//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: थाना डबुआ क्षेत्र स्थित विश्वास कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई चोरी के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने दो अपचारी बालकों से चोरी की रकम में से 95,000 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 सितंबर 2026 की रात डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने करीब 4.81 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप तथा अन्य कीमती सामान चोरी करने बारे बताया गया था। स्कूल संचालक प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर-7 की शिकायत पर थाना डबुआ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
जांच के दौरान सामने आया कि दोनों अपचारी बालकों, अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूल में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद तीनों ने रुपये आपस में बांट लिए थे।

No comments :