HEADLINES


More

साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई, पांच आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


मामला 1 —सिम कार्ड को ई-सिम में बदलने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि सिम कार्ड को ई-सिम में बदलने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करने के बाद ठगों ने सिम अपग्रेड करने के नाम पर ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करने के बाद उसके खाते से 1,80,000 रुपये कट गए।

मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने विशाल डागर निवासी श्रीगोविंदपुरा, जयपुर तथा मोहित यादव निवासी बालावास, कोटपुतली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने खाताधारक लोकेश का बैंक खाता लेकर आगे उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी के 62,000 रुपये आए थे। खाताधारक लोकेश व आरोपित विशाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि मोहित को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मामला 2 — शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3,21,999 रुपये की ठगी

बता दें कि सेक्टर-7D निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि अप्रैल 2026 में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उसके साथ 3,21,999 रुपये की साइबर ठगी हुई। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने विपुल राय निवासी संजय कॉलोनी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने खाताधारक कपिल का बैंक खाता लेकर आगे उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी के 21,999 रुपये आए थे। आरोपित को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कपिल को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मामला 3 — इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का विज्ञापन देखकर महिला हुई थी 72,911 रुपये की ठगी का शिकार

भगत सिंह कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर गिफ्ट ऑर्डर किया था। ठगों ने पहले गिफ्ट की पेमेंट और बाद में डिलीवरी के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 72,911 रुपये ठग लिए।

मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राहुल मीना निवासी गांव सूखाल, जिला सीकर तथा मनीष भरावन निवासी गांव बहरावण्डा खुर्द, जिला सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने महिला को मैसेज व कॉल के माध्यम से झांसे में लेकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply