HEADLINES


More

स्वाइन फ्लू के हरियाणा में 403 मामले, फरीदाबाद-हिसार में सबसे ज्यादा असर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 403 मामले सामने आ चुके हैं। 13 सितंबर को चार नए मरीज मिले जिनमें तीन भिवानी और एक कुरुक्षेत्र से है। फिलहाल प्रदेश में चार सक्रिय मरीज हैं, जबकि 325 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 43 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है।


13 सितंबर को सामने आए चार नए मामलों में भिवानी में तीन और कुरुक्षेत्र में एक मरीज मिला। बाकी जिलों में इस दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस साल एच1एन1 संक्रमण से सीधे तौर पर कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में पांच मौतें दर्ज की गई हैं। जिलेवार आंकड़ों में फरीदाबाद 81 मामलों के साथ सबसे ऊपर है।

इसके बाद हिसार में 65, गुरुग्राम में 46 और करनाल में 37 मामले सामने आ चुके हैं। हिसार में दो, जबकि सोनीपत, पानीपत और पंचकूला में एक-एक मौत दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप हृदय या सांस के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।  

No comments :

Leave a Reply