महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन पं. गोविंद पाठक ने किया, जबकि भजन गायिका मीनू मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पं. कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गणेश वंदना “आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात क्रमशः “मैं तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई”, “करके इशारों बुलाई गई रे”, “तेरा बालाजी महाराज डंका बाजे मेहंदीपुर में”, “तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है” तथा “चलो बुलावा आया है” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
पूरे पंडाल में “जय श्री राम” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण बना, जिसने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति के कार्यालय मानव भवन पर पिछले 4 साल से जरूरतमंद परिवारों के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की बेसिक व एडवांस ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। ट्रेनिंग में सफलता प्राप्त करने के बाद उ
नके रोजगार की व्यवस्था भी समिति कराती है। समिति के चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला व प्रोजेक्ट प्रभारी परमेश्वरी कासवान ने पूरी मेहनत से कंप्यूटर ट्रेनिंग करा रही टीचर एकता मैडम के प्रयास की सराहना करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। जो विद्यार्थी कंप्यूटर की ट्रेनिंग करना चाहते हैं वे 9810499060 पर संपर्क कर सकते हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (रजि.) द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) को निर्देश दिए हैं कि वह 28 सितंबर 2026 को याचिकाकर्ता एसोसिएशन की आपत्तियों एवं पक्ष को सुनें।
न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की कोर्ट ने एसोसिएशन को 15 सितंबर 2026 को दाखिल आपत्तियों के अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज व अतिरिक्त आपत्तियां पेश करने की भी छूट दी है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि आवेदक कंपनी मैसर्स इलेवन पावर लिमिटेड द्वारा एचईआरसी के समक्ष जमा कराए गए सभी अतिरिक्त दस्तावेजों की प्रतियां उन्हें तत्काल ईमेल से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे 28 सितंबर को प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रख सकें।
एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर रविंद्र घणघस ने कहा कि पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसिंग की नीति जनहित के खिलाफ है। बिजली वितरण की तुलना टेलीकॉम से नहीं हो सकती; टेलीकॉम ज्यादातर वायरलेस है, जबकि बिजली के लिए खंभे, लाइनें और ट्रांसफार्मर लगाने पड़ते हैं। एक ही क्षेत्र या गली में दो कंपनियों का बुनियादी ढांचा खड़ा करना व्यावहारिक और आर्थिक रूप से संभव नहीं है।
- मैसर्स इलेवन पावर लिमिटेड ने मुख्य रूप से गुरुग्राम और नूंह क्षेत्रों के लिए लाइसेंस मांगा है। घणघस के मुताबिक, डीएचबीवीएन का 45 प्रतिशत से अधिक राजस्व इन्हीं इलाकों से आता है। यदि मुनाफा देने वाले क्षेत्र निजी कंपनी को दे दिए गए, तो डीएचबीवीएन की वित्तीय स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी। इसका असर क्रॉस-सब्सिडी व्यवस्था पर पड़ेगा, जिससे अंततः किसानों, ग्रामीणों और घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दरें बढ़ाने का दबाव आएगा।
- एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश के दोनों वितरण निगम (DHBVN और UHBVN) देश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। इसके बावजूद इन उपलब्धियों को दरकिनार कर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
फरीदाबाद में एनएचपीसी के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 36 वर्षीय आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरी महिला कर्मचारी का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
सराय थाना पुलिस के अनुसार एसजीएम नगर की 22 फुट रोड पर रहने वाली आशा (36) ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी एनएचपीसी के पास स्थित ईएसआईसी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी हुई थी। सोमवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी।
फरीदाबाद: थाना डबुआ क्षेत्र स्थित विश्वास कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई चोरी के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने दो अपचारी बालकों से चोरी की रकम में से 95,000 रुपये बरामद किए गए हैं।
फरीदाबाद। अधिवक्ता कुणाल कांत शर्मा को 5 अगस्त को डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से थाना सेंट्रल ले जाकर करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए जाने के मामले को लेकर सोमवार को जिला अदालत परिसर में विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता कुणाल कांत शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा और अधिवक्ता मोहन तिवारी ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी।
के निर्देश पर और किस आधार पर थाने ले जाया गया, यह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने डीसीपी कार्यालय व थाना सेंट्रल की सीसीटीवी फुटेज, डीडी/जीडी रोजनामचा, विजिटर रजिस्टर व अन्य संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में रविवार, 20 सितम्बर को स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने डॉ. अंजू मुंजाल के संगीत निर्देशन में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गणपति जी का आशीर्वाद लेकर सबसे पहले शिखर, प्रदुमन और प्रणव ने मधुर स्वरों में “मेरे प्यारे गणेश गौरी सुत नरेश” भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात अमृता और निष्ठा ने गणपति स्तुति से प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
केशव शर्मा ने “गाइए गणपति जगवंदन” गाकर श्रोताओं को रस विभोर कर दिया। तत्पश्चात ईशान और शिखर ने “श्री रामचंद्र कृपालु भजमन” प्रस्तुत किया। प्रणव ने “शीशे विच तू दिसदा” सूफी भजन से सभी को आनंदित किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री राजकुमार वोहरा (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, फरीदाबाद) तथा श्री सचिन शर्मा (वार्ड 35 पार्षद) भी उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
इसके बाद रिचा बत्रा ने कृष्ण भजन “सजा दो घर को गुलशन सा” गाया। शालू अरोड़ा ने गणपति वंदना तथा बांके बिहारी की वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को नृत्य करने पर विवश कर दिया।
“जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में हमें रख लेना श्री श्याम” इस भजन को न्यासा, धैर्य, वैशाली और गौरव ने गाकर श्री बिहारी के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नन्हे गायक कलाकार थमन ने “मुरलिया मेरे श्याम की” गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अक्षर और वीरेन ने “मेरे बांके बिहारी लाल, कोई ऐसा सुना दे राग” भजन प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने साइबर ठगी के चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।









