता से संबंधित सभी दस्तावेज अंकित और आकाश को दे दिये। जिन्होंने इस खाता को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवा दिया। जांच में पता चला है इस खाता में ठगी गई राशि में से ₹15,430 प्राप्त हुए थे।

सभी आरोपित आपस में जानकार हैं, आस-पड़ोस में रहते हैं तथा साथ खेलते हैं। सभी बेरोजगार है, पैसे के लालच में आकर उनके द्वारा यह कार्य किया गया है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रिंस उर्फ वीर वासी ओल्ड रेलवे रोड, गाँधी कॉलोनी फरीदाबाद  के रूप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच NIT की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि प्रिंस के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-21 डी फरीदाबाद में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रिंस को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना NIT में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह आरोपित अलवर, राजस्थान से 4 हजार रूपये में लेकर आया था जिसको माननीय न्यायलय में पेश 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सहयोग से बड़खल चौक एवं अंखीर चौक पर हेलमेट सेफ्टी एवं आईएसआई मार्क जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को मानक गुणवत्ता वाले हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर सिर की चोटों को कम करना था।


अभियान के दौरान वाहन चालकों को हे

लमेट वितरित किए गए तथा आईएसआई मार्क युक्त हेलमेट के उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि केवल आईएसआई प्रमाणित हेलमेट ही निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं और दुर्घटना की स्थिति में सिर की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हमेशा आईएसआई मार्क युक्त हेलमेट का ही प्रयोग करें और अपने परिवार व परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में ट्रैफिक ताऊ सब-इंस्पेक्टर वीरेन्द्र ने अपनी सहज एवं जनसामान्य से जुड़ी शैली में सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा, “हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा की ढाल है। घर से निकलते समय जैसे मोबाइल और चाबी साथ लेते हैं, उसी तरह हेलमेट पहनना भी अपनी आदत बनाएं। आपकी सुरक्षा आपके परिवार की खुशी से जुड़ी है।”

अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा मानक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपना सहयोग दें।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सूचना देने अथवा किसी भी प्रकार की यातायात सहायता के लिए आमजन फरीदाबाद यातायात नियंत्रण कक्ष 0129-2267201 अथवा डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी अपनी शिकायत, सुझाव एवं सूचना साझा कर सकते हैं।