HEADLINES


More

टेलीग्राम टास्क के नाम पर महिला से ₹90,430 की साइबर ठगी, तीन आरोपितों को लखनऊ से किया गया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर एक महिला से ₹90,430 की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपितों को लखनऊ उत्तर प्रदेश से 3 अगस्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इरोज अपार्टमेंट निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत  में बताया कि उसे घर बैठे कमाई का लालच देकर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में कुछ टास्क पूरे कराकर विश्वास बनाया गया, जिसके बाद प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7 अप्रैल 2026 को उससे ₹90,430 की ठगी कर ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच के दौरान साइबर थाना NIT की टीम ने अंकित कनौजिया, आकाश तथा आदर्श सिंह निवासी गौमती नगर, लखनऊ को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आदर्श सिंह ने अमित का बैंक में खाता खुलवाया और इस खाते में उसने आरोपित अंकित और आकाश द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल SIM पंजीकृत कराया था। फिर आदर्श ने बैंक खाता से संबंधित सभी दस्तावेज अंकित और आकाश को दे दिये। जिन्होंने इस खाता को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवा दिया। जांच में पता चला है इस खाता में ठगी गई राशि में से ₹15,430 प्राप्त हुए थे।

सभी आरोपित आपस में जानकार हैं, आस-पड़ोस में रहते हैं तथा साथ खेलते हैं। सभी बेरोजगार है, पैसे के लालच में आकर उनके द्वारा यह कार्य किया गया है।


No comments :

Leave a Reply