//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रिंस उर्फ वीर वासी ओल्ड रेलवे रोड, गाँधी कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच NIT की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि प्रिंस के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-21 डी फरीदाबाद में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रिंस को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना NIT में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह आरोपित अलवर, राजस्थान से 4 हजार रूपये में लेकर आया था जिसको माननीय न्यायलय में पेश 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :