HEADLINES


More

कार में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 5 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपित डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देर रात सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर को निशाना ब


नाया था। पुलिस तीसरे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद स्विफ्ट कार नम्बर DL7CS0299 से जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान तीन युवकों ने मौका पाकर उसको जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, दो डेबिट कार्ड तथा हाथ की घड़ी लूट ली। वारदात के बाद शिकायतकर्ता को उसकी कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय वे कार की चाबी भी अपने साथ ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की और 4 अगस्त को हेमंत उर्फ अन्नू (24) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद तथा राजा (18) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply