HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद- सेक्टर-58 स्थित रबर कंपनी से 11/12 सितंबर की रात को कॉपर वायर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सचिन व गोरव वासी सेक्टर-59 फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-64 वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सेक्टर-58 में एक रबर की कंपनी है, जिसमें से 12 सितंबर को किसी नामालूम द्वारा 2 बंडल कॉपर वायर चोरी लर ली गई, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज जांच आरंभ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है व एक प्राईवेट कंपनी में मजदुरी का काम करते है, 11 सितंबर की रात को आरोपितों ने कंपनी की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे 2 बंडल कॉपर वायर बरामद की गई है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद जिले के शाहुपुरा गांव में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर चल रहे विवाद ने अब मारपीट का रूप ले लिया है। आरोप है कि इसी रंजिश में ट्यूशन से घर लौट रहे दो स्कूली छात्रों को तिगांव कट के पास बाईपास रोड पर नकाबपोश युवकों ने घेर लिया और डंडों से जमकर पीटा।

कार में सवार होकर आए तीनों युवकों ने पहले बाइक का रास्ता रोका और इसके बाद छात्रों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र चोटिल हो गए। किसी तरह वहां से बचकर दोनों सेक्टर-7 स्थित अपने ट्यूशन सेंटर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

शाहुपुरा निवासी महेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाली पूजा नाम की महिला गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को अपने घर के बाहर खाना खिलाती है। उनका आरोप है कि खाना मिलने के कारण कई आवारा कुत्ते उसके घर के आसपास ही जमा रहते हैं। इन कुत्तों के कारण गली से आने-जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी होती है।

महेंद्र का कहना है कि कुछ बच्चों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं और उन्हें काट भी चुके हैं। इसी को लेकर उनके परिवार और महिला के परिवार के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।


by : pramod goyal

 बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। मामले में पुलिस ने फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा कमर्शियल क्वांटिटी में है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लेकर आए थे और इसे महम में सप्लाई किया जाना था।


जीआरपी पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की खेप लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली।

by : pramod goyal

 चंडीगढ़: हरियाणा में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 403 मामले सामने आ चुके हैं। 13 सितंबर को चार नए मरीज मिले जिनमें तीन भिवानी और एक कुरुक्षेत्र से है। फिलहाल प्रदेश में चार सक्रिय मरीज हैं, जबकि 325 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 43 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है।


13 सितंबर को सामने आए चार नए मामलों में भिवानी में तीन और कुरुक्षेत्र में एक मरीज मिला। बाकी जिलों में इस दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस साल एच1एन1 संक्रमण से सीधे तौर पर कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में पांच मौतें दर्ज की गई हैं। जिलेवार आंकड़ों में फरीदाबाद 81 मामलों के साथ सबसे ऊपर है।

इसके बाद हिसार में 65, गुरुग्राम में 46 और करनाल में 37 मामले सामने आ चुके हैं। हिसार में दो, जबकि सोनीपत, पानीपत और पंचकूला में एक-एक मौत दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप हृदय या सांस के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।  

by : pramod goyal


 फरीदाबाद, 14 सितम्बर 2026महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना आज प्रातः 11 बजे पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। यह शुभ कार्य मंडल के संरक्षक यशवंत पांचाल एवं यशोदा पांचाल द्वारा संपन्न किया गया, जिन्होंने शास्त्रोक्त विधियों से पूजा संपन्न कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पूजा के उपरांत भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और प्रसाद वितरण भी किया गया.

गणेश उत्सव की महाराष्ट्र से फरीदाबाद तक यात्रा सुरेश मेस्त्री ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव पहले केवल महाराष्ट्र में ही बड़े उत्साह से मनाया जाता था, परंतु अब फरीदाबाद में भी यह पर्व उसी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष इस पर्व को और अधिक भव्यता से मनाने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्थानीय समुदाय को एकजुटता और सांस्कृतिक समरसता का अनुभव हो सके। इस वर्ष भी मंडल ने कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

गणेश चतुर्थी: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का पर्व जितेन्द्र बडोले ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और भक्तों में उल्लास की लहर दौड़ जाती है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मंडल द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए भजन संध्या का आयोजन भी प्रस्तावित है।

सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिक आयोजन मंडल के वरिष्ठ सदस्य विलास पांचाल ने जानकारी दी कि आज रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया


है। इसके अतिरिक्त, 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से मंडल द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भाग लेगी। यह शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा और इसमें रक्तचाप, शुगर, ईसीजी आदि की जांच की जाएगी।

स्थापना पूजा में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित गणेश स्थापना पूजा के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, यशवंत पांचाल, विलास पांचाल, सुरेश मेस्त्री, जितेंद्र बडोले, रविकांत गोसावी, संतराम, कर्ण शर्मा, सचिन, श्रेयस पांचाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: थाना खेडीपुल क्षेत्र में स्कूल बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, बैग व मोटरसाइकिल लूटने के मामले में थाना खेड़ीपुल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बॉबी उर्फ बुच्चा निवासी गांव सोभा, मथुरा, हाल वजीरपुर रोड, फरीदाबाद तथा विष्णु निवासी गांव धरिपुरा, जिला फिरोजाबाद, हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गौरव आर्य निवासी सूर्या विहार पार्ट-2, सेक्टर-91, फरीदाबाद, DPS स्कूल सेक्टर-81 में बस कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। 12 सितम्बर को सुबह करीब 5 बजे वह मोटरसाइकिल से स्कूल ड्यूटी के लिए जा रहा था। करीब 5:30 बजे आगरा नहर के साथ वाली सड़क पर अडोर चौक से पहले वह बाथरूम के लिए रुका। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन, पर्स में रखे करीब 4 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज तथा बैग, जिसमें चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद आरोपित शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित नशा करने के आदी हैं और 12 सितम्बर की सुबह अपने दो अन्य साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। जब शिकायतकर्ता बाथरूम के लिए रुका तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपितों से लूटी गई मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल दो और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल  भेजा गया है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित रजत राठी वासी गाँव पौंडरी जिला बुलन्दशहर  उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।



पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने खाताधारक दिपांशु का खाता पियुष से लेकर आगे पहुंचाया था, जिस खाता में ठगी की रकम के 95 हजार रूपये आये थे। आरोपित पियुष व रजत दोनों नोएडा में एक साथ काम करते थे। वर्तमान में आरोपित रजत नोएडा में टैक्सी चलाने का काम करता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ ने शिकायत दी कि उसने 30 नवंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन में Fam App डाउनलोड किया था। इसके बाद उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50,000 रुपये, 40,000 रुपये और 5,000 रुपये, कुल 95,000 रुपये निकाल लिए गए। जिस शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद- महिला का फोन हैक कर 5,12,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने सुनील वासी बाडवा, नागौर हाल देगाना, नागौर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपित को नागौर से 12 सितम्बर को काबू किया गया है। जिसको न्यायलय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कालोनी

वासी एक महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 5,12,000 रुपये कट गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित सुनील ने खाताधारक राधेश्याम का खाता आगे ठगों तक पहुंचाने का काम किया था। उक्त खाता में ठगी से जुडे हुए 23,743/-रू खाता में आये थे। सुनील को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,98,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी मनीष सिंह व विक्की वासी कमल विहार, बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़खल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फोन से अचानक तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,98,000 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है तथा बुराडी दिल्ली के रहने वाले है। दोनों ने खाताधारक मनीष का खाता लेकर ठगों को दिया था, जिस खाता में ठगी के 99,000/-रू प्राप्त हुए थे। आरोपीत मनीष सिंह को आगामी पूछताछ के लिए माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वहीं विक्की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।