HEADLINES


More

साइबर थाना NIT की कार्रवाई, साइबर ठगी के 4 मामलों में 5 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने साइबर ठगी के चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


मामला 1 — फोन सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर 25,500 रुपये की ठगी

डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके मोबाइल फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट का मैसेज आया। मैसेज पर क्लिक करने के बाद उसका फोन हैक हो गया और खाते से 25,500 रुपये कट गए। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने शिवा निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है और उसके खाते में ठगी की पूरी राशि आई थी। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामला 2 — फोन हैक कर 32,999 रुपये की ठगी

पर्वतीय कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि 19 जुलाई को उसका फोन अचानक हैक हो गया और खाते से 32,999 रुपये कट गए। मामले में साइबर थाना NIT ने अंकित साहू निवासी किशनगढ़, अजमेर तथा मानसिंह राठौर निवासी अजमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि मानसिंह के खाते में आई थी। उक्त खाता अंकित ने ठगों को उपलब्ध करवाया था तथा खाते में आई राशि को अंकित ने एटीएम के माध्यम से निकलवाकर आगे अन्य व्यक्ति को दिया था। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामला 3 — शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 41,50,547 रुपये की ठगी

सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि 27 नवंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उसके साथ 41,50,547 रुपये की साइबर ठगी की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने सूरज कुमार निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपित दूसरी लेयर का खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी के 5,000 रुपये आए थे। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामला 4 — क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का वाउचर बताकर 92,655 रुपये की ठगी

ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके पास कॉल आया और उसे 2,000 रुपये का वाउचर मिलने की बात कही गई। वाउचर एक्टिवेट करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद उसके खाते से 92,655 रुपये कट गए। मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने मुन्ना लाल निवासी सुलेमान नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपित ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी से संबंधित 34,510 रुपये आए थे। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply